Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरजी कर : दोषी की सजा को लेकर राज्य सरकार की याचिका हुई खारिज

सीबीआइ और राज्य प्रशासन ने संजय राय को मौत की सजा सुनाने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में दायर की थी अपील खंडपीठ ने कहा : चूंकि सीबीआइ ने जांच की थी, इसलिए सजा को चुनौती देने वाली उसकी अपील सुनवाई के लिए स्वीकार की जाती है संवाददाता, कोलकाता कलकत्ता हाइकोर्ट ने आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले के दोषी संजय राय को निचली अदालत द्वारा सुनायी गयी आजीवन कारावास की सजा को चुनौती देने वाली राज्य प्रशासन की अपील शुक्रवार को खारिज कर दी, जबकि सीबीआइ की ऐसी ही अपील स्वीकार कर ली. गौरतलब है कि सीबीआइ और राज्य प्रशासन, दोनों ने संजय राय को मौत की सजा सुनाने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी. क्या कहा खंडपीठ ने कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति देवांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद सब्बार रशीदी की खंडपीठ ने कहा कि चूंकि सीबीआइ ने जांच की थी, इसलिए सजा को चुनौती देने वाली उसकी अपील सुनवाई के लिए स्वीकार की जाती है. राज्य प्रशासन ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील दी थी कि केंद्रीय एजेंसी के अलावा वह भी निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को अपर्याप्त मानते हुए अपील दायर कर सकती है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल नौ अगस्त को यहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सेमिनार कक्ष के अंदर एक चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. घटना के अगले दिन कोलकाता पुलिस ने संजय राय को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी. केंद्रीय एजेंसी ने सात अक्तूबर को निचली अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और चार नवंबर को संजय राय के खिलाफ आरोप तय किये गये. निचली अदालत ने 20 जनवरी को संजय राय को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. सीबीआइ और राज्य प्रशासन, दोनों ने संजय राय को दी गयी सजा को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में अलग-अलग अपील दायर कर मौत की सजा सुनाने का अनुरोध किया था. खंडपीठ ने 27 जनवरी को दोनों अपीलों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरजी कर : दोषी की सजा को लेकर राज्य प्रशासन की याचिका हुई खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी से पहले ही कोलकाता में दिखने लगा जल संकट

कोलकाता. गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही महानगर के कुछ इलाके में जल संकट दिखने लगाया है. शुक्रवार को कोलकाता के 84 नंबर वार्ड से शंकर बसु ने टॉक टू मेयर कार्यक्रम में फोन कर जल संकट की शिकायत दी. उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड में कई जगहों पर निगम द्वारा जलापूर्ति ठीक तरह से नहीं की जा रही है. लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है. पेयजल के लिए प्रतिदिन 150-450 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसकी शिकायत वार्ड के जलापूर्ति विभाग के इंजीनियरों से भी की गयी है. अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया. फिर भी स्थिति जस की तस है. उधर, मेयर ने भी स्वीकार किया कि कोलकाता के कुछ वार्डों में जल संकट है. 73 नंबर वार्ड की पार्षद काजरी बनर्जी ने भी जल संकट को लेकर शिकायत की थीं. वार्ड 84 और 73 में कालीघाट पंपिंग स्टेशन से जलापूर्ति की जाती है. पर पंपिंग स्टेशन में कोई दिक्कत नहीं है. फिर कैसे लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है. उन्होंने निगम अधिकारियों से तुरंत समस्या का समाधान किये जाने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्मी से पहले ही कोलकाता में दिखने लगा जल संकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिन स्कूलों में पढ़ती थीं हस्तियां वहां अब कक्षाएं भी नहीं भर रहीं

