Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर, हादसा

सरायरंजन में डूबने से एक युवक की हुई मौ’त 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा पंचायत के गंगसारा गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उक्त गांव निवासी रंजीत साह (35) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में लोगों एवं परिजनों ने बताया की उक्त युवक सुबह में मछली मारने एवं घोंघा चुनने गया था।घोंघा एवं मछली मारने के दौरान युक्त युवक ने गहरे पानी में चला गया।जिस कारण पानी से नहीं निकल पाया और दम घुटकर मौत हो गया। पानी में डूबकर मौत होने की सूचना पर ग्रामीणों एवं मछुआरों ने पहुंचकर शव को पानी से भरी मसक्कत से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक युवक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।शोक संवेदना जताने वालों में हरे राम सहनी, मुकेश कुमार,बजरंगी सहनी, संजीत साह,अमित सिंह, कनैया सिंह, गुड्डू सिंह, विशुनदेव साहनी, मुकेश झा, अशोक ईश्वर, बड़ेलाल राय, सोहन साह, रामनाथ सहनी आदि सामिल है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना में गुरुवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार सिंह ने योगदान किया है। श्री सिंह दरभंगा से स्थानांतरित होकर आए हैं। योगदान के बाद नए थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आपराधी घटनाओं पर रोक लगाने, असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

समस्तीपुर

उमावि बथुआ बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में गुरुवार को हिंदुस्तान माता पूजन सह तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र मोहन कंठ ने हिंदुस्तान माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान माता का पूजन किया। इसके पश्चात छात्र –छात्राओं ने स्काउट एवं गाइड के नेतृत्व में बैंड के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसका नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं स्काउट गाइड के जिला आयुक्त चितरंजन प्रसाद शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा को विद्यालय से निकाल कर बथुआ बुजुर्ग गांव का भ्रमण कराया गया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में रतन कुमार, विश्वनाथ राम, संजीव कुमार, रणधीर कुमार,केशव कुमार, नितेश कुमार, चंपिका,शशिकला,डॉ . रेणु कुमारी, संजना कुमारी, रश्मि शांडिल आदि मौजूद रहे।

खेल, समस्तीपुर

100 मीटर फर्राटा दौड़ में अंकित को मिला गोल्ड, कबड्डी में दलसिंहसराय व विभूतिपुर प्रखंड की टीम चैंपियन

जिला स्तरीय मशाल स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान एंव लाल कोठी में पिछले चार दिनों से स्पोर्ट्से जा रहे प्रतिभा खोज जिला स्तरीय मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता गुरुवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिक्षा विभाग, स्पोर्ट्स विभाग, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण एंव जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन पटेल मैदान में अंडर-14 व अंडर-16 बालक संवर्ग में विभिन्न प्रखंडो से आए प्रतिभागियो ने दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर-16 बालक वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ताजपुर ने मोरवा को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का ताज अपने नाम किया। वही शिवाजीनगर की टीम को तिसरे स्थान से संतोष करना परा। इधर साइकिलिंग अंडर-14 बालक वर्ग में मोरवा के आदर्श कुमार ने प्रथम, रोसड़ा के अनीश कुमार ने द्वितीय, व खानपुर के आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 में रोसड़ा के मोहम्मद आसिफ, पटोरी के रौशन कुमार व शिवाजीनगर के चंदन कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसी तरह अंडर-16 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय के अंकित कुमार, रोसड़ा के जयंत कुमार व मोरवा के देव कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही अंडर-14 क्रिकेट बॉल थ्रो में पटोरी के आदित्य कुमार, समस्तीपुर के आयुष्मान मिश्रा व विभूतिपुर के रवि प्रकाश ने एंव अंडर-16 आयु वर्ग में मोरवा के कृष्ण कुमार, मोहनपुर के विक्की कुमार, व उजियारपुर के आजाद सिंह ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा लाल कोठी में संपन्न हुए कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने विभूतिपुर को आठ अंकों से पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया. वही अंडर 16 आयु वर्ग में बिभूतिपुर की टीम ने मोहिउद्दीननगर को 12 अंको से हराकर कर खिताब अपने नाम किया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह एवं जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रजनीश कुमार पांडेय ने किया। पूरी प्रतियोगिता में राहुल कुमार, निखिल कुमार, विग्नेश कुमार, पप्पू कुमार, मोहम्मद शाहिद, निकिता, वैजयंती, पूजा, ज्योति, राजीव कुमार, राजेश कुमार, अंकेश कुमार, रामकुमार, अंजनी कुमार, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुधाकर कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सहित कई शारीरिक स्पोर्ट्स शिक्षक ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खेल, समस्तीपुर

