Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सरायरंजन में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सोलर लाइट योजना

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगाई गई सोलर लाइट खराब हो गई है। बताया जाता है कि तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति बनी है। प्रखंड वासियों का कहना है कि जब सोलर लाइट योजना शुरू हुई थी तो लोगों में बड़ी खुशी थी,लेकिन यह सालभर भी सही तरीके से नहीं चली और इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसकी मरम्मत के लिए ना तो पंचायत के मुखिया ने गंभीरता दिखाई और ना ही प्रशासन ने। बता दें कि राज्य प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी के लिए यह योजना शुरू की थी,ताकि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता नहीं रहने पर भी ग्रामीण लोगों को रात के अंधेरे में उजाले का एहसास हो,लेकिन प्रशासन की यह महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह राठौर ने बताया कि भाजपा सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा 12 वर्ष पूर्व लगवाई गई सोलर लाइट आज भी सही सलामत है। पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगवाई गई सोलर लाइट 12 माह भी ठीक से नहीं चल पाई। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली लाइट नहीं लगवाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने राज्य प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से जांचोपरांत दोषी पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

समस्तीपुर

सरायरंजन की दिव्या को मिली एनएफएटी में सफलता 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के गुढ़मा निवासी अनिल कुमार ईश्वर की पुत्री दिव्या ने इस वर्ष एनएफएटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सरायरंजन का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में सफलता के पश्चात उसका नामांकन नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में हुआ है। यहां से पांच वर्षीय डिग्री लेने के पश्चात वह प्रशासनी या निजी क्षेत्र के संस्थानों में बतौर अधिकारी अपनी सेवा दे सकेगी। वैसे उसकी इच्छा एक सफल आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है। बता दें कि दिव्या बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही है। उसे सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में भी उच्चतम अंक प्राप्त हुए थे। उसकी सफलता पर उसके पिता अनिल कुमार ईश्वर, मां शिखा हिंदुस्तानी, भाई शाश्वत कुमार, दादा जगन्नाथ ईश्वर, बैद्यनाथ ईश्वर, विश्वनाथ ईश्वर, डॉ. अमरनाथ ईश्वर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में ‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव’ के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – “स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव” के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई।  इस अवसर पर मंडल कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करना है, साथ ही सभी को “स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन” में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से सभी स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंदगी के उन्मूलन में सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा की उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिला कर की गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे न केवल अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा: “स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।” “स्वच्छ वातावरण से न केवल कार्य क्षमता बढ़ती है, बल्कि एक सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।” “स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन को सफल बनाने में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है।” “रेलवे परिसर को गंदगी से मुक्त रखने के लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।” हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी कार्यालयों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जहाँ कर्मचारी एवं यात्री स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रहे हैं। इस आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने हस्ताक्षर के माध्यम से स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यवर्धक हिंदुस्तान के निर्माण की दिशा में सहयोग करने का संकल्प लिया. 

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में हर्षोल्लास के साथ की गई काली पूजा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के मुसरीघरारी चौक पर शुक्रवार को काली पूजा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ की गई। प्राचीन परंपरा के अनुसार, यह पूजा यहां सदियों से विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां काली के दरबार में मनोकामना पूरी होने पर आस्था स्वरूप बली चढ़ाने की प्रथा यहां प्राचीन काल से चली आ रही है। इस अवसर पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी बली प्रथा का पालन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक बकरों की बली दी गई। पूजा समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने मां काली से सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

समस्तीपुर

सरायरंजन में जागरण रथ यात्रा का भव्य स्वागत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह के अवसर पर निकाली गई रथ यात्रा को प्रखंड के शाहजादापुर में आगमन के के पश्चात आरती –पूजन कर क्षेत्र भ्रमण के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालु विमल किशोर ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा इस रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य गायत्री मंत्र के जाप और युग निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक चेतना का विकास करना है। इस रथ यात्रा में शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडित सह कार्यक्रम उप संयोजक राकेश कुमार शर्मा, शक्तिपीठ बथुआ बुजुर्ग के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह,कौशल किशोर ठाकुर, सुनील कुमार, सुरेश ठाकुर, प्रो. शंभूनाथ झा,संजय कुमार सिन्हा आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

