Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन

औरंगाबाद शहर. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की. बैठक में आंगनबाड़ी (आईसीडीएस) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सेविकाओं के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित कर पात्र गर्भवती एवं धात्री स्त्रीओं के आवेदन सुनिश्चित कराये जाये. इसके लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे लाभार्थियों की पहचान कर जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती स्त्रीओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है. इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि स्त्रीओं और बच्चों के कल्याण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सही लाभुकों को अधिकतम लाभ मिल सके. बैठक में आइसीडीएस डीपीओ सहित कई सीडीपीओ शामिल हुईं. केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन, शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि ये बुनियादी सुविधाएं बच्चों एवं स्त्रीओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. इसलिए इनकी समुचित व्यवस्था करना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों. बाल पोषण और सेवाओं की गुणवत्ता पर बल जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाये. बच्चों और गर्भवती स्त्रीओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षित करें और नियमित रूप से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करें और कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल की जाए. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित सभी बाल परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहीं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी करें और आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे चार आंनद भूषण ने रफीगंज थाना कांड संख्या 72/17, सेशन ट्रायल संख्या-190/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए ढकुरार गांव निवासी चार अभियुक्त उपेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह और शिशु सिंह को भादंवि की धारा 323, 307 के तहत दोषी ठहराया है. सजा की बिंदु पर सुनवाई की तिथि 27 फरवरी को निर्धारित की गयी है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि ढकुरार निवासी प्राथमिकी सूचक राजेंद्र सिंह ने अभियुक्तों के खिलाफ एक मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा था कि 30 अप्रैल 2017 की दोपहर में अपने पोते के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था. तभी हथियार से लैस होकर अभियुक्तों ने हमला कर दिया और मेरे पोते के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसे बचाने आए पुत्र को भी जख्मी कर दिया. शोर सुनकर गांव वालों के आने के बाद अभियुक्त चले गये. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और न्याय के लिए थाना में आवेदन दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

पूर्णिया. जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक क्रमवार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक निजी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 1100 बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेगी. उप महाप्रबंधक जय कृष्ण गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है. सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग पद पर बहाली होगी. इसके लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक पास, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन पास व एनसीसी सी व बी के लिए अभ्यर्थी को छूट, हाउसकीपिंग के लिए आठवीं पास लंबाई 165 सीएम सुरक्षा जवान के लिए,170 सीएम, सुपरवाइजर अनिवार्य है. सभी मापदंड पूरा करने के बाद लिखित परीक्षा ली जायेगी. चयनित अभ्यर्थी को साथ ही नियुक्ति पत्र भी दी जायेगी. प्रखंडवार आयोजित होने वाले जॉब कैंप 24 फरवरी को बैसा ब्लॉक परिसर25 फरवरी को अमौर ब्लॉक परिसर 27 फरवरी को बायसी ब्लॉक परिसर28 फरवरी को डगरूआ ब्लॉक परिसर 01 मार्च को श्रीनगर ब्लॉक परिसर03 मार्च को भवानीपुर ब्लॉक परिसर 04 मार्च को बनमनखी ब्लॉक परिसर05 मार्च को जलालगढ़ ब्लॉक परिसर 06 मार्च को कसबा ब्लॉक परिसर07 मार्च को कृत्यानंद नगर ब्लॉक परिसर 08 मार्च को धमदाहा ब्लॉक परिसर10 मार्च को रुपौली ब्लॉक परिसर 11 मार्च को पूर्णिया पूर्व ब्लाक परिसर12 मार्च को बरहरा कोठी ब्लॉक परिसर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कवि प्राणेश कुमार का निधन, साहित्यकारों में शोक की लहर

