Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

बरसात में बच्चों में होनेवाली बीमारियों से बचाव को ले दिए गए टिप्स

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने मंगलवार को बरसात के मौसम में बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बच्चों में सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। डॉक्टर ने कहा कि समय पर उपचार से इन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने माता-पिता से अनावश्यक चिंता न करने की अपील की। साथ ही बच्चों के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी। बरसात के मौसम में बच्चों के लिए विशेष सावधानियां: – अधिक स्नान न करें। – आइसक्रीम से परहेज करें। – फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थों से बचें। – ठंडा पानी न पिएं। – खान-पान का विशेष ध्यान रखें। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि आज अस्पताल की ओपीडी में लगभग 70 बच्चों का परीक्षण किया गया। इन सावधानियों को अपनाकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखा जा सकता है।

समस्तीपुर

गंगापुर चौक पर स्वच्छता कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क जाम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक पर लोहिया स्वच्छता कर्मियों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में एनएच 28 को जाम कर दिया। कर्मियों का आरोप था कि महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, छंटनीग्रस्त स्त्री कर्मियों को बहाल नहीं किया गया और न ही स्वास्थ्य बीमा, हेल्थ कार्ड, आई कार्ड जैसी सुविधाएं दी गईं। जाम की सूचना पर वरिष्ठ समाजसेवी रंजीत निर्गुणी पहुंचे और कर्मियों को उनकी समस्याओं को जाना और समझाया। हालांकि वे डीएम के आने तक जाम करने पर अड़े थे। इसी बीच सरायरंजन के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार और अंचलाधिकारी निशांत कुमार पहुंचे और कर्मियों का लिखित आवेदन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व रवि कुमार पासवान एवं सरोज राम कर रहे थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में प्रभारी मंत्री ने फ्री बिजली के बारे में भी जानकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने संबंधित कार्यक्रम अंतर्गत समस्तीपुर जिला के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग- सह -प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला, श्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अजय कुमार उर्फ मुन्ना, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा , उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुश्री शैलजा पांडे, अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल दरभंगा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर सहित अन्य पदाधिकारी गण द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी उपभोक्ताओं को बधाई दी गई तथा सभी से सौर ऊर्जा की तरफ भी आगे बढ़ने का अनुरोध किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर तथा माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भी सभी उपभोक्ताओं को बिजली के समुचित प्रयोग करने एवं उसका दुरुपयोग नहीं करने तथा सौर ऊर्जा की तरफ आगे बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया ।इस अवसर पर बहुत सारे उपभोक्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किया एवं माननीय मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें बहुत बधाई दी

शिक्षा, समस्तीपुर

संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एंटी-रैगिंग डे का भव्य आयोजन

नया विचार न्यूज़ बिरसिंहपुर (समस्तीपुर)- 12 अगस्त 2025 — संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिरसिंहपुर में आज एंटी-रैगिंग डे का भव्य और सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी सदस्य—प्राचार्या, समस्त सहायक प्राध्यापकगण/प्राध्यापिका और बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षु—उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे एंटी-रैगिंग शपथ के साथ हुआ। शपथ ग्रहण के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी के नेतृत्व में समस्त सहायक प्राध्यापकगण/प्राध्यापिका और सभी प्रशिक्षुओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने परिसर में रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को किसी भी रूप में बढ़ावा नहीं देंगे और एक सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करेंगे। इसके बाद 2:15 बजे से 3:00 बजे तक पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने अत्यंत रचनात्मकता के साथ रैगिंग के दुष्परिणामों और उसके विरुद्ध जागरूकता को दर्शाते हुए पोस्टर और नारे प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे पोस्टरों और सारगर्भित नारों ने पूरे माहौल को जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। दोपहर 3:00 बजे प्रशिक्षु आशिष रंजन एवं कौशल कुमार द्वारा पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में रैगिंग की परिभाषा, इसके सामाजिक और मानसिक प्रभाव, उच्चतम न्यायालय एवं यूजीसी द्वारा बनाए गए नियम-कानून तथा रैगिंग रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को गहन विचार के लिए प्रेरित किया। 3:10 बजे से 3:20 बजे तक प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह क्षण प्रतिभागियों के उत्साह और आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने वाला रहा। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं, शिक्षकगणों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, साथ ही यह संदेश दिया कि रैगिंग जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। दोपहर 3:25 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि रैगिंग न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि यह शिक्षा के मूल उद्देश्य को भी बाधित करती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सदैव आपसी सम्मान, सहयोग और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। प्राचार्या ने यह भी सराहा कि कॉलेज परिवार ने इस दिन को केवल एक औपचारिकता न मानते हुए इसे वास्तविक जागरूकता और सकारात्मक सोच के उत्सव में बदल दिया। इस आयोजन का संचालन एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक श्री मनोज कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में अनुशासन, उत्साह और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समस्तीपुर

मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन

कबड्डी अंडर 16 में समस्तीपुर चैंपियन, 14 में रही उपविजेता नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में स्पोर्ट्से जा रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा खोज मशाल स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14 व 16 आयु वर्ग में बालिका खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 16 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में समस्तीपुर प्रखंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का ताज अपने नाम किया वही अंडर 14 में विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद और कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रुक रुक कर हो रही बारिश भी खिलाड़ियों के हौसले को कम नहीं कर सकी। क्रिकेट बॉल थ्रो के बालिका अंदर-14 वर्ग में उजियारपुर की साक्षी कुमारी, मोहिउद्दीननगर की सोनाली कुमारी व विभूतिपुर की लक्ष्मी कुमारी एंव अंडर-16 में मोरवा की अन्नु कुमारी, पूसा की विभा कुमारी व उजियारपुर की सुहानी स्वराज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही लंबी कूद अंडर 14 वर्ग में उजियारपुर की सौम्या परवीन, समस्तीपुर की बेबी कुमारी व अंशु कुमारी और अंडर 16 में पूसा की अंशु कुमारी, उजियारपुर की सुरुचि कुमारी व स्वाति कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा एथलेटिक्स अंडर 16 बालिका वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पटोरी की रिया कुमारी ने गोल्ड मेडल, रोसड़ा की पुतुल कुमारी ने सिल्वर व विभूतिपुर की बबीता कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. वही 800 मी दौड़ में सरायरंजन की अंजली कुमारी, मोरवा की अनन्या कुमारी व उजियारपुर की प्रियंका कुमारी ने क्रमश गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसी तरह अंडर 14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में पूसा की आंचल कुमारी, दलसिंहसराय की गुंजन कुमारी व कल्याणपुर की प्रिया हिंदुस्तानी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इधर साइकिलिंग रेस के अंडर 14 वर्ग में पूसा की शिवानी कुमारी हसनपुर की अभिलाषा कुमारी व समस्तीपुर की रजिया प्रवीण एंव अंडर-16 में पूसा की नेहा कुमारी शिवाजीनगर की सलिसा सिंह व मोहनपुर की अंजली कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा टीम इवेंट अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के संघर्षपूर्ण मुकाबले में विधान ने समस्तीपुर की टीम को 4 अंक से एंव अंडर-16 आयु वर्ग में समस्तीपुर ने उजियारपुर की टीम को 12 अंकों से पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया. वही कबड्डी अंडर 14 में सरायरंजन ने शिवाजीनगर को पांच अंको से और अंडर 16 में शिवाजीनगर की टीम ने विभूतिपुर को आठ अंकों से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया. मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

अपराध, समस्तीपुर

प्रेम में बाधक बनने पर शिक्षक ने छात्रा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल वाहन में लगाई आग

