Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर 50 रोगियो का हुआ निशुल्क इलाज 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से शनिवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. मुरारी कुमार द्वारा 50 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 20 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। गंभीर रूप से पीड़ित 10 मोतियाबिंद के रोगियों को तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इन्हें आगामी 2 मार्च को दलसिंहसराय स्थित एक आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, चिकित्सक सलाहकार प्रमोद कुमार,राकेश कुमार, डॉ .रंजीत कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, मुन्नी देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सुप्रिया झा ने बढ़ाया समस्तीपुर जिला का सम्मान

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती घटहो ब्राह्मण टोला निवासी सहायक प्राध्यापक सह भाजपा के प्रदेश नेता डॉ.रूपेश कुमार झा की धर्मपत्नी सुप्रिया झा ने भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में आयोजित षष्ठम दीक्षांत समारोह में बिहार राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह पदक इन्हें एम०एड० सत्र 2021-23 के लिए मिला है। इनकी इस सफलता के लिए काफी लोग बधाई दे रहे हैं। बधाई देने बालों में अखिल हिंदुस्तानीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश कुमार, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार, भाजपा जिला के युवा नेता ऋतिक कुंवर, जाने माने समाजसेवी शिव किशोर कुंवर, मनोज झा, रवि शंकर झा, सज्जन चौधरी, सर्वेश गुप्ता, वीरेंद्र पासवान,राम दुलार चौरसिया, शोभा राय,विवेक कुमार, विनोद साह,तुलो राय आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दानापुर- जोगबनी एवं सहरसा- जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव

नया विचार समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13212/13211 दानापुर-जोगबनी -दानापुर एक्सप्रेस एवं 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दिनांक 22.02.2025 से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस 13.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 13.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस 19.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 19.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि दिनांक 23.02.2025 से गाड़ी सं. 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस 00.28 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 00.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

समस्तीपुर

महाकुंभ जानेवाले यात्रियों के लिए मंडल द्वारा की गई व्यापक व्यवस्था

नया विचार समस्तीपुर – महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों से भी हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं।कुम्भ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु रेलवे विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रही है जिसमे स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। स्टेशनों पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) एवं एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के जवान यात्रियों को ट्रेनों में सुचारू रूप से बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर रहे हैं।प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जा रही हैं। आज जयनगर से एक कुम्भ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया।यात्रियों की भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए ज्यादा भीड़ भाड़ वाले प्लेटफार्म पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है जिससे यात्रियों को क्रमबद्ध रूप से डिब्बों में बैठाया जा सके।महाकुंभ का समापन आगामी 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा से ट्रेन पकड़ने आ रहे हैं। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसमें एसडीआरएफ , सैप के जवान तथा अन्य स्थानीय पुलिस शामिल हैं। इस दौरान आरपीएफ के तैनात जवान भी यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में सहायता कर रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे।समस्तीपुर मंडल के सभी विभागों के कार्यालय कर्मचारियों को भी भीड़ व्यवस्था तथा प्रबंधन कार्य में लगाया गया है।स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे की ओर से कई तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। होल्डिंग एरिया में पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई है। वाणिज्य विभाग द्वारा होल्डिंग एरिया में ही अनारक्षित टिकट काउंटर खोला गया है जिससे यात्रियों को वहीं टिकट मिल जा रहा है। पूरे स्टेशन पर जनता मील की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है जिसमे यात्रियों को 20 रुपये के मामूली कीमत पर पूरी, सब्जी ,अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी स्टेशनों के स्टाल पर प्रचुर मात्रा में खाने-पीने के सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इन होल्डिंग एरिया में रेलवे की मेडिकल टीम भी तैनात है जो किसी भी आपात मेडिकल स्थिति में यात्रियों को प्राथमिक उपचार दे सके।इसके अतिरिक्त लगातार उद्घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को निर्देशित किया जा रहा है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मण्डल के शाखा अधिकारियों को नोडल ऑफिसर बनाकर नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग हेतु दो अन्य कनीय अधिकारी भी हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक को जयनगर स्टेशन का नोडल अधिकारी बनाया गया है जो वहां 27 फरवरी तक रहेंगे और व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।मरेप्र स्वयं सारे प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आज जयनगर से 16.45बजे एक कुम्भ स्पेशल ट्रेन भी खोली गई जिसमें काफी यात्रियों ने यात्रा किया।समय समय पर टिकट चेकिंग भी की जा रही है जिससे कि आरक्षित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को तकलीफ न हो।

समस्तीपुर

समस्तीपुर, दरभंगा तथा सहरसा स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान

नया विचार समस्तीपुर – आज समस्तीपुर, दरभंगा और सहरसा स्टेशनों पर 14 घंटे की अबाध किलाबंदी टिकट चेकिंग की गई। इस दौरान 249 बिना टिकट/ उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के मामलों में 1,94,295/- रुपये के जुर्माने की वसूली की गई।इस दौरान सभी स्टेशनों पर विशेष किलाबंदी (Fortress Check) अभियान चलाया गया था जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 249 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 1,94,295 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ साथ दरभंगा सहित सभी उपरोक्त स्टेशनों पर टीटीई को तैनात किया गया था जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।