समस्तीपुर

गंगापुर विद्यालय में विद्यार्थी परिषद के द्वारा मिशन साहसी प्रशिक्षण के छात्राओं के बीच बांटा गया प्रमाण पत्र

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मिशन साहसी प्रशिक्षण पूर्ण की छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया साथ ही छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साहस हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें चुनौतियों का सामना करने और उन्हें पार करने की ताकत देता है। आप सभी में साहस की भावना है, और उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने का संकल्प दिलाया। कहां कि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम होंगे। उन्होंने छात्राओं की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपके पास अपने जीवन को आकार देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति है। इस दौरान छात्राओं को माहवारी, साफ सफाई में जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के विजय कुमार चौरसिया, मोहित कुमार, शिक्षिका नूतन कुमारी, रिंकू कुमारी, राजा कुमार, शुभम कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र

नया विचार न्यूज़ (सरायरंजन )समस्तीपुर । प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित सुभाष चौक पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार के आवास पर विधानसभा स्तरीय बीएलए लेवल दो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक को जिला संगठन प्रभारी भूमिपाल राय ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जदयू प्रशासन बनने के बाद से गरीब, दलित, पिछड़े व सामान्य वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ हर तबके को मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि वे बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम करते हैं। बीएलए टू कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर कम-से-कम 10 सक्रिय साथियों के साथ कार्य करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वोटर लिस्ट से वंचित न रहे। बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य इजहार अशरफ ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा कर्मठ और विकासशील सोच रखने वाला मुख्यमंत्री पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में सड़क, बिजली, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। पेंशनधारियों को 1100 तक की सहायता, हर माह 125 यूनिट बिजली फ्री, व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि अवैध या अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक को सूची में नाम जुड़वाने में बिना किसी परेशानी के मदद मिलनी चाहिए। जिला समन्वयक हेमराज राम ने बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया । सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और प्रशासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की गई। रजनीकांत चौधरी बबलू व युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बूथ स्तर पर संगठन को धार देने और मतदाता सूची को सशक्त व त्रुटिरहित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जहां-जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां नए बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में जदयू ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए नए बूथों पर भी बीएलए- दो की नियुक्ति सुनिश्चित कर दी है। पूर्व में जमा फॉर्मों में बूथ संख्या आदि का संशोधन कराया जा रहा है। साथ ही 1 अक्टूबर 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समय पर सभी संशोधन पूरे कर निर्वाचन आयोग को सहयोग करें। कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने फिलहाल दोहरी जिम्मेदारी है 2025 में 225 और फिर से नीतीश के लक्ष्य को साकार करना है। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार राय ने किया एवं संचालन जिला महासचिव रंजीत कुमार राय ने की।मौके पर विधानसभा प्रभारी गजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला महासचिव विधाकर झा, होरिल साह, विद्यापतिनगर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, विजय राय, दिनेश राय, बलवंत चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रामानंद झा, राजीव कुमार मिश्र संजय राय,पंकज सिंह, सुशांत सिंह, दिनेश झा, घनश्याम ठाकुर, संतोष पटेल, सद्दाम हुसैन , गोलू सिंह, परमानंद साह, बादल सिंह, होरिल साह , आशुतोष कुमार,अशोक पासवान, अर्चना कुमारी, दिनेश पासवान, सुनील कुंवर, रंजय सिंह, संजीव सिंह, आदिल इमाम, नितेश राय, राम कुमार ईश्वर आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

नवनियुक्त शिक्षक योगदान के पश्चात पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का लिया संकल्प

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –   समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी परिसर में अवस्थित उ उ मा वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल ने केसर वाटिका में पौधारोपण किया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार यहां प्रत्येक नवनियुक्त शिक्षक योगदान के पश्चात पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प दोहराते हैं।इको क्लब के कल संपादित बैठक के बाद पौधारोपण कार्यक्रम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदना जगी और यह कार्य उनके लिए प्रेरणा पुंज बना।इस कार्य में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,इको क्लब के नोडल शिक्षक यशवंत चौधरी,शिक्षिका सुधा रानी,अर्चना कुमारी,शबनम कुमारी,मनीषा भारद्वाज आदि ने सहयोग किया।कल छात्राओं के द्वारा विद्यालय के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधने के पुनीत कार्य को आज आगे बढ़ाया गया और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