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/ समस्तीपुर-  शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गाछी में सोमवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के निजी एंजल हाई स्कूल के वाहन में आग लगा दी। मृतका की पहचान परसा पंचायत के उतरवारी टोला वार्ड 1 निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) के रूप में हुई है। गुड़िया बीपीएससी की तैयारी कर रही थी और प्रतिदिन बहेरी जाकर कोचिंग पढ़ती थी। सोमवार को भी वह रोजाना की तरह खेत के रास्ते से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी आरोपी शिक्षक ने घात लगाकर उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूर्व में दी थी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने पहले भी गुड़िया को गोली मारने की धमकी दी थी, जिस पर उन्होंने थाना में लिखित आवेदन दिया था। लेकिन शिवाजीनगर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही ने ही इस हत्या को अंजाम तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका गुड़िया विरोध करती थी। इसी रंजिश में उसने यह कदम उठाया। हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने बहेरी थाना क्षेत्र के बघौनी स्थित निजी एंजल हाई स्कूल के वाहन में आग लगा दी। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने सिंघिया-बहेरी-दरभंगा मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, शिवाजीनगर अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार सहित कई थानों की पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन लोग वरिय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार डीएसपी ने दो दिन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक चाकू बरामद किया है। हत्या के लगभग पांच घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। गुड़िया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन सपना और भाई विवेक कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मां फूल कुमारी देवी बेटी की मौत से सदमे में हैं, जबकि पिता मुंबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने घटना से पहले खुलेआम धमकी दी थी आज बच गई, रूम पर गया था तो भाग गई। मेरा प्लान सपना, तेरी मां और तुझे साथ मारने का था। तुम और तुम्हारी मां कहीं दिखाई नहीं दी, खेत में भी ढूंढ कर आया। अब अगली बार डायरेक्ट आऊंगा। ज्यादा दिन सपना, गुड़िया और फूल कुमारी जिंदा नहीं रहेंगी, ये वादा है मेरा। और अगर कोई बीच में आया तो वो भी शहीद होगा। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। लोग खुलेआम गोली मारने जैसी घटनाओं पर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है की युक्ति के सर में गोली मारा गया था। डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि एक 19 वर्षीय युवती को गोली मार दी गई है। परसा बगिचा में ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

समस्तीपुर

पंचायत समिति की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित नए पंचायत समिति भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने की। चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी एवं कर्मियों के कारण उन लोगों की उपस्थिति बैठक में कम रही। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। साथ ही अस्पताल में सभी चिकित्सक एवं आशा की ससमय उपस्थिति रहती है। वहीं सभी समिति सदस्यों द्वारा बिजली विभाग का संबंध में बताया गया कि इस विभाग के अधिकारी किसी भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं। नतीजतन बिजली संबंधी समस्याओं का निदान नहीं हो पाता है,जो असंतोषजनक है। इसके अलावा नल –जल की समस्या सुनने के लिए पीएचईडी के कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। इससे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश था। वहीं सौर ऊर्जा का काम गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षोभ व्यक्त किया,क्योंकि प्रखंड के सभी पंचायतों में सौर ऊर्जा का लाइट नहीं जल रहा है। इसलिए वितरण करने वाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में मनरेगा पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं फिर से चालू हो गई हैं। इधर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पशु बीमार ना हो,इसके लिए आप सभी सावधान रहे। नया चारा या पानी में डूबी हुई घास पशुओं को ना खिलाएं। मौके पर मुखिया राजीव कुमार झा, नवीन कुमार सिंह,महेंद्र राय,विजय कुमार राय,जवाहर राम, पिंकू देवी, संतोष राम,मिताली सहनी,अनुराधा देवी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

महिला की मौत पर उसके स्वजनों ने किया हंगामा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव कराने आई एक स्त्री की सोमवार की सुबह में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिहमा गांव निवासी मोहन राम की पुत्री अनिषा कुमारी (22) के रूप में कि गई है। स्त्री कि मौत की जानकारी मिलते ही उसके स्वजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं घटना के बाद क्लीनिक के सभी कर्मी फरार हो गए। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि उनलोगों ने स्त्री को प्रसव कराने के लिए रविवार को लाया गया था। इसके बाद डाक्टर ने स्त्री को आपरेशन करके बच्चा निकाला। बच्चा निकालने के बाद कुछ घंटे बाद स्त्री की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत के अधिक खराब होने के कारण सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया गया है। हालांकि इस घटना को पंचायत स्तर से सुलझा लिया गया है । इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें इस तरह घटना की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन 

