Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

महाकवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती मनी 

नया विचार सरायरंजन : महान मानवतावादी कवि थे महाकवि सुमित्रानंदन पंत। यह बातें स्थानीय केएसआर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित कविवर सुमित्रानंदन पंत के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने कहीं। अध्यक्षता करते हुए डॉ. झा ने सुमित्रानंदन पंत की भक्ति कविता नवजीवन में जो चिर महान , सौंदर्य प्रेम और सत्य प्राण, की व्याख्या करते हुए कविवर पंत को महान मानवतावादी कवि बताया। इसके साथ ही प्राचार्य ने मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 1 से 10 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की। वहीं आगामी महीने में कोलकाता में आयोजित होने वाले नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खर्च पर छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए आह्वान किया।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो .अवधेश कुमार झा ने महाकवि सुमित्रानंदन पंत के, नौका विहार कविता को जीवन का महान दर्शन बतलाते हुए मानव जीवन को नौका विहार की तरह ही जीवन के दुख सुख एवं हर क्षण का आनंद लेते हुए जीवन व्यतीत करने के रहस्य से अवगत कराया। प्रो. झा ने स्पष्ट किया कि आज तक लोग दूज का चांद, पूनम का चांद और चौदहवीं का चांद से परिचित थे , लेकिन महाकावि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी नौका विहार कविता के द्वारा दसवीं के चांद को भी सुख्यात कर दिया है,इस बात को पूरी तरह स्पष्ट किया। प्रो.शेखर प्रसाद चौधरी ने महाकवि पंत के जीवन व्यक्तित्व एवं साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. हरे कृष्ण चौधरी के संचालन में, डॉ. नीलमणि झा,डॉ .उषा कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शर्देनन्दु कुमार झा,प्रो. मनोज कुमार झा, डॉ. भरत राय, डॉ.सुवंश कुमार चौधरी,प्रो.पवन कुमार चौधरी,प्रो.दीपक कुमार चौधरी,प्रो.देवेंद्र कुमार झा, डॉ. शोभा कांत झा, प्रो.अंकेश कुमार झा, डॉ.सी एम झा, डॉ. के के ठाकुर,पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रियांशु कुमारी,छोटी रानी,शबा परवीन,सोनी परवीन, अंजलि कुमारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रो.अभय कुमार झा,प्रो.अनिल कुमार झा,प्रो.ए के ठाकुर,प्रो.दयानंद चौधरी, प्रो.वाल्मीकि चौधरी,अमरकांत ईश्वर, दयानंद झा,मुकुंद कुमार, नेहा कुमारी, राजमणि कुमारी, कल्पना कुमारी, स्वाति कुमारी, सहित अधिकांश छात्र –छात्राएं एवं महाविद्यालयकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

Samastipur News- समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में पहलगाम हमले और भारत के जबाव का नाटक मंचन

नया विचार समस्तीपुर– वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर की प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं कॉलेज की एनएसएस इकाई ऑफिसर डॉ नीतिका सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस वॉलंटियर ने फिलहाल में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले के ऊपर ऐक्ट प्रस्तुत किया गया ,जिसके माध्यम से आतंकवाद के जो वीभत्स दुष्परिणाम सामने आते हैं उस पर सभी का ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही हिंदुस्तान द्वारा किए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नौ ठिकानों पर पलटवार कर मिशन सिंदूर को लीड कर रही विंग कमांडर व्योमीका सिंह और कर्नल सोफिया क़ुरैशी के माध्यम से नारी शक्ति की गरिमा को ऐक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने कहा आतंकवाद के गंभीर परिणामों और शांति, एकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर आतंकवाद के विरूद्ध संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रो, अरुण कुमार कर्ण, डॉ विजय कुमार गुप्ता,प्रो सुरेश शाह, प्रो रंजन कुमार, डॉ शालिनी, डॉ स्मिता झाँ , डॉ नीतिका सिंह ने अपने विचार के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाया। मंच संचालन का कार्य प्रिया ने किया। इस कार्यक्रम में प्रिया, मोती, अनुष्का, हिमांशी, कुमकुम ,शाम्भवी, मुस्कान, रिशा, नेहा, सृष्टि, दीपम, छोटी गुरिया, सपना, प्रज्ञा पुष्प, पूजा रानी ने ऐक्ट, स्पीच, संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या ने मेडल पहनाकर उनके हौसले को सराहा। एनएसएस ऑफिसर डॉ नीतिका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया,मौके पर सभी शिक्षक गण मौजूद थे ।कार्यक्रम का समापन देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया गया।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में टिकट चेकिंग में 2,29,915 रुपये का जुर्माना वसुला गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.05.25 को समस्तीपुर मण्डल के किशनपुर, हायाघाट, दरभंगा, सकरी, खजौली एवं जयनगर स्टेशनों पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 15 TTE एवं 07 RPF स्टाफ को लगाया गया था। चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 55514, 13225 एवं 11062 को चेक किया गया एवं कुल 506 मामलों से ₹229915/- राजस्व की प्राप्ति हुयी. यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष लालगाडी से टिकट चेकिंग करायी जा रही है. इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. 