समस्तीपुर

मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दानापुर-जोगबनी एवं सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव

नया विचार समस्तीपुर – यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13212/13211 दानापुर-जोगबनी -दानापुर एक्सप्रेस एवं 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दिनांक 22.02.2025 से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस 13.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 13.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस 19.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 19.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि दिनांक 23.02.2025 से गाड़ी सं. 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस 00.28 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 00.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 

नया विचार समस्तीपुर – विमेंस कॉलेज समस्तीपुर’ के द्वारा शुक्रवारको अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हिंदी, उर्दू, संस्कृत और मैथिली विभाग के द्वारा किया गया। उर्दू विभागाध्यक्षा सुश्री फरहत जबीं ने सभी का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश किया। प्रधानाचार्या डा. प्रो. सुनीता सिंहा ने मातृभाषा को किसी भी समाज की रीढ़ बताया। मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो.अरुण कुमार कर्ण एवं संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ.मीना कुमारी ब्राह्मणी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ.सोनल आदि शिक्षकों ने भी इस अवसर पर छात्राओं को मातृभाषा के महत्व से अवगत कराया। छात्राओं में सपना ,मुस्कान हिंदुस्तानी, निभा, सलोनी, पल्लवी ने अपने भाषण और गीतों से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। श्रीमती सोनी सलोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

घटनाएँ, समस्तीपुर

तेज रफ्तार बस की ठोकर से महिला की हुई मौत । घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीती रात तेज रफ्तार बस की ठोकर से सड़क पार कर रही एक स्त्री की मौत हो गई । मृतक स्त्री की पहचान मूसापुर वार्ड एक की रहने वाली फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । और वाहन को भी जप्त कर लिया है । वंही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज शव के साथ दरभंगा – पटना मुख्य मार्ग को ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया । सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को पांच – पांच लाख रुपया मुआवजा देने और दोषी बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे । सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई । इधर जाम की सूचना पर नगर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर घंटो बाद जाम को ख़त्म कराया ।बतातें चलें कि बीती रात नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम मार्केट के पास अपनी चाय दुकान बंद कर घर लौट रही स्त्री को सड़क पर करने के दौरान तेज रफ्तार बस में ठोकर मार दी थी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।

समस्तीपुर

मशरूम उत्पादन को ले किसानों को दिया गया प्रशिक्षण 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिसवारा स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शुक्रवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में वैज्ञानिक डा. अखिलेश कुमार ने किसानों को मशरूम उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए कम मेहनत में अच्छी पैदावार ले सकते हैं।इसके लिए आप सभी किसान को मात्र एक बड़ी पोलिथिन में एक से दो किलो धान का भूसा लेकर रखना है और धान के भूसे को पानी में फुला देना है ।अपने आप इस थैले से मशरूम का उत्पादन होने लगेगा। वहीं वैज्ञानिक ने किसानों को धान एवं गेहूं की सीधी बुआई आदि की भी जानकारी दी। संगोष्ठी में सीताराम ठाकुर, घनश्याम राय, देवीलाल राय, रेणु देवी, मनोज कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार झा, दिलीप सहनी, राजेश सहनी,प्रेम कुमार ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, मोहन कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार ठाकुर, सुशील कुमार ठाकुर, हरिन्द्र सहनी, शिवचंद्र सहनी, मंटुन कुमार ठाकुर, गौरीशंकर ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर,उदय कुमार ठाकुर सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

समस्तीपुर

खड़ी बोली कविता के माउंट एवरेस्ट हैं महाप्राण निराला 

केएसआर कॉलेज में मनी सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती नया विचार सरायरंजन । खड़ी बोली हिंदी काव्य के माउंट एवरेस्ट हैं महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला। उक्त बातें प्रखंड के सरायरंजन स्थित केएसआर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा ने अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट किया कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला राष्ट्र भाषा हिंदी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी को भी हिन्दी के महत्व स्थापना के लिए प्रेरित किया। निराला जी की रचना सरोज स्मृति हिन्दी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ शोक गीत है। जबकि राम की शक्ति पूजा स्वतंत्रता आन्दोलन में महान प्रेरणा स्रोत साबित हुई। यह रचना आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।प्रो .शेखर प्रसाद चौधरी ने बताया कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिन्दी साहित्य के महान नक्षत्र हैं,जिनकी रचना तुलसी दास, कुकुर मुत्ता,राम की शक्ति पूजा,वर दे वीणा वादिनी आदि रचनाएं काल जयी हैं। साहित्यकार के .पी. गिरि ने महाकवि निराला के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इसके पूर्व महाप्राण निराला के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिनेटर डॉ.विजय कुमार झा,प्रो. हरेकृष्ण चौधरी,प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. पवन कुमार चौधरी, डॉ .चंद्रशेखर झा, डॉ .चन्द्र मोहन झा,डॉ.शोभा कांत झा, डॉ .एस.एन. झा, प्रो.जगन्नाथ झा, डॉ .भरत राय,छात्रा रितु कुमारी, कृष्णा कुमारी आदि ने जयंती समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर अधिकांश महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top