Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

विभूतिपुर पुलिस ने बरैया गाछी शराब बरामद मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नया विचार न्यूज विभूतिपुर – विभूतिपुर पुलिस ने बीते दिन महम्मदपुर सकरा पंचायत स्थित बरैया गाछी से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया था जिसमें एक कारोबारी सोनू कुमार पिता रामबली राय को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।जानकारी देते हुए थान अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 143.910 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था,बरामद की गई शराब में ब्लेंडर प्राइड रॉयल स्टा जी के साथ फ्रूटी टेट्रा की बोतलें शामिल था,इस मामले में पुलिस ने दस शराब कारोबारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की थी,जिसमें से एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समस्तीपुर

Crime News- पति की अवैध संबंध में हत्या को लेकर पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

नया विचार विभूतिपुर।थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत में टेंपो चालक अनिल दास के मौत मामले में मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी ने अपने पति के अवैध संबंध में हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में दो औरत को नामजद करते हुए कहा की मेरे पति अनिल दास अपने घर से रात्रि 9:00 बजे निकले थे ,लेकिन वापस नहीं लौटे और उनका फोन 11:00 बजे के आसपास किया तो नहीं लगा। फिर ग्रामीण सुधीर दास और रामावतार दास के द्वारा देखा कि अनिल दास बोरिंग वाला खोपड़ी में लटका हुआ है वहीं उन्होंने चिल्लाते हुए फूफा जी फांसी लगा लिया कहते हुए मेरे घर तक आया और हम लोगों को जानकारी मिली।हम लोग देखने गए तो झोपड़ी पर बस में गमछा लपेटकर वह खड़ा किया हुआ था वही लाश को ग्रामीणों के द्वारा उतर गया।साथ ही प्राथमिकी में कहा कि दोनों औरतों से हमारा पति का अवैध संबंध था, हमारे पति दोनों से बात करते थे।वही औरत बोलती थी और कहती थी ज्यादा बोलोगे तो हम बहुत बुरा कर सकते हैं, हमें आशंका है कि वही दोनों औरत मेरे पति को बुलाकर हत्या करवा दिया है,वहीं थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर चोर गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के समीप एनएच 28 पर बुधवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर क्रेटा कार पर सवार कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर के पास से एक मैगजीन सहित पिस्टल, 5 राउंड जिंदा गोली एवं वाहन चोरी करने वाले उपकरण को भी पुलिस ने बरामद किया। वहीं दो अन्य अपराधी कार से उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गिरफ्तार अपराधी की पहचान अररिया जिले के फारबिसगंज थाना अंतर्गत अस्पताल रोड वार्ड 06 निवासी जितेंद्र पांडे के पुत्र रवि कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार उर्फ गोलू एवं उनके अन्य दो साथी द्वारा मिलकर गाड़ी चोरी करने एवं लूटने का काम किया जाता था। इनके द्वारा पश्चिम बंगाल में भी कई वाहनों की चोरी कर बिहार में अच्छे दामों पर व्यापारियों के हाथों बेच दिया गया है। इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी चोरी एवं लूट के कांडों में जेल जा चुका है। यह अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय एवं पेशेवर चोर हैं। उनके विरुद्ध पश्चिम बंगाल के करणदीग्घि एवं सिलीगुड़ी थाना में एक-एक कांड, कालीचक थाना में तीन कांड, लखीसराय सूरजगढ़ थाना में एक कांड, पटना सलिमपुर थाना में एक कांड तथा खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना में एक कांड दर्ज है। पूछताछ में अन्य दो अपराधियों द्वारा फायरिंग करते हुए भागने की बात बताई गई है। समस्तीपुर जिला के अन्य सीमावर्ती जिला में भी गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल उन सदस्यों को चिन्हित किया गया है,जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। अनुसंधान के क्रम में आए साक्ष्य के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छापेमारी में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, पुअनि सिकंदर कुमार, सअनि रिंकू कुमार, पीटीसी कारी दास के अलावा चार अन्य सिपाही शामिल थे।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

ROAD ACCIDENT – सरायरंजन में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । सरायरंजन बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने गुरुवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान सरायरंजन गांव निवासी रामाकांत राय के पुत्र राकेश कुमार राय (45) के रूप में की गई है। मृतक कोलकाता उच्च न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय पद पर कार्यरत था।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने घर आया हुआ था। गुरुवार की सुबह वह वर्षगांठ का सामान खरीद कर सरायरंजन बाजार से घर लौट रहा था। इस बीच सरायरंजन स्थित एसबीआई की शाखा के समीप सरायरंजन उच्च विद्यालय की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक ने उसकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक चालक राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं एक अन्य घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सरायरंजन निवासी अखिलेश कुमार राय के पुत्र प्रिंस कुमार (25) के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद ठोकर मारने वाला बाइक सवार युवक वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि मृतक दो दिनों पूर्व ही कोलकाता से अपने घर शादी की सालगिरह मनाने आया था। युवक की आकस्मिक मौत से मृतक के पिता रामाकांत राय,मां शांति देवी, मृतक की पत्नी अमृता देवी, भाई मुकेश कुमार राय एवं राजीव कुमार राय, पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री गुड़िया कुमारी एवं प्रिया कुमारी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था।वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था। शोक संदेश संवेदना जताने वालों में पूर्व प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश राय, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, संजय कुमार राय,रामाश्रय प्रसाद, कुमार विशनाथ, संजीत कुमार गुड्डू आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की की गई समीक्षा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की । बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन, राजस्व आदि विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुपस्थित अपेक्षित विभाग के अधिकारियों से कारण पृच्छा का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में डिलरों द्वारा उपभोक्ताओं को कम तौल पर राशन देने की शिकायत खाद्यान आपूर्ति पदाधिकारी से की गई। वहीं बिजली विभाग में मानव बल की जगह निजी लोगों द्वारा अवैध उगाही कर बिजली ठीक कराने की बात सामने आई । इस पर ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष महेश रजक, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, बबलू झा, मिलन कुमार सिंह, अजय कुमार राय, साकीर रजा, विनोद बाजपेयी, संजय कुमार राय, जवाहर राम,कृष्णा देवी, विदेशी राय, जय कुमार सिंह, बीडीओ सुनील कुमार के अलावा प्रखंड खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग आदि के पदाधिकारी मौजूद थे।

