Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

IPL- आईपीएल में तेज शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लोगों ने दी बधाई 

नया विचार सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी के आइपीएल में सबसे तेज शतक लगाने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों ने वैभव सूर्यवंशी को ऐसे ही आगे भी तेज गति से रन बनाने को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे छोटी उम्र में शतक बनाने वाले हुए विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि ताजपुर एवं समस्तीपुर ही नहीं,बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। भगवान से प्रार्थना है कि यह नवोदित बल्लेबाज आगे चलकर और भी धमाकेदार पारी स्पोर्ट्सें और अपने देश का नाम रोशन करें। हम लोग को वैभव सूर्यवंशी पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। बधाई देने वालों में रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, कुमार विशनाथ, नीरज झा, विद्याकर झा, मुखिया राजीव झा, विजय कुमार राय, साकीर रजा,जवाहर राम, रजनीश यादव, ताराकांत राय,हरेराम सहनी, मुकेश कुमार, बजरंगी सहनी, नागराज झा आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

देवघर में जलाभिषेक को ले श्रद्धालुओं का जत्था रवाना 

नया विचार सरायरंजन : झारखंड के बाबा नगरी देवघर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सोमवार की शाम श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि सिमरिया गंगा घाट से जल भरकर बाबा भोला को जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में भी जलाभिषेक कर बाबा से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद पुनः घर के लिए रवाना होंगे। रवाना होने में जत्था में हर्षिकेश कुमार, कृति कुमारी, कोमल कुमारी, शिवम कुमार, केशव कुमार,माधव कुमार सहित एक दर्जन श्रद्धालु शामिल हैं।

समस्तीपुर

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकाली कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड क्षेत्र के सुआपाकर गांव में श्रीराम जानकी राधा-कृष्ण मंदिर में श्री सीता राम, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण एवं हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं के साथ दर्जनों श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद थे। कलशयात्रा को यज्ञ स्थल से शुरू किया गया और गांव का परिभ्रमण कराते हुए गांव के तालाब में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यज्ञ स्थल पर लाकर कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा शुरू शुरू की गई। कलशयात्रा में अरविन्द कुमार, रामाशीष राय, जगन्नाथ राय, कमलेश राय, उमेश पंडित, शंभू राय,अजय कुमार राय, हरि कुमार, राहुल कुमार, रघुनाथ राय, राम पुनीत राय, अजित राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

समस्तीपुर

युवती के अपहरण को ले मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में अपहृत युवती के पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री विगत 17 अप्रैल को सिलाई सीखने के लिए ताजपुर गई थी, जो 10 दिनों बाद भी नहीं लौटी है। अपहृत युवती के सभी संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर ली गई है। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि उनकी पुत्री अपनी मोबाइल से चोरी छिपे किसी लड़के के साथ बात करती थी। वह नंबर उन्हें मालूम है। उसी लड़के ने गलत नीयत से बहला– फुसलाकर उनकी पुत्री का अपहरण किया है। उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री के साथ गलत कर उसकी हत्या की जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में कांड सं. 51/ 25 दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

सरायरंजन से तीन दिनों पूर्व गायब तीन बच्चे नई दिल्ली से बरामद 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के कंकालीपुर वार्ड 09 से तीन दिनों पूर्व गायब तीन बच्चों को नई दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार की सुबह सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद किए गए बच्चों में मो. यूनुस के पुत्र मो.तबरेज (12),मो.फूलो के पुत्र मो. अफजल उर्फ मो. राजा (14 )एवं मो. जमीर के पुत्र मो.शहीद (10) के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस संबंध में कंकालीपुर निवासी मो.यूनुस के लिखित बयान पर सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी,जिसमें कहा गया था कि उनके पुत्र एवं परोस के दो अन्य शिशु विगत 27 अप्रैल की दोपहर सरायरंजन बाजार गए थे। वहां उन बच्चों ने एक होटल में नाश्ता किया। फिर हाई स्कूल रोड की ओर निकल गए। उसके बाद उन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल पाया। इधर,मंगलवार की सुबह नई दिल्ली स्टेशन के निकट ट्रैफिक पुलिस ने तीनों बच्चों को रोक कर पूछताछ की। उसके बाद उसके स्वजनों को सूचना दी। इस संबंध में गायब बच्चों के स्वजनों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व गायब शिशु नई दिल्ली कैसे पहुंच गए,उन्हें नहीं मालूम है। नई दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने उन बच्चों से उन्हें बात कराई है। अब वे लोग तीनों बच्चों को लाने नई दिल्ली जा रहे हैं।

