Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत में आगामी 31 अगस्त को होने वाले इंटरनेशनल सूफी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के सिलसिले में एक अहम बैठक रविवार को बथुआ बुजुर्ग में हुई। इसमें जिले के मशहूर मजहबी और सामाजिक शख्सियत ने शिरकत की। बैठक में मुख्य रूप से सम्मेलन के दौरान अधिक से अधिक संख्या में जुट कर उसे सफल बनाने की अपील की गई। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन के संयोजक मौलाना उमर नूरानी अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन के समन्वयक तारीक रहमान उर्फ बौबी,हजरत कारी मुफ्ती मुतीउर रहमान, अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन के संयुक्त संयोजक मौलाना इजहार अशरफ,अताऊर रहमान,सद्दाम हुसैन,इकबाल अहमद,फूल मोहम्मद,मौलाना सिराजुद्दीन,मौलाना अब्दुल कयूम,मोहम्मद आबिद,तोहिद अंसारी,अरसद अली रजा,मुमताज राईन,मोहम्मद मंसूर,मोहम्मद तसलीम, तारिक अनवर,हाफिज हैदर रजा,जफर आबिदी,अफजल हुसैन,नुर आलम,अब्दुल जब्बार साहित्य कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

शिक्षा, समस्तीपुर

सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका” विषय पर सेमिनार सह विचार गोष्ठी आयोजित किया गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–    सर्वप्रथम आगत अतिथियों के दीप प्रज्वलन के उपरांत दिवंगत कुशेश्वर राय के तैल चित्र पर मल्यार्पण किया गया। तदुपरान्त विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार की अध्यक्षता और राज्य मूल्यांकन परिषद के पूर्व राज्य अध्यक्ष सह पूर्व प्रधानाध्यापक शाह जफर इमाम के संचालन में सेमिनार की शुरुआत हुई जिसे मुख्य अतिथि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की मुख्य पत्रिका प्राच्य प्रभा के मुख्य सम्पादक विजय कुमार सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ अजीत सिंह, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ देव नारायण यादव, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय नेतृत्व विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो मुनेश्वर यादव, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर जिलाध्यक्ष डॉ बालो यादव, राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविन्द कुमार दास, निलय कुमार, प्रमंडल संयुक्त सचिव अभय कुमार,उमेश कवि, राम नन्दन सिन्हा, राम नारायण सिंह, उड़ीसा के शिक्षाविद चक्रधर सतपथी,सी पी आई (एम) के जिला सचिव रामाश्रय महतो,जनवादी स्त्री समिति की जिला सचिव बसंती कुमारी, संगीता कुमारी, जनवादी लेखक संघ के राज्य महासचिव कुमार विनिताभ, उपाध्यक्ष कासिम सबा, वरिष्ठ पत्रकार कुलभूषण,प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, राजकुमारी, शिक्षिका अनुपम कुमारी, मधुबनी के शिक्षक नेता योगेन्द्र मंडल, दरभंगा के शिक्षक नेता राम नरेश महथा, रामाश्रय महतो, रोसड़ा अनुमंडल सचिव राम मनोहर दास, विभूतिपुर प्रखण्ड सचिव विनोद कुमार प्रभाकर, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रियरंजन ठाकुर,गुंजेश कुमार,प्रधानाध्यापक रामप्रीत महतो,अशोक कुमार साह, गणेश पोद्दार, ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में वर्तमान समय में शिक्षा की भूमिका और महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। हर तबकों के उत्थान में शिक्षा को प्रथम माना। शिक्षा के बल पर समाज, देश और दुनियां को आगे बढ़ानेवालों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान दिया। शिक्षा गरीबी से मुक्ति दिलाने का रास्ता है। यह जीवन को बेहतर बनाता है। आवारा पूंजीवाद ने लोगों को सभी तरह की समस्याओं से ग्रसित कर दिया है। शिक्षा हमें संस्कार और रोजगार की ओर ले जाती है। दुनियां में शिक्षा ही वह अस्त्र है जो मानव को सबकुछ प्रदान करती है। आम लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में अपने आपको उत्सर्ग करने का आह्वान किया। शिक्षा को वैज्ञानिक तौर तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की। शिक्षा के सांप्रदायिकरण से लोगों को सचेत किया। धन्यवाद ज्ञापन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्रा बेगूसराय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार यादव ने किया।

