Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HEC Financial Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रही HEC की हालत गंभीर, नहीं निकाल पा रही है दैनिक खर्च

HEC Financial Crisis: रांची-गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही HEC को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) नहीं मिल रहा है. वहीं कंपनियों द्वारा पूर्व में मिले ऑर्डर का डिस्पैच भी समय पर नहीं हो रहा है. यह जानकारी प्रबंधन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दी है. HEC प्रबंधन द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 में बताया गया है कि वित्तीय संकट के कारण उत्पादन और बिक्री प्रभावित हुई है. जिससे औद्योगिक संबंध की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण हो गयी है. इसके अलावा पुरानी मशीनों के बार-बार खराब होने से ऑर्डर के निष्पादन पर असर पड़ा है. जिसका अप्रत्यक्ष असर नकदी प्रवाह चक्र पर भी पड़ा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी को 24.84 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. एचइसी द्वारा प्राप्त ऑर्डर में मुख्य रूप से एचइसी द्वारा आपूर्ति किये गये उपकरणों के लिए स्पेयर शामिल है. जिनमें इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल, ड्रैगलाइन, क्रशर, स्टील प्लांट उपकरण, इओटी क्रेन और भारी मशीन टूल्स के लिए स्पेयर शामिल हैं. इसके अलावा एचइसी ने स्टील प्लांट के लिए स्लैग पार्ट्स और फोर्ज्ड रोल्स के लिए ऑर्डर प्राप्त किये हैं. दैनिक खर्च को पूरा करने में भी हो रही परेशानी रिपोर्ट में कहा गया कि वित्तीय संकट इतना गंभीर हो गया है कि HEC अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी सक्षम नहीं है. इससे एचइसी को पहले से मिले ऑर्डरों के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है. एचइसी में चल रही वित्तीय समस्या को देखते हुए ग्राहक एचइसी को ऑर्डर देने से बच रहे हैं. केवल खनन और इस्पात के पुर्जों के लिए कार्यादेश मिला है. एचइसी की नकारात्मक नेटवर्थ और कार्यशील पूंजी के कारण एचइसी टर्न की परियोजनाओं के ऑर्डर प्राप्त करने के लिए उच्च मूल्य निविदाओं में भी भाग नहीं ले पा रहा है. एचइसी के पास वर्तमान में 1225.07 करोड़ रुपये का कार्यादेश है. मौजूदा बाजार की प्रतिस्पर्द्धा खो रही HEC वार्षिक रिपोर्ट में HEC पर खतरे की बात भी कही गयी है, जिसमें कहा गया है कि आधुनिकीकरण के अभाव में एचइसी मौजूदा बाजार में प्रतिस्पर्द्धा खो रही है और आगामी निविदाओं में भाग लेने में असमर्थ है. डिलिवरी में देरी के कारण ग्राहक बातचीत के आधार पर नया ऑर्डर देने से बच रहे हैं. इसके अलावा एचइसी को निविदाओं में भाग लेने से रोकने के लिए विभिन्न ग्राहकों ने एचइसी के साथ भविष्य में व्यापारिक लेन-देन को निलंबित कर दिया है. टर्न की परियोजना निविदाओं के मामले में सीआइएल और सेल ने सकारात्मक नेट वर्किंग कैपिटल और सकारात्मक नेटवर्थ के लिए मानदंड पेश किये हैं. जिस कारण एचइसी सीएचपी और सामग्री हैंडलिंग के लिए उच्च मूल्य वाली निविदाओं में भाग लेने में समक्ष नहीं है. HEC को किस वर्ष कितना मिला कार्यादेश एचइसी के इतिहास में वित्तीय वर्ष 2023-24 वर्कऑडर के मामले में सबसे खराब वर्ष रहा है. कंपनी को 24.84 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 141 करोड़, वर्ष 2021-22 में 188 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1421 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 1013 करोड़ रुपये का कार्यदेश मिला था. ये भी पढ़ें: Good News: रांची में पहली बार बनने जा रही 10 लेन सड़क होगी ट्रैफिक मुक्त, 301 करोड़ रुपए होंगे खर्च ये भी पढ़ें: Mutation Camp In Ranchi: रांची के इन छह अंचलों में आज म्यूटेशन का कैंप, परेशान हैं तो करा लें निबटारा The post HEC Financial Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रही HEC की हालत गंभीर, नहीं निकाल पा रही है दैनिक खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकारी स्कूलों के बच्चों का बनेगा पेन कार्ड

– केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने की है पहल, अगले सत्र से इसे करना है लागू मुजफ्फरपुर. प्रशासनी से निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) कार्ड बनेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रा के आदेश पर अगले सत्र से इसे प्रभावी करने की योजना बनायी गयी है. इसी नंबर के आधार पर बच्चों का स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा. साथ ही अपार आइडी जेनरेट करने के लिए पेन नंबर की जरूरत होगी. पेन नंबर नहीं होने की स्थिति में दाखिला नहीं लिया जाएगा. गलत पेन नंबर दर्ज करने पर अपार जेनरेट नहीं होगा. साथ ही नामांकन रद्द हो जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से डीइओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यह छात्रों की एक विशेष पहचान होगी. बच्चों को अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के समय ही यह पेन नंबर दिया जाएगा. स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड का निर्माण किया जाएगा. पेन कार्ड अपार आइडी से अलग विद्यार्थियों की पहचान को बताएगा. इसपर आधार कार्ड की तरह ही 12 अंकों की यूनिक आइडी दर्ज होगी. स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी इस कार्ड के माध्यम से अपार आइडी पर दर्ज हो जाएगी. अपार आइडी बनाने के लिए पेन को अनिवार्य कर दिया गया है. स्कूल के स्तर से ही बनेगा पेन कार्ड : बच्चों के लिए स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड बनाया जाएगा. प्रशासनी और निजी स्कूलों की ओर से यू-डाइस पोर्टल पर बच्चों का डेटा डाला जाएगा. यहीं से पेन नंबर जेनरेट होगा. यह नंबर एक बार जारी होने के बाद हमेशा के लिए रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासनी स्कूलों के बच्चों का बनेगा पेन कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एचसीजी कैंसर सेंटर में अब रोबोट से भी होगी सर्जरी, खर्च में आयेगी कमी

संवाददाता, कोलकाता कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी काफी कष्टदायक होती है. उन्हें काफी जटिल सर्जरी से गुजरना पड़ता है. मरीजों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए न्यू टाउन स्थित एचसीजी कैंसर सेंटर में अब कई कैंसर सर्जरी रोबोट करेगा. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने ‘दा विंसी एक्स रोबोटिक सर्जरी सिस्टम’ नामक उच्च तकनीक युक्त रोबोट की व्यवस्था की है. यह जानकारी शनिवार को कोलकाता प्रेस क्लब में हेल्थ केयर ग्लोबल (एचसीजी) के रीजनल बिजनेस हेड प्रतीक जैन ने दी. उन्होंने बताया कि एचसीजी में विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे हेड-नेक ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआइ) ऑन्कोलॉजी , यूरो ऑन्कोलॉजी, थोरेसिक सर्जरी, जीआइ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी समेत अन्य सर्जरी की जा सकती है. इसके लिए हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम है. मौके पर एचसीजी रोबोटिक अंको कॉन्क्लेव में अस्पताल के हेड नेक आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव शरण, जीआइ ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ एसके बाला, स्त्री रोग और प्रसूति सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ सुब्रत देवनाथ, थोरेसिक सर्जन डॉ प्रिय इशपुनियानी, जीआइ सर्जिकल ऑकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ करण सहगल आदि मौजूद थे. रोबोटिक सर्जरी की क्या है खासियत रोबोटिक सर्जरी सामान्य सर्जरी की तुलना में काफी बेहतर है. इसमें मरीज का अधिक खून नहीं बहता है. कम से कम चिरा लगाया जाता है. आम ओपन सर्जरी में