Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

समस्तीपुर विधायक का प्रयास आया काम जितवारपुर के राजघाट से लेकर मुसरीघरारी के NH-28 तक नई बाईपास सड़क बनाने की हरी झंडी जल्द होगी सर्वे

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समस्तीपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु उन्होंने दर्जनों बार विधान सभा में इस मुद्दे को उठाया तथा विभागीय मंत्री एवं सचिव से कई बार मिल कर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है l उनके अथक प्रयास के फलस्वरूप समस्तीपुर शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलने वाली है। शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए चार अलग-अलग क्षेत्रों में बाईपास सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत जितवारपुर के राजघाट से लेकर मुसरीघरारी के NH-28 तक नई बाईपास सड़क बनेगी, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम होगा। स्थानीय आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जानकारी दी कि उनकी पहल पर इस योजना को प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है और निर्माण से पहले सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। राजघाट से शुरू होकर यह सड़क हकीमाबाद, विशनपुर, कन्हैया चौक, जितवारपुर बुल्लेचक, कोरबद्धा रेलवे गुमटी होते हुए मुसरीघरारी के हुरैया पेट्रोल पंप तक पहुंचेगी। करीब 11.55 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई 18 फीट होगी और इसके निर्माण पर 31.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बाईपास से बेगूसराय और दरभंगा की ओर जाने वालों को 5 किलोमीटर की दूरी की बचत होगी और शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश भी रोका जा सकेगा l विधायक ने बताया कि सिंघिया खुर्द चौक से रतनपुर होते हुए मधुरा घाट तक 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास सड़क बनाई जाएगी। बेला चौक से बड़ी पुनास, छोटी पुनास, रानी टोल, माधोपुर, हरपुर सिंघिया बाजितपुर होते हुए करीब 8 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क बनेगी, जिस पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा भुईधारा से नया डाबर बाजोपुर जेल चौक होते हुए ततमा टोल, गरुआरा होते हुए यह सड़क पूसा रोड से जुड़ जाएगी। इस 8.02 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में 14.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, लगूनिया रघुकंठ से भीरी टोल , रामपुर केशो पट्टी बांध तक करीब 6 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क बनेगी, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। कहा कि शहर को जाममुक्त बनाने के लिए उपरोक्त बाईपास योजना महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए सर्वेक्षण जारी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बाईपास सड़कों के निर्माण से समस्तीपुरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। इस आशय को लेकर स्थानीय विधायक के धर्मपुर स्थित आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव राकेश यादव, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, समाजसेवी रवि आनंद, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, जिला सचिव जयलाल राय, जिला महासचिव राकेश कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंभू, राजद नेता प्रोफेसर कमलेश राय, प्रांतीय नेता हरेंद्र कुमार, राय सोनी सिंह, राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू सिंह, मुखिया लक्ष्मण पासवान, प्रखंड सचिव राकेश कुमार चिंटू, राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, सैयद फैसल आलम मन्नू, रितेश कुमार पिंकू, संतोष कुमार, बिट्टू रजक, विमल पासवान, नंदन यादव, अखिलेश कुमार दास, छात्र नेता अर्जुन कुमार, छात्र नेता अभिषेक आनंद, केशव कुमार सोनू, संदीप प्रशासन, रोहन राजपूत, हिमांशु पासवान, अंकित वर्धन आदि मौजूद थे l

