Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक में दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में कल्याण, आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन कोषांग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा अंबेडकर समग्र सेवा की समीक्षा एवं प्रगति के विषय में जिला कल्याण पदाधिकारी से पृच्छा की गई तथा निर्देश दिया गया की समग्र सेवा कैंप में प्राप्त विभिन्न आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को स्त्री पर्यवेक्षिका का रोस्टर यथाशीघ्र अनुमोदित करवाते हुए जितने भी लंबित भर्ती प्रक्रिया है उनको करने का निर्देश दिया गया ।दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अंतर्गत विभिन्न लाभूको को ट्राट साइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण की समीक्षा की गई तथा सभी पात्र लाभूको को वितरित करने हेतु सहायक निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न पेंशन की समीक्षा की गई तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ससमय पेंशन से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडे, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री आकाश ,जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रसून परिमल सहित सभी संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

समस्तीपुर

उमावि बथुआ बुजुर्ग में मशाल प्रतियोगिता का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में शुक्रवार को मशाल प्रतियोगिता की शुरुआत फीता काटकर की गई। इस प्रतियोगिता में सीआरसी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में लंबी दौड़,गोला फेंक, हाई जंप, लॉन्ग जंप, साइकलिंग जैसे स्पोर्ट्सों का आयोजन किया गया।इस संबंध में संकुल संचालक संतोष कुमार सुमन ने बताया कि यह प्रतियोगिता संकुल स्तर पर 22 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर शारीरिक शिक्षिका शारदा कुमारी, रवींद्र मोहन कंठ,रतन कुमार,प्रभात कुमार,विकास कुमार,रणधीर कुमार, शशि कला, चंपिका, सुष्मिता शुभम,रंजना कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मध्य विद्यालय गंगापुर में शिक्षा समिति गठित 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को विभागीय निर्देश के तहत शिक्षा समिति का गठन किया गया। नवगठित शिक्षा समिति में लखींद्र पासवान अध्यक्ष,रीता कुमारी सचिव, प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, वरीय शिक्षक राज कुमार के अलावा कामिनी देवी, विभा देवी,गंगा देवी,रीना देवी, रंजना देवी,चंचल देवी,मंजू देवी, नीलम देवी, पिंकी देवी, सुश्री रुपाली कुमारी, अन्नु कुमारी सदस्य के रूप में चुने गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के सुचारू संचालन और विकास में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह समिति समुदाय के लोगों को विद्यालय के प्रबंधन,पर्यवेक्षक और नियंत्रण में शामिल करती है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। मौके पर शिक्षक राज कुमार,संजीत कुमार, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Rail News- नरकटियागंज स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रोटरी क्लब, नरकटियागंज द्वारा प्रदान किया गया व्हील चेयर

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :आज समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी क्लब, नरकटियागंज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर प्रदान की गई। यह कार्य सांसद, वाल्मीकिनगर सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने अपने करकमलों से इस सुविधा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (मरेप्र) विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  अनन्या स्मृति तथा मंडल अभियंता/समन्वय संजय कुमार सहित समस्तीपुर मंडल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे कर्मचारी एवं रोटरी क्लब, नरकटियागंज के सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सांसद सुनील कुमार ने यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “रोटरी क्लब जैसे सामाजिक संगठन जब जनसेवा में आगे आते हैं, तो यह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद होता है। रेलवे और समाज के सहयोग से हम जनकल्याण की दिशा में बड़े कदम उठा सकते हैं।”रोटरी क्लब, नरकटियागंज के पदाधिकारियों ने बताया कि व्हील चेयर की व्यवस्था वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा स्वास्थ्य कारणों से असमर्थ यात्रियों के लिए की गई है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सहज और सम्मानजनक हो सके।

समस्तीपुर

उमावि बखरी बुजुर्ग में मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड के बखरी बुजुर्ग स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को बिहार प्रशासन के शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण द्वारा संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल संचालक सतेन्द्र कुमार ने कहा कि मशाल एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य बिहार के प्रशासनी स्कूलों में छिपी स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को कम उम्र में पहचाना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनना है। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सिंह, दीपेश कुमार, रितेश कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, अभिषेक कुमार झा, हरिशंकर कुमार, पंकज कुमार, फैजुल हसन, रोहित शर्मा, सुमित राज, मणिकांत झा आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

ट्रक की ठोकर से एमवीआई व चालक जख्मी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक पर गुरुवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने एमभीआई राकेश कुमार एवं चालक लाल बाबू को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से एमभीआई एवं इनके चालक जख्मी होना बताया गया है। ज़ख़्मी के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है की एमभीआई ने गंगापुर चौक के आस पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक ट्रक चालक ने दहसत में आकर अनियंत्रित हो गया और एमभीआई एवं इनके चालक को ठोकर लग गया। दूसरी ओर ट्रक चालक एवं अन्य लोगों ने मुसरीघरारी चौराहा पर एमभीआई के वाहन को घेर कर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों एवं ट्रक चालक का कहना था की एमभीआई एवं इनके चालक के द्वारा हम ट्रक चालक के साथ मारपीट किया गया है।और हमलोग पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया की एमभीआई एवं इनके के चालक और ट्रक चालक में मारपीट भी होना बताया गया है‌।थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया की एमभीआई एवं चालक की ओर से आवेदन नहीं आया है आवेदन मिलने की बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

मंत्री ने दिया जांच का निर्देश, एक ही तिथि में नोटिस निर्गत, सुनबाई एवं निष्पादन की होगी जांच