संवाददाता, कोलकाता राज्य में नियुक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट ने यहां की शिक्षा व्यवस्था को लेकर तल्ख टिप्पणी की. कोर्ट ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन प्रशासनी स्कूलाें में कभी हस्तियां पढ़ती थीं, अब वहां की क्लासों में छात्रों की सीटें खाली हैं. कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों की संख्या अध्यापकों से भी कम है. शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु ने नियुक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की. न्यायाधीश ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए कोई भी व्यक्ति स्वतः आगे नहीं आया है. गौरतलब है कि राज्य प्रशासन ने एसएलएसटी की नियुक्ति प्रक्रिया में अतिरिक्त पदों का सृजन किया था. बाद में उस पद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया गया. वह मामला अभी भी लंबित है. शुक्रवार को इससे ही जुड़े मामले की सुनवाई कलकत्ता हाइकोर्ट में थी. सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने कोर्ट में कहा कि इस मामले का शीर्ष अदालत से कोई लेना-देना नहीं है. दूसरी ओर, न्यायाधीश ने राज्य के महाधिवक्ता से पूछा कि क्या अब नियुक्तियां संभव हैं? इस पर महाधिवक्ता ने कहा कि स्कूलों में समस्याएं हैं, इसलिए, याचिका दायर करने वाले 25 लोगों के पद खाली छोड़ कर बाकी लोगों की नियुक्ति की जा सकती है. न्यायाधीश विश्वजीत बसु ने राज्य से पूछा : आप छात्रों के बारे में क्या सोचते हैं? क्या राज्य हर साल नौकरियां देने को तैयार है? प्रशासनी स्कूलों की पुरानी परंपरा की याद दिलाते हुए जज ने कहा : प्रशासनी स्कूलों की क्या हालत है! क्या ये राज्य की शिक्षा प्रणाली की विफलता नहीं है? न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु ने यह भी टिप्पणी की कि शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से आगे नहीं आया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिन स्कूलों में पढ़ती थीं हस्तियां वहां अब कक्षाएं भी नहीं भर रहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : लोहा व्यवसायी के घर से डेढ़ किलो सोना व तीन किलो चांदी की चोरी

प्रतिनिधि, फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने लोहा व्यवसायी विनय कुमार सिंह के भतीजे दिलीप कुमार सिंह के घर ””दीप माला कुंज”” से चोरों ने लाखों नकद समेत करोड़ों के जेवरात की चोरी कर ली है. पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने छत से घुस कर घर में रखी सभी अलमारियों को तोड़ दिया और 50-55 लाख रुपये और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गये.इस संबंध में पीड़ित दिलीप कुमार ने नदी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शादी में गया था पूरा परिवार पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि बीती रात भतीजी की शादी थी, जिसमें पूरा परिवार गया हुआ था. चोर मकान की छत से कुंडी काट कर घर में घुस गये. इसके बाद घर में रखी सभी अलमारियोंं को तोड़ दिया और करीब 50-55 लाख नकद और डेढ़ किलो सोने और तीन किलो चांदी के गहने ले भागे. घर में जो भी गहने थे, वे पुश्तैनी, गिफ्टेड और घर में अन्य स्त्रीओं के थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही नदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और वरीय अधिकारियों को सूचना दी.इसके बाद फतुहा एसडीपीओ-1 निखिल कुमार भी पहुंचे और बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम को बुलाया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस का मानना है कि घटना स्थानीय अपराधियों ने अंजाम दिया है. ग्रामीण एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर तकनीकी सेल की सहायता से जांच में जुट गये हैं. कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है. एक-दो संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : लोहा व्यवसायी के घर से डेढ़ किलो सोना व तीन किलो चांदी की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृद्धा से जेवरात लूटने वाले तीन बदमाशों को 9-9 वर्ष की सजा

सभी बदमाशों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश अम्हर्स्ट स्ट्रीट में हुई थी घटना संवाददाता, कोलकाता. अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में 92 वर्षीय स्त्री से उसके सोने के गहने लूटने के मामले में कोलकाता के सिटी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अनिंद्य बनर्जी ने दोषी करार दिये गये तीन आरोपियों को नौ-नौ वर्ष कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही तीनों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश दिया है. जुर्माने की राशि न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद उन्हें होगी. घटना 28 अगस्त 2016 की है. प्रशासनी वकील आनंद मोहन बसु ने बताया कि घटना के दिन दोपहर को वृद्ध स्त्री करीब के चलताबागान में अपनी बेटी के घर जा रही थी. रास्ते में चाकू दिखाकर तीनों बदमाशों ने उनके शरीर से सोने के गहने लूट लिये अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. जिसके बाद लालबाजार डकैती दमन शाखा ने जांच कर इबादुल गाजी, फिरोज शेख और राजू घरामी को गिरफ्तार कर लिया. कुल 17 लोगों ने गवाही दी. प्रशासनी वकील ने बताया कि अदालत ने गुरुवार को इस मामले में तीन लोगों को डकैती का दोषी ठहराया. शुक्रवार को सभी को 9-9 वर्ष के कैद की सजा सुनायी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृद्धा से जेवरात लूटने वाले तीन बदमाशों को 9-9 वर्ष की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर जा सकेंगी कारें, बनेगा कैब बे