कई बार चार से पांच घंटे का भी समय लग जाता है. पर रोबोट के द्वारा की जाने वाली सर्जरी में 50 फीसदी कम समय लगता है. ओपन या आम सर्जरी के बाद मरीज को सात से 10 दिनों या इससे भी अधिक समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है. पर रोबोट ‘दा विंसी’ द्वारा सर्जरी के बाद मरीज को तीन से चार दिन में छुट्टी दे दी जाती है. इससे इलाज खर्च में कमी आती है. रोबोटिक सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा भी न के बराबर रहता है. इसलिए अब रोबोटिक सर्जरी समय की मांग बन गयी है. हालांकि, मरीज की शारीरिक स्थिति को देख कर चिकित्सक तय करते हैं कि उसकी रोबोटिक सर्जरी की जायेगी या नहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एचसीजी कैंसर सेंटर में अब रोबोट से भी होगी सर्जरी, खर्च में आयेगी कमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए बनी निवेश तालमेल समिति

राज्य प्रशासन ने जारी की अधिसूचना संवाददाता, कोलकाताराज्य प्रशासन ने शनिवार को परियोजना प्रस्तावों के क्रियान्वयन में तेजी लाने और राज्य में कारोबारी सुगमता के लिए एक निवेश तालमेल समिति का गठन किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान राज्य में कारोबारी सुगमता के लिए समिति गठित करने की घोषणा थी. इसके दो दिन बाद इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्यस्तरीय निवेश तालमेल समिति (एसएलआइएससी) निवेश प्रस्तावों के लिए एकल खिड़की मंजूरी प्रणाली के रूप में कार्य करेगी. यह निर्धारित समय सीमा के भीतर मंजूरी सुनिश्चित करेगी. इस पहल का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक परियोजनाओं और अन्य निवेशों के लिए आवश्यक मंजूरी और अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है. स्टेट लेवल इंवेस्टमेंट सिनर्जी कमेटी (एसएलआइएससी) में उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण, वित्त, श्रम व शहरी विकास समेत 19 विभागों के प्रमुख शामिल होंगे. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों के प्रमुखों को इसमें शामिल कर सकते हैं.अधिसूचना के अनुसार, एसएलआइएससी के मुख्य उद्देश्यों में ‘एकल-बिंदु इंटरफेस, सभी निवेश प्रस्तावों और व्यापार-संबंधित सेवाओं के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना’ शामिल है. मंजूरी अधिकतम एक महीने के भीतर दी जानी है. अधिकारी ने बताया कि समिति लंबित आवेदनों की समीक्षा करने तथा वास्तविक समय में समस्याओं का समाधान करने के लिए पाक्षिक रूप से बैठक करेगी. उद्यमी तथा निवेशक भी इन बैठकों के दौरान अपनी परियोजनाओं को प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि प्रश्नों का तत्काल समाधान हो सके. राज्यस्तरीय समिति के अलावा, जिला स्तर पर जिला अधिकारी (डीएम) के नेतृत्व में निवेश तालमेल समितियां (आइएससी) बनायी जायेंगी. हमने निभाया वादा : ममता अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि अपनी घोषणा के अनुरूप हमने अपना वादा निभा दिया है. राज्य प्रशासन की ओर से शनिवार को समिति गठित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बंगाल में औद्योगिकीकरण की गति को और तेज करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए बनी निवेश तालमेल समिति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभया के माता-पिता ने भागवत से की मुलाकात