समस्तीपुर

भातखंडे जयंती पर “संगीतांजलि” में गूंजे राग-रस

नया विचार न्यूज़ पूसा (समस्तीपुर)– पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी की 165वीं जयंती के अवसर पर जगमोहन विद्यापति कॉलेज ऑफ आर्ट एंड टेक्नोलॉजी, ओईंनी द्वारा “संगीतांजलि” का आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में हुआ। उद्घाटन माननीय मंत्री , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार, श्री महेश्वर हजारी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रीता दास रहीं। पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बंगाल और बिहार के प्रख्यात कलाकारों ने शास्त्रीय गायन और वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती जूही कुमारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, डॉ. सुमन कुमार मिश्र और आर.एस. ठाकुर मतवाला शामिल रहे। संयोजक पं. राम नरेश राय व डॉ. वेद प्रकाश आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समस्तीपुर

पानी में रील्स बनाने व गटरमस्ती करने से बचें लोग: निर्गुणी

डूबने से हो रही मौतों से भी लोगों को नहीं लगता है डर  नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में पानी में डूबकर मौत होने के बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के शिशु एवं युवा नदी , तालाब आदि के पानी में जाकर ररील्स एवं गटरमस्ती करते नजर आरहे हैं। समाजसेवी रंजीत निर्गुणी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पिछले दिनों क्षेत्र में दो लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। पानी में डूबकर मौत से बचने के लिए शिशु एवं युवा पानी से मस्ती नहीं करें। उन्होंने शिशु और युवाओं के अविभावकों से भी अपील करते हुए कहा है कि पानी में नहाने , गटरमस्ती करने एवं रील्स आदि बनाने से रोकें, अन्यथा मौत के बाद पछताने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने पहले से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

समस्तीपुर

महावीर चौक से ब्लॉक रोड जर्जर,एबीवीपी ने मुख्य पार्षद को सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक से ब्लॉक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात में जलजमाव के कारण इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। रविवार को अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद रोसड़ा नगर इकाई ने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर नगर परिषद की मुख्य पार्षद मीरा सिंह को ज्ञापन सौंपा।   नगर मंत्री आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि महावीर चौक से ब्लॉक रोड पर कई शिक्षण संस्थान, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और कंप्यूटर संस्थान स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। बरसात में जर्जर सड़क पर जल जमाव के कारण कई बार राहगीर फिसलकर घायल हो जाते हैं।जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में सबसे पहले इसी समस्या की शिकायत करते हैं। इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण कई संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या घट रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस मार्ग से अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार उन्हें कोर्ट होकर लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य पार्षद से अनुरोध किया है कि इस मार्ग का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता, छात्र-छात्राएं और मरीज सुरक्षित व सहज तरीके से आवागमन कर सकें। नगर सभापति मीरा सिंह ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर नगर सह मंत्री सोनू महतो, सुमंत कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, रौनक कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, हर्ष कुमार ठाकुर, सम्भू पासवान, सन्नी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समस्तीपुर

रोसड़ा रेलवे पुल के पास मिला 40 वर्षीय युवक का श’व, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप 

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर–  रोसड़ा के बूढ़ी गंडक नदी किनारे रविवार सुबह पुराने रेलवे पुल के समीप 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांधी चौक वार्ड संख्या 22 निवासी सुमेंद्र सहनी के पुत्र देवनारायण सहनी उर्फ़ देबू के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शव खून से लथपथ पाया गया। शव के पास एक ईंट भी पड़ी थी और काफी दूरी तक खून के निशान दिखाई दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। रोसड़ा थाना के पुलिस पहुंची थाना क्षेत्र से बाहर घटनास्थल होने के कारण संबंधित थाने को सूचना देकर लौट गई। सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी राजो देवी और छोटी बेटी ने बताया कि देबू शनिवार शाम अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। फोन करने पर उनका मोबाइल बंद मिला।रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बूढ़ी गंडक नदी स्थित पुराने रेलवे पुल के पास शव मिलने की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि देबू की बेरहमी से हत्या कर शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया, ताकि साक्ष्य छिपाया जा सके।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक देबू सहनी शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पहले वे एक बैंक में पानी पिलाने का काम करते थे, लेकिन कुछ महीनों पहले बैंक का काम छोड़कर छोटा व्यापार करने लगे थे।शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