समस्तीपुर

प्रो० शशिभूषण कुमार शशि को प्रिंसिपल बनने पर चादर, पाग एवं माला पहनाकर बधाई दिया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– विश्वविद्यालय सेवा आयोग बिहार पटना द्वारा चयनित एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा अनुशंसित प्रधानाचार्य प्रो० शशिभूषण कुमार शशि द्वारा डॉ० एल० के० वी०डी० काॅलेज ताजपुर के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण करने पर रविवार उनके आवास पर पहुंचकर विवेक-विहार मुहल्ला विकास समिति ने उन्हें चादर, पाग एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिया।मौके पर विवेक-विहार मुहल्ला विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार महतो, सुभाषचंद्र मिश्र, शिक्षक अरूण कुमार, उमेश प्रसाद आदि मौजूद थे।मौके पर प्रो० शशिभूषण कुमार शशि ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर स्थित डॉ० एलकेवीडी काॅलेज में प्रिंसिपल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना, शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से वर्ग संचालन कराने, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा छात्रों की समस्याओं का निष्पादन कराने पर जोर होगा। वे बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने हेतु छात्र, शिक्षकों से संवाद स्थापित कर कार्य संपादित करेंगे। मौके पर विवेक-विहार मुहल्ला विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाले को सम्मानित करना समिति का परिपाटी रहा है। इससे प्रेरणा लेकर छात्र-छात्राएं भविष्य में बेहतर करने की दिशा में गतिशील होंगे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 22 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर रविवार की शाम पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। धाराए युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड 05 निवासी स्व. रामविलास मिश्रा के पुत्र विपिन कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बाइक( बीआर 33 जेडओ 635 )पर एक युवक मुसरीघरारी की ओर से पूरब दिशा में आ रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह अपनी बाइक को घुमाकर मुसरीघरारी की ओर जाने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उक्त युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उक्त युवक के बैग में रखे विभिन्न ब्रांडों की 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

समस्तीपुर

एनएच 322 पर गिरा पाकड़ का पेड़,यातायात बाधित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 322 पर तिसवारा गांव के निकट शनिवार की रात एक पाकड़ का पेड़ अकस्मात धराशाई हो गया। नतीजतन इस गांव में जहां विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । वहीं एनएच 322 पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक दूसरे मार्ग से वाहनों को निकालते देखे गए। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ को टुकड़ों में कटवा कर यातायात चालू करवाया।

घटनाएँ, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में डूबने से बालक की मौत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 02 में शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई । मृतक की पहचान मो. निजामुद्दीन के पुत्र मो.रेहान (12)के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त बालक अन्य ग्रामीण बच्चों के साथ गांव स्थित एक पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग वहां जुटते,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

समस्तीपुर

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा, लोगों से किया संवाद 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : बिहार राज्य स्त्री आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। क्षेत्र दौरा के क्रम में किशनपुर यूसुफ, झखड़ा ,बाजिदपुर आदि गांवों में लोगों से मिलकर हालचाल जाना। इसके बाद लोगों से संवाद किया। संवाद के दौरान लोगों ने स्त्री आयोग की अध्यक्ष से बिजली की समस्या से रूबरू कराया और कहा कि जब से बिजली प्रशासन द्वारा फ्री की गई है,तब से बिजली बहुत ही कम रहती है। वहीं स्त्रीओं ने कहा कि बिजली की स्थिति में बहुत ही जल्द सुधार हो जाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने लगमा गांव जाकर जदयू नेता विजय राय के पुत्र के निधन एवं वाजिदपुर में मृतक प्रवीण झा के निधन पर शोक संवेदना जताया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, जदयू महासचिव सह निदेशक सेंट्रल कापरेटिव राम कुमार झा, मोहन झा, रंधीर कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

संगठित होकर काम करें,तभी दूर होंगी खेतिहर मजदूरों की समस्याएं

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन:प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर स्थित सामुदायिक पुस्तकालय भवन के सभा कक्ष में शनिवार को असंगठित खेतिहर मजदूर की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पैरवी, नई दिल्ली के कार्यक्रम समन्वयक दीनबंधु वत्स मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे बीड़ी एवं खेतिहर मजदूरों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक हालत आजादी के सतहत्तर साल बाद भी दयनीय है। इन बीड़ी और खेतिहर मजदूरों के आर्थिक सामाजिक हालात में बदलाव के लिए छोटा-छोटा प्रयास शुरू किया है। इसके लिए आवश्यक है कि इन बीड़ी श्रमिकों का संगठन बनें ताकी संगठित होकर ये काम कर सकेंगे। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये रूकसाना खातून, निखज प्रवीण, जही्दा खातून, सानिया खातून, अख्तरी, अफसाना प्रवीण, इशरत प्रवीण, गुलशन खातून नें अपनी-अपनी आपबीती सुनाई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान ने की। संचालन विभा कुमारी ने किया। इस बैठक में समाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरूण कुमार गिरि, पंच संजय कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य राम बालक राय, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के दिनेश प्रसाद चौरसिया, किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, वीणा कुमारी, संदीप कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, आशुतोष कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, अमित कुमार राम, बबिता कुमारी, राखी कुमारी आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