संघ प्रमुख ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन संवाददाता, कोलकाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल के 10 दिवसीय दौरे पर हैं. गुरुवार शाम को वह कोलकाता पहुंचे थे. वह आरएसएस के सदस्यों के साथ ही समाज के विशिष्ट जनों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी बीच, शनिवार को आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता के माता-पिता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि अभया (आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु स्त्री चिकित्सक का काल्पनिक नाम) के माता-पिता शनिवार सुबह 11.15 बजे के करीब संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे थे. भागवत ने अभया के माता-पिता से कहा कि इस तरह की नृशंस घटना को सुन कर वह सिहर गये थे. घटना से वह काफी दुखी हैं. इस प्रकार की दिल दहलाने वाले अपराध से पीड़ित परिवार पर क्या असर होता है, वह दुख हम अपनी जुबां से बयान नही कर सकते. उन्होंने अभया के माता-पिता को ढांढस बंधाया और कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह पीड़ित परिवार के साथ हैं. वह हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत ने शनिवार को भी आरएसएस के नेताओं व समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की. बताया गया है कि भागवत 10 फरवरी तक दक्षिण बंगाल क्षेत्र में आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में हावड़ा, कोलकाता, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना के आरएसएस पदाधिकारी शामिल होंगे. बताया गया है कि 13 फरवरी को आरएसएस प्रमुख मध्य बंगाल के इलाके में जायेंगे और पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व-पश्चिम बर्दवान तथा नदिया जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभया के माता-पिता ने भागवत से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हाउज द जोश कार्यक्रम बढ़ायेगा परीक्षार्थियों का हौसला

Dhanbad News : 11 फरवरी को डेढ घंटे का ऑनलाइन हाउज द जोश कार्यक्रम का होगा आयोजनDhanbad News : बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा को लेकर तनाव कम करने और प्रभावी परीक्षा की तैयारी के लिए 11 फरवरी को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से 1.30 घंटे का ऑनलाइन हाउज द जोश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) जूम लिंक के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित होगा. यह द्विपक्षीय संवाद होगा, जिसमे छात्र अपने प्रश्न वक्ताओं से पूछ सकेंगे. विभाग ने सभी प्राचार्यों को भेजा है पत्र इस संबंध में सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यो व प्रभारी प्राचार्यो को पत्र भेजा गया है. पत्र में प्राचार्यों/प्रभारी प्राचार्यो से अनुरोध किया गया है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें. साथ ही, प्रधानाचार्य/एचएम, स्कूल प्रबंधक और विषय शिक्षक इसमें ऑनलाइन शामिल हों. यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय की सक्रिय भागीदारी इस प्रेरणात्मक कार्यक्रम में रहे. कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ होंगे शामिल हाउज द जोश ऑनलाइन कार्यक्रम 11 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेगा. छात्रों के शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करने के लिए इसमें मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में डॉ मनोहरलाल (शैक्षणिक सलाहकार), डॉ अशोक कुमार (स्कूल प्रबंधक, हजारीबाग), शुभेंदु मजूमदार (स्कूल प्रबंधक, पश्चिम सिंहभूम), महेंद्र प्रसाद सिंह (स्कूल प्रबंधक, बोकारो) और बदल राज (डीएसइ, रांची) शामिल होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हाउज द जोश कार्यक्रम बढ़ायेगा परीक्षार्थियों का हौसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एटीएम मशीन में प्लेट फंसा उड़ा लेता था कैश, भीड़ ने शातिर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