हजारीबाग. झारखंड के जाने-माने कवि कथाकार प्राणेश कुमार 70 वर्ष का निधन गुरुवार की सुबह रांची स्थित टाटा कैंसर हॉस्पिटल में हो गया. उनके निधन पर साहित्यकारों के बीच शोक की लहर फैल गयी. 2018 से वे पेट के कैंसर से ग्रसित थे. उनकी साहित्यिक कर्म भूमि हजारीबाग और रामगढ़ जिला थी. उनका हिंदी साहित्य के पद्य और गद्य दोनों विद्या पर अच्छी पकड़ थी. लेकिन उन्हें काव्य के क्षेत्र में ज्यादा प्रसिद्ध मिल पायी थी. प्राणेश कुमार एक संवेदनशील स्वभाव के व्यक्ति थे. प्राणेश कुमार के निधन पर कथाकार रतन वर्मा ने कहा कि आज देश ने हिंदी काव्य जगत के एक महानतम सितारा प्राणेश कुमार को खो दिया है. कथाकार टीपी पोद्दार ने कहा कि मृत्यु से लगभग एक सप्ताह पूर्व ही प्राणेश कुमार, रतन वर्मा और मेरे समक्ष कविता का वाचन किया था. इस तरह उनका जाना हिंदी साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति के समान है. साहित्यिक संस्था परिवेश के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि प्राणेश कुमार का संपूर्ण जीवन हिंदी कविता और कथा सृजन को समर्पित रहा था. वे एक जनवादी विचार धारा के कवि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कवि प्राणेश कुमार का निधन, साहित्यकारों में शोक की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसकेएमयू में लिंग संवेदनशीलता पर राष्ट्रीय सेमिनार 26-27 मार्च को

संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय 26-27 मार्च को लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा. सेमिनार ”हम झारखंड की स्त्रीएं: संस्कृति, विकास और समाज” विषय पर होगा. सेमिनार झारखंड प्रशासन के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है. सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने आयोजन कमेटी का भी गठन किया है. अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह हैं, जबकि सेमिनार के संयोजक स्नातकोत्तर नेतृत्व विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजय सिन्हा हैं. स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक अमिता कुमारी को आयोजन सचिव, संयुक्त आयोजन सचिव वाणिज्य विभाग के डॉ बिनोद मुर्मू, को-ऑडिनेटर डॉ शर्मिला सोरेन व कोषाध्यक्ष डॉ पूनम हेंब्रम हैं. डॉ एसएल बोंडाया, डॉ राजीव केरकेट्टा, डॉ सुमित्रा हेंब्रम, डॉ अच्युत चेतन, दीपक कुमार, डॉ संजीव कुमार सिन्हा,डॉ निर्मला त्रिपाठी, डॉ स्नेहलता मुर्मू, डॉ रंजना त्रिपाठी, श्वेता मरांडी, कुमारी नेहा, डॉ चंपावती सोरेन, डॉ राजेश यादव एवं सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष एवं स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष को आयोजन समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. सेमिनार का आयोजन लिंग संवेदनशीलता के बारे में जागरुकता पैदा करने, लोगों को लिंग पूर्वाग्रहों और भेदभाव को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित करने, लोगों में आत्म-सम्मान और आत्म-सम्मान विकसित करने में मदद करने, विभिन्न लिंग की स्वीकृति और समझ को बढ़ावा देने आदि के उद्देश्य से किया जा रहा है. सेमिनार में देशभर से लैंगिक संवेदनशीलता के अग्रणी शिक्षाविदों को रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है. आयोजन समिति के गठन के साथ ही कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देशन एवं समन्वयक डॉ अजय सिन्हा के नेतृत्व में समिति ने आयोजन संबन्धित कार्य प्रारंभ कर दिया है. आयोजन समिति द्वारा सेमिनार का विवरणिका, शोध-पत्र का विषय, संभावित रिसोर्स पर्सन की सूची आदि को तैयार की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसकेएमयू में लिंग संवेदनशीलता पर राष्ट्रीय सेमिनार 26-27 मार्च को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. साइकिल से घर लौट रहे मजूदर की सड़क हादसे में मौत

सराय. सराय थाना क्षेत्र के सराय-बेंलकुंडा मार्ग पर अकबरमलाही गांव की डालडा फैक्ट्री के समीप बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक दिनेश राम अकबरमलाही गांव के वार्ड नंबर-10 निवासी विगन राम का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोराहम मच गया. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. बुधवार की देर शाम दिनेश मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. घर लौटने के दौरान जैसे ही वह सराय-बेलकुंडा मार्ग पर अकबरमलाही गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के समीप पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी. हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. साइकिल से घर लौट रहे मजूदर की सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब गांव के बच्चे भी सीखेगें थियेटर का गुर