पटना. दानापुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी समाचार है. आने वाले दिनों में अब दानापुर स्टेशन पर जहां एक ओर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ायी जायेगी, वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर-06 को और विकसित किया जायेगा. इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है. नये तरीके से बनने वाले इस प्लेटफॉर्म को खगौल साइड से आने वाली सड़क से जोड़ा जायेगा. इससे स्टेशन आने वाले यात्री कार से सीधे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. इसके लिए यहां कैब बे का निर्माण करने की तैयारी है. दानापुर मंडल के मास्टर प्लान के अनुसार स्टेशन का यह विस्तार आने वाले दो साल में कर दिया जायेगा. अभी प्लेटफॉर्म नंबर-06 पर सुविधाओं का टोटा प्लेटफॉर्म नंबर-06 को खास तौर पर पाटलिपुत्र स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बनाया गया है. करीब पांच वर्षों से अधिक इस प्लेटफॉर्म को बने हुए हो गये. यह प्लेटफॉर्म नंबर-01 के खत्म होने के बाद उसी साइड में करीब डेढ़ से दो सौ मीटर आगे है. यहां जाने के लिए अभी सीधे मुख्य सड़क पर उतरना पड़ता है. अगर यात्री स्टेशन के मुख्य द्वार से प्रवेश करते हैं, तो छह नंबर तक पहुंचने के लिए काफी दूर चलना होता है. यहां फुट ओवरब्रिज, पानी की भी सुविधा और बाउंड्री समेत अन्य कई मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी की जानी है. वर्ष 2030 तक होंगे 16 प्लेटफॉर्म दानापुर के एडीआरएम आधार राज का कहना है कि वर्तमान में दानापुर स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म हैं. सातवां प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन है. वर्ष 2030 तक यहां प्लेटफॉर्म की संख्या 16 तक बढ़ायी जायेगी, जिसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है. मास्टर प्लान के अनुसार यहां 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जायेगा. पांच पिट लाइनें भी बनेंगी, जिनका उपयोग हाइ स्पीड पैसेंजर ट्रेनों की सफाई और धुलाई के लिए किया जायेगा. स्टेशन के लगभग 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विशाल पार्किंग की सुविधा भी होगी़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर जा सकेंगी कारें, बनेगा कैब बे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बोतलबंद पानी खरीदना यात्रियों की है विवशता, खाना के लिए भी तरसते हैं लोग

Dhanbad News: हद है. कमाई में अव्वल पर यात्री सुविधाओं में पिछड़ा धनबाद स्टेशन Dhanbad News: माल ढुलाई में देश भर में नंबर वन व कमाई के मामले में बेहतर स्थिति में रहने के बावजूद धनबाद रेल मंडल के धनबाद स्टेशन में यात्री सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा है. धनबाद स्टेशन का स्टॉल बंद पड़े है, टिकट वेंडिंग मशीन खराब पड़ी है. वाटर वेंडिंग मशीन भी यात्रियों को चिढ़ा रही. इस वजह से यात्रियों को काफी पेरशानी झेलनी पड़ रही है. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं. एक तरफ रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं की बात करता है, तो दूसरी ओर सुविधाओं को अपडेट नहीं रखने से यात्रियों खाने-पीने की चीजों से लेकर पानी तक के लिए तरसना पड़ता है. 24 में आठ स्टॉल हो चुके हैं बंद धनबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर आठ तक कुल 24 स्टॉल है. इसमें आठ स्टॉल बंद हो चुके हैं और अब कुछ के रिटेंडर की प्रक्रिया चल रही है. इसमें प्लेटफॉर्म संख्या एक पर तीन फूड स्टॉल बंद और तीन चालू हैं. प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर दो बंद और तीन चालू हैं. प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर चार स्टॉल व एक ट्रॉली चालू है. प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 पर एक बंद व दो चालू है एक जल्द खुलने वाला है. प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर दो स्टॉल बंद और तीन चालू हैं. वाटर वेंडिंग मशीन से नहीं आ रहा पानी आइआरसीटीसी द्वारा संचालित अधिकतर वाटर वेंडिंग मशीन पिछले कई माह से बंद पड़े हैं. कुछ ही किसी प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को महंगा सील बंद पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है. वाटर वेंडिंग मशीन चालू रहने से एक लीटर पानी मात्र पांच रुपये में मिलता. ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन खराब धनबाद स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर के निकट पांच ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगायी गयी है. इसमें से एक मशीन पिछले दो माह से खराब है. एक मशीन के नेटवर्क में समस्या है, इस वजह से आय दिन यह काम नहीं करता है. वहीं तीन सुचारू रूप से काम कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बोतलबंद पानी खरीदना यात्रियों की है विवशता, खाना के लिए भी तरसते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब कोलकाता में थूकना पड़ सकता है महंगा, देना पड़ सकता जुर्माना