शिक्षा, समस्तीपुर

GEC- इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेंच लैंग्वेज की पढ़ाई शुरू

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। बिहार प्रशासन एवं बिहार तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से महाविद्यालय में फ्रेंच भाषा की कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मिना द्वारा किया गया। साथ में विभाग की सचिव डॉ.प्रतिमा एवं निदेशक अहमद महमूद उपशित थे। इससे छात्रों को फ्रेंच एवं जर्मन भाषी देशों में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। राज्य के जिन 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया गया है, उनमें समस्तीपुर स्थित यह महाविद्यालय भी शामिल है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का ज्ञान छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं विदेशी संस्थानों में प्रतिस्पर्धा हेतु सक्षम बनाएगा। छह माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को निशुल्क संगणक एवं शिक्षक द्वारा फ्रेंच भाषा का आधारभूत से लेकर उन्नत स्तर तक का ज्ञान दिया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत ने बताया कि यह प्रयास छात्रों के सर्वांगीण विकास और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की ओर एक सशक्त कदम है। कक्षाओं का संचालन कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, तथा छात्रों में इसे लेकर अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का निर्देशन डॉ.कौशल्या कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, डॉ. दीपक मंडल तथा डॉ. धनंजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रा अनुप्रभा ने फ्रेंच भाषा में प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

समस्तीपुर

बीएलओ एप के संचालक को ले दिया गया प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन प्रशाखा के सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार, मेंटर शिलवंत कुमार कौशिक, सहयोगी अभिषेक कुमार झा, रवि कुमार, आलोक कुमार एवं संतोष कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बीएलओ एप संचालन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बीएलओ में मो. फैसल आलम, सुबोध ठाकुर, मो. कैसर जावेद, मोहनजी,अमरेंद्र कुमार द्विवेदी,रविंद्र कुमार और प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 90 से 178 के राम कुमार, सुदिष्टत कुमार पासवान महेश कुमार, अशर्फी पंडित, रामयतन कुमार सहित बीएलओ मौजूद रहे।

समस्तीपुर

PMJJBY- ग्रामीण बैंक ने पीएमजेजेबीवाई के तहत दिया दो लाख का चेक 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के सरायरंजन बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि लाभुक को प्रदान की गई। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि अशोक कुमार झा को पीएमजेजेबीवाई योजना के तहत दो लाख की चेक राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लाभुक की मां जानकी देवी ने पीएमजेजेबीवाई के तहत 2015 में एक बीमा पॉलिसी ली थी। उनके निधन पर बीमा राशि का भुगतान उनके पुत्र को किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस बीमा पॉलिसी के आधिकाधिक प्रचार –प्रसार करने की बात कही। मौके पर निशांत कुमार, सर्वेंद्र कुमार, गौरव आनंद,राकेश कुमार,शाल्वी आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Flipkart – फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी से चोरी किए गए रुपये के साथ एक शातिर गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी पुलिस ने शुक्रवार को फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी में चोरी किए गए रुपये के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड-44 निवासी राम स्वार्थ झा के पुत्र गौतम कुमार झा के रूप में हुई है। विदित हो कि 14 मई 2025 की रात्रि मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 3 लाख 62 हजार 1 सौ 78 रुपए की चोरी कर ली गई थी। इस घटना को लेकर फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी के मैनेजर अमित कुमार के आवेदन के आधार पर मुसरीघरारी थाना कांड सं. 61/25 दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा थानाध्यक्ष मुसरीघरारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष मुसरीघरारी एवं उनकी टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति गौतम कुमार झा को थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त गौतम कुमार झा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही के आधार पर चोरी किए गए रुपए में से 1 लाख 77 हजार 4 रुपये एवं घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया गया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में आए साक्ष्यों के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में बैठक का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर, आईक्यूएसी के तत्वाधान में प्रधानाचार्य प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक छात्र बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को प्रेरित करना था। प्रधानाचार्य प्रो सुनीता सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वर्ग में उपस्थित रहे । अधिक से अधिक वर्ग में उपस्थित रहने से ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है, जो कैरियर के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों का आदर करें और महाविद्यालय के अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले । छात्राओं की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम की उपस्थिति में अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा । आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन अति महत्वपूर्ण होता है, इसका सदुपयोग करे, बड़े लक्ष्य की प्राप्ति भी एक छोटे से कदम होती है। इस अवसर पर शिक्षकों से गर्मी छुट्टी में छात्राओं को असाइनमेंट देने के लिए कहा गया।कार्यक्रम को डा सोनी सलोनी, डॉ मधुलिका मिश्रा, डा नितिका सिंह, डॉ सुरेश साह, डॉ फरहत जबीन, डॉ कविता वर्मा, पूनम कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ संगीता, डा नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ अपूर्वा मूले, डा पूनम कुमारी, काजल श्रीवास्तव, डॉ स्मिता कुमारी, डा शालिनी कुमारी, डा स्वाति कुमारी, डा चंचल कुमारी, डा मीना कुमारी ब्रह्माणी, डा वंदना कुमारी , डा सरस्वती कुमारी, डॉ आभा, डॉ सोनल कुमारी, डॉ नवेश कुमार, डॉ बबली कुमारी, डॉ श्री विद्या, डॉ रेखा कुमारी, चंचल कुमारी आदि ने छात्राओं को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृत्युजंय कुमार ठाकुर ने दिया और अधिक संख्या में छात्राओं को भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। 