-शहर के सिकंदरपुर स्थित एसबीआइ एटीएम में फंसाया था प्लेट-कांटी थाना के लसगरीपुर गांव का रहने वाला है पकड़ा गया शातिर – मामा के साथ मिल दो दर्जन से अधिक वारदात को दिया अंजाम मुजफ्फरपुर. शहर में एटीएम मशीन में सनमाइका का पतला प्लेट फंसा कर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाले गिरोह के एक शातिर शनिवार को सिकंदरपुर चौक के पास पकड़ा गया. भीड़ ने पकड़ाये शातिर को दौड़ा- दौड़ाकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर व नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शातिर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आयी. पकड़ा गया शातिर कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर गांव का रहने वाला रोहित कुमार है. उसके पास से एटीएम में फंसाने वाला सनमाइका का पतला प्लेट भी बरामद किया गया है. खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली थी पुलिस की पूछताछ में उसने गिरोह के आधा दर्जन शातिरों के नाम बताया है. पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले सिकंदरपुर चौक स्थित एचडीएफसी एटीएम के एटीएम में चिप फंसाकर कारोबारी आकाश कुमार के भाई के खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली थी. एटीएम के अंदर मशीन से की छेड़छाड़ इसके बाद आसपास के दुकानदार काफी सक्रिय थे. शनिवार की सुबह एक युवक सिकंदरपुर चौक स्थित एसबीआइ की एटीएम में घुसा फिर एटीएम के अंदर मशीन से छेड़छाड़ करने लगा. जिस जगह से कैश निकलता है वहां पर सनमाइका का चिप लगा दिया. इस बीच एक व्यक्ति एटीएम से पैसा निकासी करने पहुंचा तो शातिर अंदर घुस गया और बोला कि एटीएम का सर्वर डाउन है उसको संदेह हुआ तो वह शोर मचाया. इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. भीड़ ने आरोपी युवक की दौड़ा- दौड़ा कर पिटाई कर दी. फिर, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. पीड़ित का एटीएम कार्ड इस दौरान मशीन के अंदर ही फंस गया था. काफी मशक्कत के बाद मशीन से एटीएम कार्ड व सनमाइका का पतला प्लेट बरामद किया गया है. दो माह में शहर में घूम- घूमकर 15 वारदात को दिया अंजाम गिरफ्तार शातिर रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दो माह से घूम घूम के शहर में 15 से अधिक एटीएम में जाकर वारदात को अंजाम दिया है. शातिर ने पुलिस को बताया कि अहियापुर, सिकंदरपुर, मिठनपुरा, सदर व कांटी थाना क्षेत्र में यह फ्रॉड किया है. मामा- भांजे की जोड़ी ने गिरोह में शामिल किए 25 से अधिक लड़के पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पकड़े गए शातिर रोहित का मामा विक्की गिरोह का मास्टरमाइंड है. दोनों मामा-भांजे की जोड़ी ने मिलकर गिरोह में 25 से अधिक लड़के को शामिल किया है. उनकी मदद से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में वारदात को अंजाम देता है. हालांकि, पुलिस को आशंका है कि वह एटीएम फ्रॉड गिरोह के बड़े सरगना जो पूर्व में जेल जा चुका है, यह शातिर उसी गिरोह से जुड़ा हुआ है. नगर थाने की पुलिस जांच जारी होने की बात कह कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से इनकार किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एटीएम मशीन में प्लेट फंसा उड़ा लेता था कैश, भीड़ ने शातिर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीजी की पहली मेधा सूची, कल से विभागों व कॉलेजों में दाखिला

-हाइ कटऑफ से 55 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है.10 से 20 फरवरी तक चयनित स्टूडेंट्स को आवंटित संस्थान में दाखिला लेना है. हाइ कटऑफ से आवेदन करने वालों में से 55 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियाें का नाम पहली सूची में नहीं आ सका है. शुक्रवार को कोटिवार कटऑफ जारी किया गया था, जबकि अगले दिन उस कटऑफ के तहत आने वाले स्टूडेंट्स की सूची जारी की है. विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही संबंधित विभागों व कॉलेजों को भी यह सूची भेज दी गयी है. सभी पीजी विभागाध्यक्षों व प्राचार्यों को कहा गया है कि मेधा सूची आवेदन में दिये गये ब्योरे के आधार पर जारी की गयी है. इसमें स्नातक के अंकों को आधार बनाया गया है. ऐसे में नामांकन के समय गहनता से आवेदन से प्रमाणपत्रों का मिलान कर लें. यदि आवेदन में दर्ज ब्योरे से प्रमाणपत्र भिन्न पाया जाता है तो अभ्यर्थी का नामांकन नहीं लेना है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को भी कहा गया है कि वे आवंटित कॉलेजों में ससमय दाखिला लें. यदि वे नामांकन नहीं लेते हैं तो दूसरी सूची में उनका दावा मान्य नहीं होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीजी की पहली मेधा सूची, कल से विभागों व कॉलेजों में दाखिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : विद्युत शवदाह गृह की पटना, बोकारो व बिहार शरीफ की कंपनी ने की जांच