कानून में किया जायेगा संशोधन कोलकाता. महानगर में पान खाकर जहां-तहां थूकने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे लोगों पर अब कोलकाता नगर निगम जुर्माना लगा सकता है. यह जानकारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता को गंदा करने में स्ट्रीट फूड वेंडरों का भी हाथ है. ऐसे खाद्य पदार्थ विक्रेता कूड़ेदान तक नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता में जहां-तहां पेशाब करने वाले, थूकने वाले व कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके लिए कानून भी है, पर वैसे लोग जो गाड़ी से थूक फेंकते हैं. वैसे लोगों पर जुर्माना लगाये जाने का कानून नहीं है. ऐसे में कानून में संसोधन कर अब ऐसे वाहनों को भी पकड़ा जायेगा. मेयर ने कहा कि कानून में संशोधन किये जाने से पहले कोलकाता के लोगों को जागरूक भी किया जायेगा. जगह-जगह बांग्ला, हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होर्डिंग्स लगाये जायेंगे. होर्डिंग्स व बैनरों के जरिए लोगों को जहां-तहां ना थूकने की हिदायत दी जायेगी. इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर जुर्माना लगाया जायेगा. मेयर ने बताया कि कई जगहों पर बांग्ला भाषा में लिखे होर्डिंग्स लगा दिये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब कोलकाता में थूकना पड़ सकता है महंगा, देना पड़ सकता जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इडी ने की अनुब्रत की 25.86 करोड़ की बैंक जमा राशि कुर्क

मवेशी तस्करी मामला संवाददाता, कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की दिल्ली स्थित मुख्यालय ने शुक्रवार को कहा कि मवेशी तस्करी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की लगभग 26 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि कुर्क की गयी है. कुर्क की गयीं संपत्तियों में अनुब्रत मंडल, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी संबद्ध फर्मों, कंपनियों और कुछ बेनामी नाम पर संचालित 36 बैंक खाते शामिल हैं, जिनमें कुल 25.86 करोड़ रुपये जमा राशि शेष बची हुई है. इस मामले में इडी ने अब तक कुल 51.13 करोड़ रुपये की संपत्ति व बैंक राशि कुर्क की है. बताया जा रहा है कि अनुब्रत मंडल को अदालत से मिली जमानत के बाद इडी ने इस मामले में अभियान और तेज कर दिया है. यह दूसरी बार है, जब अनुब्रत मंडल से जुड़ी संपत्ति को कुर्क किया गया है. इडी ने मंडल को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था और पिछले साल सितंबर में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी थी. इस कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता से तत्काल संपर्क नहीं हो सका. इडी ने कहा : पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी के गठजोड़ को संरक्षण प्रदान करने से अनुब्रत मंडल को 48.06 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय प्राप्त हुई. इडी के अनुसार : वह अपराध के समय तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के अध्यक्ष थे और बीरभूम और आसपास के जिलों के स्थानीय प्रशासन पर उनका काफी प्रभाव था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इडी ने की अनुब्रत की 25.86 करोड़ की बैंक जमा राशि कुर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्किंग विवाद में महिला वकील के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

थाने में दोनों पक्ष की तरफ से तीन शिकायतें दर्ज संवाददाता, कोलकाता. दक्षिण कोलकाता में पार्किंग विवाद को लेकर एक युवा स्त्री वकील के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. घटना चारु मार्केट थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार रात की है. पीड़ित वकील का दावा है कि जब उनके घर के पास एक चेंबर खोला गया है, जहां अवैध पार्किंग करायी जा रही है. उन्होंने इसका विरोध किया तो इलाके के कुछ युवकों ने उनके साथ हाथापाई की. वकील ने आरोप लगाया कि मारपीट के अलावा आरोपियों ने उन्हें हत्या और बलात्कार की धमकी दी गयी. इधर, आरोपियों का दावा है कि उन पर ही हमला किया गया था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वकील के पिता पेशे से प्रमोटर हैं. वह इलाके में एक के बाद एक अवैध इमारतें बना रहे हैं, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लोगों के एक गिरोह ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया.घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में व्यापक तनाव व्याप्त हो गया. चारु मार्केट थाने की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में कुल तीन लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पार्किंग विवाद में स्त्री वकील के साथ दुर्व्यवहार का आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top