समस्तीपुर

बीपीएससी द्वारा चयनित चार प्रतिभागियों को पदस्थापनोपरंत विद्यालय अध्यापक के रूप में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने उ उ मा वि बेला पंचरुखी में योगदान कराया

नया विचार न्यूज समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग पटना के विज्ञापन संख्या 22/2024 के परिप्रेक्ष्य में घोषित परिणाम के आधार पर शिक्षा विभाग,बिहार प्रशासन के द्वारा कराए गए काउंसलिंग में अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने के उपरांत पहले औपबंधिक नियुक्ति पत्र और फिर विद्यालय पदस्थापन पत्र प्राप्त कर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में विद्यालय अध्यापक(9- 10),(11- 12)और (1- 5)के रूप में शबनम कुमारी, अदिति जयसवाल,सुधा रानी, दिवाकर कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने 15 मई के पूर्वाह्न में योगदान कराया। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा प्रत्येक विद्यालय अध्यापक के लिए अलग-अलग पत्रांक, दिनांक, आईडी नंबर,पदनाम, विषय,कोटि,क्रमांक, पता आदि के साथ 15 से 31 मई के बीच योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया एवं योगदान के उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा योगदान प्रपत्र को प्रति हस्ताक्षरित कर विद्यालय के मोहर के साथ मूल प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने का निवेश दिया गया। एक लंबी प्रतीक्षा के बाद विद्यालय अध्यापक के रूप में योगदान करने पर अभ्यर्थियों, उनके परिजनों एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं में काफी खुशी देखने को मिल रहा है।

समस्तीपुर

विभूतिपुर में हथियारबंद अपराधियों ने जेवर दुकानदार के गले से सोने का चैन व अंगुठी लेकर फरार, लूटने आए अपराधियों को आभूषण नहीं मिलने पर दुकानदार के गले से सोने का चेन व अंगूठी लेकर फरार

नया विचार न्यूज विभूतिपुर ।थाना क्षेत्र के देशरी चौक स्थित सचिन ज्वेलर्स में तीन काले रंग से पहुंचे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि ज्वेलर्स दुकानदार पप्पू शाह अपने दुकान पर बैठे थे, तभी तीन की संख्या में काले रंग से अपाचे पर सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे वहीं लॉकर की चाबी देने को कहा वही जब दुकानदार ने चाबी देने से मना किया तो एक अपराधी ने उसके गले के सोने की चेन व अंगूठी उतार कर फरार हो गया, साथ ही दुकानदार पप्पू शाह का मोबाइल ही अपराधी ले गए,इधर लूट की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए थाना अध्यक्ष विभूतिपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं बताया जाता है कि पप्पू साह करीब 20 वर्षों से देशरी चौक पर ज्वेलर्स का दुकान चला रहे हैं, आपको बताते चलें कि इससे पूर्व में भी देशरी में ज्वेलर्स दुकानदार से लूटपाट हुई थी, वही लूटपाट और बढ़ते क्राइम को लेकर ज्वेलर्स और सीएसपी संचालकों के बीच कुछ दिन पहले ही बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था, इसी बीच फिर से एक बार पुनः अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top