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग का दमदार प्रदर्शन

फुटबॉल अंडर 16 में समस्तीपुर प्रखंड की टीम चैंपियन  नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : शिक्षा व स्पोर्ट्स तथा बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पटेल मैदान व लाल कोठी स्पोर्ट्स परिसर बालक संवर्ग के अंडर-14 व अंडर-16 में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों से स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. डीएसओ ने बताया कि जिलास्तरीय मशाल स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में विद्यालयों से काफी बढ़कर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बालिका वर्ग के ही तरह बालक वर्ग में भी खिलाड़ी स्पोर्ट्स के मैदान में अपनी स्पोर्ट्स प्रतिभा दिखा रहे हैं. फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के लीग के बाद फाइनल मुकाबले में समस्तीपुर प्रखंड ने मोरवा की टीम को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इधर एथलेटिक्स के अंंडर-16 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में समस्तीपुर के अमन कुमार ने प्रथम स्थान, पटोरी के अमित कुमार ने द्वितीय व मोरवा के राहुल देव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि लंबी कूद में दलसिंहसराय के अमन कुमार, उजियारपुर के सौरभ कुमार सहनी व सरायरंजन के अंशु कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इसी तरह अंडर-14 वर्ग के 60 मीटर दौड़ में वारिसनगर के सतीश कुमार, समस्तीपुर के सिद्धार्थ कुमार व दलसिंहसराय के विशाल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एंव 600 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय के चंदन कुमार, मोहनपुर के सत्यम कुमार व पटोरी के नीतीश कुमार ने एंव लंबी कूद में पटोरी के अमरेश कुमार, खानपुर के मोहम्मद शहजाद आलम व कल्याणपुर के चंदन कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इधर लाल कोठी स्पोर्ट्स परिसर में स्पोर्ट्से गए कबड्डी मुकाबले के अंडर-14 आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के पहले राउंड में पूसा ने खानपुर को 2 अंक से, रोसड़ा नेे बिथान को 15, हसनपुर ने मोरवा को 14, मोहनपुर ने शिवाजीनगर को 13 एवं उजियारपुर ने वॉकओवर के जरिए वारिसनगर को और दूसरे राउंड में दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 27, सरायरंजन ने सिंघिया को, पटोरी ने ताजपुर को 4, विभूतिपुर ने रोसड़ा को 19, उजियारपुर ने विद्यापतिनगर को 18 अंको से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसी तरह अंडर-16 आयु वर्ग के पहले राउंड में पूसा ने खानपुर को 25, रोसड़ा ने बिथान को 30, हसनपुर ने मोरवा को 10, मोहनपुर ने शिवाजीनगर को 15, सरायरंजन ने सिंघिया को 16, दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 6 अंकों से एवं दूसरे राउंड में पटोरी ने ताजपुर को 12, उजियारपुर ने विद्यापतिनगर को 20 और विभूतिपुर ने रोसड़ा को 21 अंको से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अचानक भीषण बारिश के कारण बहुत सारे स्पोर्ट्स को रोक दिया गया है. कल मौसम के अनुकूल रहने पर अन्य प्रतियोगिता कराई जाएगी।

समस्तीपुर

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पति – पत्नी के बीच मारपीट

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर के सदर अस्पताल में एक बीपीएससी शिक्षिका और उनके रेलवे कर्मचारी पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़ित पति शशि भूषण कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बीपीएससी शिक्षिका बनवाया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह अपनी बच्ची के साथ अलग रहने लगी। फिलहाल न्यायालय में दोनों के बीच समझौते के लिए काउंसलिंग चल रही है। शशि भूषण के अनुसार, काउंसलिंग के दौरान जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे, वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह एक्स-रे कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, तो पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां भी आ गई और फिर से उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल पति का इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चल रहा है।