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना श्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 22 मई 2025 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी द्वारा माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय के कर कमलो द्वारा विभिन्न लाभूको के बीच पर्चा वितरण किया गया , जिसमे समस्तीपुर अंचल अंतर्गत श्री शिवजी राम, श्री बिंदेश्वर राम ,श्री चंदेश्वर राम, खानपुर अंचल अंतर्गत श्रीमती रिंकू देवी, दिनमनपुर, पूसा अंचल अंतर्गत श्री गुड्डू पासवान, चंदौली ,श्री नरेश पासवान चंदौली, दलसिंहसराय अंचल अंतर्गत श्री सुधीर सहनी ,मोहम्मद सलखन्, श्री सुजाता देवी ,मोहम्मद सलखन्,नी उजियारपुर अंचल अंतर्गत श्रीमती सरिता देवी ,रायपुर, श्री चुनचुन पासवान ,रायपुर श्री रविंद्र पासवान रायपुर, हसनपुर अंचल अंतर्गत श्रीमती माधुरी देवी ,दुधपुरा, श्रीमती राम सखी देवी, दुधपुरा, विथान अंचल अंतर्गत श्रीमती नीलम देवी, सखवा ,श्रीमती निर्मला देवी, सखवा, श्रीमती बबली देवी ,सखवा तथा मोहिउद्दीन नगर अंचल अंतर्गत श्री सोफिंदर पासवान, दुबहा, श्री लाल बहादुर पासवान, दुबहा, श्री सोहन राम कल्याणपुर बस्ती शामिल है। इसके पश्चात माननीय मंत्री द्वारा विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की गई जिसके अंतर्गत उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि गैर मजरुआ खास जमीन को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे ।इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि की राजस्व के प्रत्येक 10 मामले में से एक की जांच डीसीएलआर के द्वारा की जाएगी एवं उनके द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा ।परिमार्जन प्लस के मामलों में विभागीय निर्देश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।इसके अलावा माननीय मंत्री जी द्वारा समीक्षा के क्रम में पाया गया की 6 हजार से 7000 ऐसे मामले हैं जिनका एक ही तिथि को नोटिस निर्गत है तथा सुनवाई की तिथि भी और उसके रिजेक्शन अथवा निष्पादन की तिथि भी उसी दिन है जो की प्रथम दृष्टया स्वीकार योग्य नहीं है अतः इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिस दिन अंचलों में अत्यधिक मामले लंबित है उनमें 50 मामले तथा जहां कम लंबित है वहां 25 मामलों की जांच करवाने का निर्देश दिया गया। जमाबंदी लाॅक के संबंध में माननीय मंत्री जी द्वारा निर्देश दिया गया कि जो प्रशासनी जमीन नहीं है उसको अनलॉक किया जाना चाहिए इस दिशा में सभी डीसीएलआर, अंचल अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परिमार्जन प्लस के मामले में विभागीय देश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। राजस्व न्यायालय की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया की बहुत सारे आदेश पारित करते समय उनके रिजेक्शन में स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया जाता है जिसे किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता, अतः सभी पदाधिकारी आदेश पारित करते समय यदि रिजेक्ट किया जा रहा है तो इसका स्पष्ट एवं उचित कारण अभिलिखित करना सुनिश्चित करेंगे ।माननीय मंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की 8 मई से ऑनलाइन शिकायत मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल चालू है इसलिए सभी लंबित मामले को इसी पोर्टल के माध्यम से डिस्पोजल करना सुनिश्चित करना है ताकि वह पब्लिक डोमेन में रहें और सभी व्यक्तियों की इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही 1 जून से कॉल सेंटर भी प्रारंभ होने वाला है जिससे विभाग स्तर से लगातार इसकी अनुश्रवण किया जा सके। माननीय मंत्री द्वारा अपर समाहर्ता एवं डीसीएलआर को हल्का वार निरीक्षण करने एवं जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री जय सिंह, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ,अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 4326 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 35.20 लाख रूपये

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 20.05.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 4326 मामलों से ₹ 35.20 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।इस अभियान मे 258 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।

समस्तीपुर

प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर की गई चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में मंगलवार को प्रधानाध्यापकों की एक मासिक बैठक सह समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा समिति का गठन 30 मई से पूर्व कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही यू डायस पोर्टल पर वर्ष 2022-24 एवं 2024– 25 में छात्रों की संख्या में प्रदर्शित हो रहे अंतर को समाप्त करने, इको एवं यूथ क्लब की प्रविष्टि विभागीय साइट पर करने सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में प्रधानाध्यापकों ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि विगत कई माह से सफाई एजेंसी द्वारा विद्यालयों में साफ –सफाई नहीं की जा रही है एवं बार-बार कहने पर भी विभाग के द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे विद्यालय स्वच्छता पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। मौके पर लेखापाल वीरेंद्र कुमार,प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, सुधीर कुमार झा,अभिषेक कुमार झा,अमरेंद्र कुमार द्विवेदी,अभिराम झा,आशुतोष झा,कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, महावीर राय, फिरदौस आलम,मिथिलेश कुमार सहित प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रकाश स्तंभ होते हैं। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ संस्कारवान बनाने में भी उनकी अप्रतिम भूमिका होती है।समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक पूरी तल्लीनता व शिद्दत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक पद पर दरभंगा जिले में चयनित होने पर अंगवस्त्र,पाग एवं अन्य सम्मान सामग्री प्रदान कर प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक अजय कुमार, संजीव कुमार, नागमणि आशुतोष, गंगा नारायण विद्यार्थी, राजेश्वर राम, अनामिका आनन्द,ज्योति सिंह,कंचन रानी, रेखा मिश्रा, रंजीत कुमार साहू, पिंकी कुमारी, गोविन्द कुमार, प्रिंस कुमार जायसवाल,रतीश कुमार झा,नीलम कुमारी, ममता कुमारी, शिखा अम्बष्ट, गायत्री कुमारी नीतीश कुमार, सीमा कुमारी, हरिकांत प्रकाश, शेखर प्रसाद, पूजा कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top