संत वियानी विद्यालय में 20 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ पूर्णिया. संस्कृति मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन के सौजन्य से सांस्कृतिक आंचल मोहना टोल, रंगपुरा द्वारा संत वियानी विद्यालय सतमी में 20 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय नाटय विद्यालय नई दिल्ली से प्रतिष्ठा प्राप्त मिथलेश राय, संत वियानी विद्यालय के प्राचार्य पतरस हांसदा, शकुंतला सेवा सदन की सचिव अवधेश कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यशाला निर्देशक रामाशंकर स्वर्णकार,वरिष्ठ रंगकर्मी शशिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच संचालन संत बियानी विद्यालय के प्राचार्य पतरस हांसदा ने किया. सचिव श्री गुप्ता ने बच्चों में अपनी छुपी हुई प्रतिभा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया. सांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि 20 दिवसीय थिएटर वर्क शॉप 10 मार्च तक चलेगा. वर्क शॉप में बच्चों को नाट्य कला, गायन कला, नृत्य कला, संवाद कला आदि का अलग-अलग योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं चयनित कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन करवाया जाएगा. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से प्रतिष्ठा प्राप्त एवं राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत मिथिलेश राय द्वारा उपस्थित बच्चों को कला के प्रति उत्साहित करते हुए कहा की बड़े-बड़े शहरों में तो नाटक का मंचन होता है लेकिन गांव के लोग कला के प्रति जागृत नहीं होते हैं. जबकि उनमें कला और प्रतिभा छिपी हुई होती है. ऐसे में गांव में इस प्रकार के आयोजन से हमारे ग्रामीण संस्कृति को एवं ग्रामीण कलाकारों को अपनी प्रतिभा बिखरने का अवसर मिलेगा. उन्होंने अध्यनरत बच्चों को नाट्य कला से जुड़ने एवं अपने देश अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षक रामाशंकर स्वर्णकार, संत वियानी विद्यालय के शिक्षिका जोसेफा मुर्मू, शिक्षक सत्यम कुमार एवं अखिलेश सोरेन ने बच्चों को संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब गांव के शिशु भी सीखेगें थियेटर का गुर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्संग से बरबन्ना में माहौल हुआ भक्तिमय

संतमत सत्संग में शामिल हुए विभा कुमारी व जितेंद्र कुमार पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बरबन्ना में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया. उद्घाटन के मौके पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने नवनिर्मित सत्संग मंदिर में स्थापित परमहंस जी महाराज सहित सभी संत-महात्माओं के तैलचित्र एवं प्रतिमा का दर्शन पूजन कर नगर निगम परिवार एवं जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. ज्ञात हो कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के कबैया पंचायत के बरबन्ना गांव निवासी ओमनंदन चौहान ने अपनी निजी जमीन देकर सार्वजनिक सत्संग मंदिर का निर्माण करवाया है. इसी मंदिर के उद्घाटन के मौके पर दो दिवसीय संतमत सत्संग महाधिवेशन का आयोजन किया गया था. सत्संग में कुप्पाघाट भागलपुर से आये भागीरथ जी महाराज एवं हरिद्वार से पधारे ज्ञान शेखर महाराज जी के द्वारा प्रवचन दिया गया. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के श्रीनगर, बिलरिया गांव में भी चल रहे तीन दिवसीय संतमत सत्संग में शामिल होकर सत्संग का श्रवण किया. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, समिति सदस्य प्रतिनिधि आशीष यादव, मनोज कुमार मनोहर, पूर्व सरपंच अनारसी प्रसाद साह, सच्चिदानंद चौहान, प्रकाश चौहान, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया चौहान, रूपेश यादव सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सत्संग से बरबन्ना में माहौल हुआ भक्तिमय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिसोम मारंग बुरु थान में हिजला के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना

जनजातीय हिजला मेला महोत्सव कराने की कामना की संवाददाता, दुमका दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के शुभारंभ से ठीक पहले इस बार दिसोम मारंग बुरु संताली अरीचली आर लेगचार अखड़ा के बैनर तले हिजला, धतीकबोना, हडवाडीह आदि गांव के संताल आदिवासियों ने जनजातीय हिजला मेला महोत्सव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो. इसे लेकर हिजला मेला परिसर में स्थित दिसोम मारंग बुरु थान में पूजा की. नायकी राजेंद्र बास्की ने बताया कि मेले में आनेवाले लोगों को कोई तकलीफ न हो. इसके लिए पूजा की गयी. ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा ने बताया कि संताल आदिवासियों में परंपरा है कि कोई भी शुभ काम शुरू करने के पहले आपने इष्ट देवता मरांग बुरु की पूजा करते हैं. इसलिए 21 से 28 तक आयोजित होनेवाले मेले की शुरूआत से पहले सभी ग्रामीणों ने दिसोम मरांग बुरु थान में पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों ने मेला को सफल बनाने का संकल्प लिया. शुक्रवार को मेला का शुभारंभ है. इस दिन को प्रशासन व मेला समिति के द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. मौके में जय गणेश हांसदा, प्रदीप हांसदा, प्रिंस मरांडी, प्रकाश सोरेन, एमेल मरांडी, प्रदीप मुर्मू, धनमुनि हेंब्रम, सलोनी सोरेन, सोना सोरेन, ललिता हेंब्रम, सुनील हांसदा, शिव हांसदा, अबित मरांडी, अशोक टुडू, सचिन मुर्मू आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिसोम मारंग बुरु थान में हिजला के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव पर लोगों का बढ़ा विश्वास

जनवरी में यह दायरा अपने लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक रहा पूर्णिया. जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों और आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का अब बेहतर परिणाम सामने आने लगा है. यही वजह है कि स्त्रीओं में गर्भधारण से लेकर प्रसव कराने तक लगातार जांच, दवा, टीकाकरण और चिकित्सीय सलाह और प्रसव के बाद जच्चे और शिशु की देखभाल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होने से संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. इसी का परिणाम है कि इस वर्ष के जनवरी माह में सभी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 110 प्रतिशत लाभार्थियों को संस्थागत प्रसव सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. वहीं 10.2 प्रतिशत बच्चों को कमजोर पाते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी गयी. जनवरी माह में सभी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव के बाद पूर्णिया जिले में नवजातों का अनुपात 1000 बालक पर 911 बालिका दर्ज किया गया है. वहीं सभी अस्पतालों में प्रसव के बाद 99 प्रतिशत से अधिक बच्चों के वजन की जांच और स्तनपान सुविधा उपलब्ध करायी गयी. यह जानकारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के पारा मेडिकल केंद्र में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में सामने आयी. इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा स्थानीय लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सिविल सर्जन द्वारा जानकारी लेते हुए नियमित रूप से सभी सुविधा लोगों को लगातार लाभान्वित करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. प्रसव पूर्व जांच में तेजी लाने का दिया निर्देश बैठक में सिविल सर्जन डॉ. कनौजिया ने गर्भवती स्त्रीओं और होने वाले शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने गर्भावस्था के दौरान सभी सामान्य गर्भवती स्त्रीओं के लिए प्रसव से पूर्व 04 जांच को जरूरी बताते हुए किसी भी तरह की समस्या पाए जाने पर उसे हाई रिस्क चिन्हित करते हुए विशेष जांच और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुआ स्त्री बंध्याकरण जनवरी माह में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 135 प्रतिशत स्त्री बंध्याकरण सुविधा का लाभ उठाया गया है. जबकि शत प्रतिशत गर्भवती स्त्रीओं और नवजात शिशुओं को नियमित टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई. सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि बेहतर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने से लोगों का नजदीकी अस्पताल में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है. उन्होंने आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं को कर्मठता पूर्वक निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव पर लोगों का बढ़ा विश्वास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top