समस्तीपुर

सरायरंजन में कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग हुए जख्मी,एक गंभीर 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में मंगलवार की रात एक पागल कुत्ते ने काटकर एक दर्जन से अधिक लोगों को बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। कुत्ते के काटने से जख्मियों की पहचान उक्त गांव निवासी विजय कुमार चौधरी, देवेंद्र सहनी, आदित्य कुमार, रामचंद्र सहनी,मो. मुन्ना, नन्हकी दास, श्रवण सदा, संजय कुमार, लाडली कुमारी के रूप में की गई है।इन जख्मी में विजय कुमार चौधरी की हालत नाज़ुक है। इधर, बुधवार की सुबह इस पागल कुत्ते ने भगवतपुर निवासी अभय कुमार ठाकुर, दुलालचंद राय एवं शिवपूजन पासवान की पत्नी और पौत्री को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में भी अभय कुमार ठाकुर की स्थिति गंभीर बताई गई है। इनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।कुत्ते ने इन्हें कान, आंख के नीचे का मांस, हाथ का मांस आदि नोच लिया।जख्मी के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां से डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया है। वहां से भी डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। अन्य जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर चल रहा है। कुत्ते के काटने से एक दर्जन लोग जख्मी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया था।

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ड्रग्स डी एडिक्शन प्रोग्राम पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ड्रग्स डी-एडिक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवसाद (डिप्रेशन), चिंता (एंग्ज़ायटी), उन्माद (मेनिया) तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, उनके लक्षण, बचाव और उपचार पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में सदर अस्पताल, समस्तीपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार उत्कर्ष ने अपने संबोधन में कहा, “नशे की लत न केवल शारीरिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी और मेनिया जैसी स्थितियां समय रहते पहचान और उपचार की मांग करती हैं। आत्म-जागरूकता, सकारात्मक दिनचर्या और विशेषज्ञ की सलाह इन समस्याओं से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।” ब्लॉक हेल्थ मैनेजर फिरदौस आलम ने प्रशासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए छात्रों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत ने अपने संबोधन में कहा, “युवा पीढ़ी का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही मार्गदर्शन और नकारात्मक आदतों से दूरी बनाने में सहायक होते हैं।” कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक स्वाति कृष्णा ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख कुमार सागर वार्डन आशीष कुमार एवं कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

समस्तीपुर

‘हर घर तिरंगा’ थीम पर दो दिवसीय राखी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

नया विचार न्यूज़ पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर आधारित दो दिवसीय राखी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को पटना के ललित कला अकादमी में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर हिंदुस्तानीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी सुश्री कहकशाँ ने किया। मुख्य अतिथि कहंकशा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते की डोर नहीं, बल्कि एक पवित्र रक्षा सूत्र है, जिसे आज हम राष्ट्र के नाम समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे। कार्यशाला में पटना के विभिन्न विद्यालयों — संत पॉल स्कूल, पटना मिशन स्कूल, संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, नोट्रेडेम अकादमी, न्यू इरा जूनियर स्कूल, श्री गुरु नानक सेंट्रल स्कूल, बापू स्मारक स्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, न्यू आइडियल स्कॉलर एवोर्ड स्कूल, एकता कान्वेंट और श्री गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय — के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्रों को राखी निर्माण की बारीकियां वरिष्ठ कलाकार आभा सिन्हा और सहायक प्रशिक्षक श्रीमती मृदुला द्वारा सिखाई जा रही हैं। कार्यशाला में न सिर्फ पारंपरिक राखियों का निर्माण सिखाया जा रहा है, बल्कि इसमें राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश भी पिरोया गया है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।

समस्तीपुर

स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से बचने के बारे में दी गई जानकारी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय लटबसेपुरा में मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार ने विद्यालय के सभी बच्चों एवं शिक्षकों को फलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है जिसका लक्षण दिखने में 5 से 15 साल लग जाते हैं। उस वक्त तक लोगों को पता नहीं चल पाता और खुद को स्वस्थ समझते हैं। फाइलेरिया से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा साल में चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाने का काम करते हैं। सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी के सामने फाइलेरिया की दवा का सेवन करना चाहिए। अतः बच्चों के साथ-साथ शिक्षकगणों से अनुरोध किया कि अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समझा कर दवा सेवन करने में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करें। उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोगी को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर प्रशासन से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कालाजार डायरिया के लक्षण एवं बचाव पर भी चर्चा की। मौके पर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार पांडे, पूजा कुमारी, राजीव झा,पिंकी कुमारी,प्रकाश कुमार, इंद्रकांत आदि शिक्षक –शिक्षिकाओं के अलावा जनप्रतिनिधि से वार्ड मेंबर लालबाबू राम उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top