मोहलबनी मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह जल्द चालू होगा. नगर निगम ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दिया है. पटना, बोकारो व बिहार शरीफ की कंपनियों के बारी-बारी से विद्युत शवदाह गृह की जांच के बाद जो प्राक्कलन दिया है, उसके आधार पर जल्द टेंडर निकाला जायेगा. विद्युत शवदाह गृह में जो राशि खर्च होगी, उसे संवेदक के सिक्युरिटी मनी से काटी जायेगी. नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक तीनों कंपनियों के इंजीनियर ने भट्ठी के क्वायल के अलावा मोटर में गड़बड़ी बतायी है. तीनों कंपनियों ने अलग-अलग खर्च का कोटेशन दिया है. किसी ने 12 लाख, तो किसी ने 16 व 18 लाख का खर्च बताया है. तीनों कंपनियों के कोटेशन की स्टडी करने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. 1.56 करोड़ की लागत से बना है शवदाह गृह : बतातें चले कि 2022 में मोहलबनी मुक्तिधाम में 1.56 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह बनाया गया था. मुश्किल से दो माह भी यह ठीक से नहीं चला और बॉयलर का क्वायल जल गया. क्वायल बदलने को लेकर पिछले डेढ़ साल से संवेदक व नगर निगम में फेंका-फेकी का स्पोर्ट्स चलता रहा. अंत: में निर्णय लिया गया कि विद्युत शवदाह गृह के मरम्मत में जो खर्च होगा, उसका भुगतान संवेदक के सिक्युरिटी मनी से किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : विद्युत शवदाह गृह की पटना, बोकारो व बिहार शरीफ की कंपनी ने की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : दिल्ली में भाजपा की जीत पर धनबाद महानगर ने की आतिशबाजी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी की गयी. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप दा मुक्त दिल्ली’, हर हर मोदी घर-घर मोदी, दिल्ली के दिल में मोदी व जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. नेताओं ने कहा-लोगों ने प्रधानमंत्री की गारंटी पर जताया भरोसा : धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा कि ऐतिहासिक जीत के पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों की अभूतपूर्व आस्था और विश्वास है. राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कुशल नेतृत्व, संगठन दक्षता और दूरदर्शी मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण रहा. जनता ने आप व कांग्रेस की झूठ और भ्रष्टाचार की लंका का दहन कर दिल्ली को आप-दा मुक्त कर दिया है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि होती है. दिल्ली के आम लोगों ने भाजपा के जनहित के कार्यों पर अपनी मोहर लगायी है. मौके पर जिला मंत्री पंकज सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, रमा सिन्हा, पुरुषोत्तम रंजन, राजाराम दत्त, गोविंदा रावत, मनोज रिंकू, रवि सिन्हा, मुकेश पांडेय, जेपी यादव, शिवेंद्र सिंह सोनू, चंदन राय, अखिलेश झा, राजू मालाकार, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, अनुपम शरण, लक्ष्मण मिश्रा, संजय यादव, ऋषभ राज, सचिन सिंह, श्याम वर्मा, अमित सिंह, मनीष पांडे, भोला दास, प्रदीप विश्वकर्मा व चंदन गुप्ता आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : दिल्ली में भाजपा की जीत पर धनबाद महानगर ने की आतिशबाजी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top