विश्व समाज के पथ प्रदर्शक हैं गोस्वामी तुलसीदास 

तिसवारा में तुलसी जयंती समारोह  नया विचार न्यूज़ सरायरंजन:विश्व समाज के पथ प्रदर्शक हैं गोस्वामी तुलसीदास। उक्त बातें केएसआर महाविद्यालय, सरायरंजन के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा ने तिसवारा में आयोजित तुलसी जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रो .झा ने स्पष्ट किया कि श्रीराम एक जीते जागते इंसान थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग में सोयी हुई चेतना जगा कर,हर इंसान को, इंसान से भगवान बनना सिखाया।जब लोग श्रीराम को भगवान मान लेते हैं तो उनके महान जीवन की महानता लेने से वंचित हो जाते हैं। जब राम को लोग सच्चा देशभक्त, माता-पिता के भक्त और कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में देखेंगे,तभी उनके महान जीवन से उनकी महानता ले सकेंगे। गोस्वामी तुलसीदास जी ने एक इंसान को उनकी इंसानियत, गरीबों के प्रति प्रेम और भाईचारे की भावना के बल पर भगवान बनना दिखाकर सारे संसार के मानवों का मार्ग प्रशस्त किया है।प्रो.झा ने कहा कि श्रीराम का ऐसा चरित्र है,जिसे जीवन में उतार कर बन्दर और भालू जैसे हैवान भी, इंसान से बढ़कर, भगवान बनकर सारे संसार के लिए आदर्श और कल्याण कारी बने हुए हैं। अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्य नारायण मिश्र ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के रूप में सनातन धर्म का सबसे बड़ा धर्म ग्रंथ देकर मानवता का कल्याण किया है। आचार्य सत्य ने रामचरितमानस एवं गोस्वामी तुलसीदास तथा प्रचार महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे मंगल अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।अवकाश प्राप्त शिक्षक सीताराम ठाकुर ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ .विनोद कुमार ठाकुर,गोपी रमण झा, कृष्ण कुमार झा, अंजनी कुमार झा,केशव कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर,महेश ठाकुर,वासुकी ठाकुर, शिवजी झा, दीपक ठाकुर आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर मानस गोष्ठी सहित क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्तीपुर

नालसा द्वारा प्रायोजित डाउन स्कीम 2025 के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री समीर कुमार एवं प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के मार्गदर्शन में मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में बंदियों के बीच ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन स्कीम 2025 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया ।संचालन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा हमारे लिए हानिकारक है इससे हमें छोड़ देना चाहिए। डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रंजू चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की शक्ति युवा शक्ति है जो आजकल स्वयं की दृढ़ इच्छा शक्ति ह्रास के कारण लोगों के बहकावे में आकर नशे के लत में जकड़ते जा रहे हैं जिसमें न सिर्फ उनका परिवार परेशान हैं बल्कि समाज तथा देश के लिए भी चिंता का विषय है। पैनल अधिवक्ता रूप कुमारी ने करते हुए बताया कि अपने इर्द-गिर्द समुदाय को जागरूक करेंगे कि समाज एवं देश नशामुक्त बन सके।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि डालसा के तत्वावधान में नालसा डाउन ड्रग योजना 2025 के अंतर्गत हिंदुस्तान को नशा मुक्त बनाने की सार्थक पहल को धरातल पर लाने की जवाबदेही आज के युवा शक्ति को बताया की हमें राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों तथा युवाओं को दृढ़संकल्पित होना होगा कि वे स्वयं को तथा समाज को नशामुक्त बनाएंगे. मौके पर पी एल भी सुमन कुमार मौजूद थे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के कुल चार मामले की सुनवाई किया । दो मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही दो मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें।मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार सहित कई फरियादी उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top