समस्तीपुर

आनंदमयी शिक्षा के लिए दिघरा-10 का हुआ लोर्कापण

नया विचार न्यूज़ पूसा /समस्तीपुर–  उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा की इंज्वायफुल लर्निंग जर्नल – ‘दिघरा’ के दसवें अंक का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। लोकार्पण कार्य- मानवी, आयुषी, सुहानी, रेखा आदि छात्राओं, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय एवं शिक्षक – डा प्रभात कुमार झा, राकेश कुमार, आकांक्षा कुमारी, अंशु कुमारी और उमेश कुमार पंडित के कर कमलों से संपन्न हुआ। लर्निंग जर्नल के इस अंक में किशोर एवं किशोरियों के लिए समुचित आहार व व्यायाम की आवश्यकता को केंद्र में रखा गया है। ‘दिघरा’ के संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि विद्यालय की विविध गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों के हौसलों को बढ़ाने एवं अन्य बच्चों को प्रेरित करने के लिए इसका प्रकाशन किया जाता है। यह बच्चों की गतिविधियों का झरोखा है। इससे विद्यालय में आनंदमयी शिक्षा का माहौल पैदा होता है। पत्रिका विद्यालय की दीवार पर चिपका कर बच्चों के लिए उपलब्ध होता है। वहीं सॉफ्ट कॉपी विद्यालय के सभी वर्गों के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से भी अभिभावकों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

ताजा ख़बर, पटना, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

पटना में सहकारी क्षेत्र के संवर्धन ई पैक्स/एम पैक्स एवं अनाज भंडारण परियोजना के लिए भारत सरकार, सहकारिता विभाग एवं नाबार्ड के द्वारा एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहल जैसे कि नई बहुउद्देश्यीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों का गठन, सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना और PACS और ARDB का कम्प्यूटरीकरण के सफल और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, सहकारिता मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 08 अगस्त 2025 को एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, चार राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के लिए दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पटना में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में संयुक्त सचिव, निदेशक सहकारिता मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन, नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत एवं सभी चार राज्यों के नाबार्ड के अधिकारी, निबंधक सहयोग समितियां, FCI के ज़ोनल प्रमुख, राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, राज्य सहकारी बैंकों एवं प्रबंध निदेशक ने भाग लिया। सभी राज्यों के जिला सहकारी बैंक एवं PACS के सदस्य इस कार्यशाला में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। इस क्षेत्रीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र में योजनाओं, इसके संभावित परिणामों, भूमिकाओं/जिम्मेदारियों और परियोजनों के बारे में स्पष्ट समझ विकसित करना था। इस कार्यशाला के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र के विभिन्न आयामों एवं परियोजनाओं के सभी हितधारकों में समन्वय स्थापित कर सहकारिता को सुदृढ़ बनाना है। कार्यशाला के दौरान, राज्यवार प्रगति समीक्षा की गई और प्रभावी कार्यान्वयन की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई। बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य पालन समितियों को और अधिक प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया। आगे, सभी विभागों के साथ मिलकर काम करने, आपसी विश्वास के साथ और बेहतर समन्वय विकसित करने का निर्णय लिया गया। कुल मिलाकर, यह कार्यशाला पैक्स के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर एवं वित्तीय स्थिति में सुधार लाकर सदस्यों के आय के स्रोत को बढ़ाना है और हरसंभव सहकारिता को सहयोग प्रदान करना है ताकि वे कम से कम ग्रामीण वित्तीय स्थिति कि 40% हिस्सा बन सके। सहकारिता से समृद्धि की ओर का संकल्प करते हुए और एक बेहतर हिंदुस्तान के निर्माण का संकल्प करते हुए, इस कार्यशाला का समापन हुआ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top