अंडर 14 बालिका कबड्डी में समस्तीपुर,पूसा,बिथान, सरायरंजन व दलसिंहसराय की टीम द्वितीय चक्र में  नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : शहर के लाल कोठी परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालिका कबड्डी के प्रथम चक्र में पूसा ने खानपुर को 1 अंक से बिथान ने रोसड़ा को 19 , हसनपुर ने मोरवा को 12 , सरायरंजन ने सिंघिया को 19, दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 20 अंको से पराजित किया जबकि मोहनपुर के नहीं आने के कारण शिवाजीनगर वाक ओवर के सहारे अगले चक्र में प्रवेश किया। इसी प्रकार अंडर 16 बालिका कबड्डी में खानपुर ने पूसा को 8 अंक से, बिथान ने रोसड़ा को 16 अंक से ,मोरवा ने हसनपुर को 8 अंक से, सरायरंजन ने सिंघिया को 16 अंक से एवं कल्याणपुर ने दलसिंहसराय को 23 अंको से पराजित कर द्वितीय चक्र में प्रवेश किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा व डीडीसी शैलजा पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं नारीयल फोड़ चार दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर डीएम ने अपने संबोधन में जूनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी की चर्चा करते हुए कहा कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, स्पोर्ट्सोगे कूदोगे बनोगे ख़राब जैसी उक्ति आज के परिप्रेक्ष्य में बदल गया है, उन्होंने कहा कि मशाल स्पोर्ट्स का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच देना है. इतना बड़ा स्पोर्ट्स का आयोजन इतने बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों का भाग लेना निश्चित ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ्य तन में स्वस्थ मन का विकास होता है इसलिए स्पोर्ट्स लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सर्व शिक्षा अभियान के मोहम्मद जमालुद्दीन , कला संस्कृति विभाग की जुही कुमारी, जिला दिव्यांग पदाधिकारी सोनाली कुमारी, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी, विवेक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार,स्पोर्ट्स विभाग के सहायक वरुण कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार, पूजा कुमारी सहित बहुत सारे स्पोर्ट्स शिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित थे।इसके पूर्व जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार ने सभी आगत अतिथियों को पौधा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता की शुरुआत में सुभीत कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स भावना के तहत स्पोर्ट्सने की शपथ दिलाई। मंच संचालन अनंत कुमार राय ने किया। स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि 11 व 12 को बालिका वर्ग का कबड्डी, एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग की प्रतियोगिता होगी जबकि 13 व 14 अगस्त को बालक वर्ग का कबड्डी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, फुटबॉल एवं वालीवाल की प्रतियोगिता होगी। । कबड्डी अंडर 16 में खानपुर, बिथान, मोरवा व समस्तीपुर अगले चक्र में चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालिका कबड्डी के प्रथम चक्र में समस्तीपुर ने मोरवा को 8 अंक से, पूसा ने खानपुर को 1 अंक से बिथान ने रोसड़ा को 19, हसनपुर ने मोरवा को 12 , सरायरंजन ने सिंघिया को 19, दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 20 अंको से पराजित किया जबकि मोहनपुर के नहीं आने के कारण शिवाजीनगर वाक ओवर के सहारे अगले चक्र में प्रवेश किया। इसी प्रकार अंडर 16 बालिका कबड्डी में समस्तीपुर ने हसनपुर को 32 अंक से, खानपुर ने पूसा को 8 अंक से, बिथान ने रोसड़ा को 16 अंक से ,मोरवा ने हसनपुर को 8 अंक से, सरायरंजन ने सिंघिया को 16 अंक से एवं कल्याणपुर ने दलसिंहसराय को 23 अंको से पराजित कर द्वितीय चक्र में प्रवेश किया. वही पटेल मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालिका वर्ग में विभूतिपुर प्रखंड की दिव्या कुमारी, पुसा की शालू कुमारी व हसनपुर की किरण कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समस्तीपुर

तेजस्वी यादव के संकल्प को जन– जन तक पहुंचाएं 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड न 07 में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान कर तेजस्वी यादव के संकल्प को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया। इसका नेतृत्व आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता राज्य की बागडोर स्वतंत्र रूप से तेजस्वी यादव के हाथों में सौंपना चाहती है। किसके लिए आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके संकल्प को जन –जन तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से आमजन को अवगत कराएं। मौके पर युवा राजद के जिला महासचिव कैफ़ी आजमी नैयर, मुसरीघरारी नगर अध्यक्ष रमेश यादव, युवा राजद नगर अध्यक्ष मजहर आलम, अंकित राम, ऋतुराज राय, विष्णु यादव, मो.जहांगीर, संजय साह, मो.सरफराज, विजय साह आदि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top