समस्तीपुर

रेल डाक सेवा (आर.एम.एस) के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा 

नया विचार न्यूज़  समस्तीपुर – रविवार को रेल डाक सेवा (आर.एम.एस) के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रेड यूनियन नेता रामकुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय विधायक से मिल कर ज्ञापन सौंपा l ट्रेड यूनियन नेता रामकुमार राय ने विधायक को बतलाया कि समस्तीपुर आर.एम.एस का मासिक रेवेन्यू संग्रह लगभग ढ़ाई लाख रूपये है l कई वर्षों से यहां आर.एम.एस का कार्यालय है l लेकिन अब एक साजिश के तहत इस कार्यालय को बंद करने की कोशिश हो रही है l पहले ही यहां से शॉर्टिंग ऑफिस तथा डीवान एच.आर.ओ को मुजफ्फरपुर ऑफिस में मर्ज कर दिया गया है l अब केवल ट्रांजिट मेल ऑफिस एवं बुकिंग काउंटर है l इसे भी समाप्त करने की योजना है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक पहलू है l विधायक ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यान से सुन कर अपेक्षित पहल करने का भरोसा दिलाया l मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर तथा शिक्षाविद प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा आदि मौजूद थे l

समस्तीपुर

जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में विस चुनाव पर चर्चा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता विजय कुमार झा ने की। संचालन युवा अध्यक्ष केशवानंद हिंदुस्तानी ने किया। अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जनसुराज पार्टी अपने दम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी से समझौता किए बिना बिहार में एनडीए और राजद के विरुद्ध चुनाव लड़ेगी। बिहार की मुख्य दोनों पार्टियां जनता को भूल –भुलैया में रखकर सत्ता हथियाना चाहती है। इन्हें जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि जय कृष्ण राय एवं जुबेर आलम ने भी संबोधित किया। मौके पर विद्यापति नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,विद्यापति नगर अभियान समिति के संयोजक सुबोध झा, सजन कुमार मिश्र, संजय कुमार, विपिन कुमार, रामबली, शिवजी पुरी,राकेश साह,सरवर आलम के अलावा सरायरंजन अभियान समिति के संयोजक विजय कुमार साह, डॉ.धनिक लाल सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में 32 रोगियों की हुई जांच

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में डॉ . शिवम कुमार चौरसिया के द्वारा 32 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 10 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मोतियाबिंद के सभी रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन रविवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल दलसिंहसराय में किया जाएगा। मौके पर व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह,चिकित्सक सलाहकार नीतीश कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान,राम किशोर गिरि,ईशा कुमारी, अश्वमेघ देवी आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज दिनांक-10.08.2025 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 06 पेंशन योजना के लाभुकों को नई दर 400 से बढ़ाकर 1100 की दर से माह-जुलाई की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष, प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड कार्यालय का सभागार / पंचायत समिति भवन, पंचायत स्तर का पंचायत प्रशासन भवन/सामुदायिक भवन/ई-किसान भवन, आँगनबाड़ी केन्द्रों पर भारी संख्या में उपस्थित पेंशनधारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों / लाभुकों को पेंशन की वर्द्धित दर की स्वीकृति हेतु बधाई दी गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष में लगभग 300 से ज्यादा पेंशनधारियो ने भाग लिया. उपस्थित पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 123,912, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 202,309, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 31,051, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42,079, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में 4,054, बिहार निःशक्त पेंशन योजना में-73,637, कुल-477,042 पेंशनधारियों को कुल-532,152,400 की राशि DBT क माध्यम से मुख्यमंत्री के करकमलों से राशि का अंतरण किया गया जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ कर योजनाओं का अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया। इसी तरह प्रखण्ड स्तर/ पंचायत स्तर/आँगनबाड़ी केन्द्रों पर भी भारी संख्या में पेंशनधारियों / लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश पत्र में उल्लेखित सूचनाओं से अवगत कराया गया। जिले में कुल 2488 केन्द्रों पर लगभग 2.5 लाख से अधिक पेंशनधारियों द्वारा इस कार्यक्रम को देखा गया। सभी उपस्थित पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं प्रशासन द्वारा की गई पेंशनवृद्धि पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर द्वारा किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top