समस्तीपुर

बीएलओ की बैठक में चुनाव को ले दिया गया प्रशिक्षण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अवर निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने विधिवत दीप प्रज्वालित कर किया गया। आगामी विधानसभा के मद्देनजर प्रशिक्षण में विशेष रूप से मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाता का नाम जोड़ने , मृत , शिफ्टेड मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने एवं त्रुटियुक्त मतदाता का नाम सही करने पर बल दिया गया।सही छूटे न, गलत जुटे न इसका खास ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। बीएलओ एप संचालन से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान पर भी जोर दिया गया। मौके पर शीलवन्त कुमार कौशिक , दिनेश कुमार दास, अभिषेक कुमार झा, संतोष कुमार, अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी, रवींद्र कुमार, राजीव रंजन, निशांत निलाभ, मुंशीलाल पासवान, अमरजीत कुमार ईश्वर सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे।

समस्तीपुर

देर से आने वाले डॉक्टर को उप विकास आयुक्त ने लगाया फटकार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी द्वारा सदर अस्पताल समस्तीपुर का 9:00 बजे पूर्वाह्न औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी, इमरजेंसी, शल्य चिकित्सा कक्ष, अस्पताल की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं एंबुलेंस की उपलब्धता से संबंधित जांच की गई। जांच के क्रम में डॉक्टर के रोस्टर का भी जांच किया गया एवं विलंब से आने वाले डॉक्टर को फटकार लगाई गई। साथ ही सिविल सर्जन को रोस्टर का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया तथा जो डॉक्टर नहीं मानते हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया, वहां उपस्थित एवं इलाजरत मरीजों से भी व्यवस्था के विषय में पूछताछ की गई । जांच के समय उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समस्तीपुर श्री रजनीश कुमार राय, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती स्नेहा , सिविल सर्जन समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने PM आवास योजना को लेकर दिया निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उजियारपुर एवं विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सर्वेक्षित आवास को अनुमोदन प्रदान करते हुए अतिरिक्त आवंटन की मांग करने का निर्देश दिया गया ।इसके अलावा अन्य प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सर्वे के अनुसार तैयार सूची के अनुसार आवास को स्वीकृत करते हुए यदि आवंटन की आवश्यकता हो तो आवंटन की मांग करने का निर्देश दिया गया। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा लंबित विद्युत पत्रों एवं अनुरक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान पर काफी नाराजगी जाहिर की गई तथा निर्देश दिया गया कि यदि एक सप्ताह के अंदर विद्युत विपत्रों एवं अनुरक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा तो 15वीं वित्त एवं अन्य किसी प्रकार की भुगतान की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी , निदेशक डीआरडीए श्री आशुतोष आनंद ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीसी एलएसबीए ,डीपीओ मनरेगा सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

बच्चा गोद ले कानूनी प्रक्रिया से: सहायक निदेशक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  समस्तीपुर मेंकेंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण के नियमानुसार दत्तक ग्रहण संस्थान ममता शिशु गृह दुधपुरा में आवासित बालक को देवघर के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन पोषण में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, श्री रजनीश कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा सोपा गया ।ज्ञात हो गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है बच्चा गोद लेने के लिए cara के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है दत्तक-ग्राही माता-पिता ने 2021 मे cara के वेबसाइट पर निबंधन कराया था,सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आज उन्हें शिशु प्राप्त हुए शिशु को पाकर माता-पिता अत्यधिक खुश हुए एवं उन्होंने कहा कि आज हमारा परिवार पूर्ण हुआ ,मौके पर समन्वयक अनिपा कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ तिवारी उपस्थित रहे ।सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई ने लोगों से अपील की है कि बच्चा कानूनी प्रक्रिया से ही गोद ले गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेना कानूनी जुर्म है, और कोई व्यक्ति किसी कारण से अगर बच्चा पालने में सक्षम नही है तो शिशु को यत्र – तत्र ना फेके पालन शिशु संग्रहण केंद्र ममता शिशु गृह में लाकर बच्चों को छोड़ दें छोड़ने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

समस्तीपुर

जदयू की मजबूती को लेकर हुई बूथ कमेटी की बैठक 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर में जदयू की बूथ स्तरीय कमेटी की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बूथ स्तरीय कमेटी के गठन का काम तेजी से चल रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और हम दो तिहाई से अधिक सीट जीतकर बिहार में फिर से एनडीए की प्रशासन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ प्रशासन की उपलब्धियों को भी आमजन को बताना होगा , तभी लोग अधिकाधिक संख्या में पार्टी से जुड़ेंगे। बैठक की अध्यक्षता अशोक राय ने की। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, मुखिया विजय कुमार राय, जिला महासचिव संजय कुमार राय, वीरेंद्र प्रसाद सिंह,अमरजीत राम, जयदेव राय, सुरेश महतो आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top