समस्तीपुर

अनुमंडल प्रकोष्ठ में हुआ अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर– आज अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन अनुमंडल प्रकोष्ट में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे किया गया। इस बैठक में अनुमंडल अन्तगर्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिषद एवं क्षेत्रांगर्त जनप्रतिनिधि उपस्थित थें इस बैठक में मुख्य रूप से डा॰ भीमराव अम्वेदकर जयंती के तहत एसी/एसटी टोला मे शिविर लगाया जा रहा है, इस शिविर मे प्राप्त आवेदन का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्याओें पर चर्चा की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की कोई भी लोभुक प्रशासनी लाभों से वंचित ना रहे हर जरूरत मंद उपभोक्ताओं को ससमय लाभ मिलता रहे।

शिक्षा, समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर की छात्रा नेहा चंद्रन को विश्वविद्यालय में कला संकाय में सत्र 2021-2024 में मिला गोल्ड मेडल

नया विचार समस्तीपुर– वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर  संगीत विभाग की स्नातक संगीत प्रतिष्ठा सत्र 2021-24 की छात्रा नेहा चंद्रन  को विश्वविद्यालय में कला संकाय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त होने  पर कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी ने गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  है। इस उपलक्ष्य में वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुरमें प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने टॉपर नेहा चंद्रन को पुष्प माला पहनाकर, केक और मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया । प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने नेहा की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नेहा पर महाविद्यालय को गर्व है। नेहा का मेहनत, लग्न और निष्ठा दूसरे छात्राओं के लिए प्रेरणा है ।  महाविद्यालय के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर कुमार झा  ने बधाई देते हुए कहा कि नेहा ऐसे ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सर्वोच्च हासिल करें और अपने परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।गौरतलब है कि नेहा चंद्रन का संगीत स्नातकोत्तर की पढ़ाई हेतु दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन हुआ है। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह , डॉ मधुलिका मिश्रा , डॉ स्मिता झा, डॉ मोनी शर्मा, डॉ लालिमा ,डॉ स्वीटी दर्शन ,डॉ शबनम, डॉ रेखा, डॉ शालिनी, डॉ नेहा कुमारी जयसवाल आदि ने नेहा के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रा अंजली कुमारी, निकिता कुमारी, प्रिया कुमारी, मोती, कुमकुम, शालु, अनुष्का, मुस्कान आदि ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

ACCIDENT NEWS- ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में दो शिक्षक की दर्दनाक मौत,चार शिक्षक जख्मी, विद्यापति नगर से दलसिंहसराय टेंपो से विद्यालय आ रहे थे सभी शिक्षक

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव के पास ट्रक और टेंपो की बीच हुई भीषण टक्कर में टेंपो पर सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। वही टेंपो पर सवार चालक सहित अन्य चार गंभीर रूप से घायल है। सभी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक शिक्षिका की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामनी देवी और बिनगामा गांव निवासी राम प्रसाद महतो के पुत्र अमरेंद्र प्रसाद राय (43) के रूप में हुई है। अमरेंद्र राजकृत मध्य विद्यालय उजियारपुर में कार्यरत थे । वही घायलों की पहचान टेंपो चालक मदुदाबाद निवासी स्व. राम नवाजी राय के पुत्र विजय कुमार राय (40), मध्य विद्यालय किसान वाजिदपुर की शिक्षिका राजीव कुमार यादव की पत्नी सुनैना देवी(40) , उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनौल दलसिंहसराय की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बढौना निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी रत्ना प्रिया (34), उजियापुर के मध्य विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आदलपुर निवासी चंदन चौधरी की पत्नी जूही कुमारी (25) शामिल है। रत्ना प्रिया और जूही का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है जबकि अन्य को अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सूचना देने के बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची डायल 112 को देखकर आक्रोशित हो गए । इधर सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने भीड़ को समझा बुझा शांत कराया साथ ही विवेक शर्मा ने बताया कि दोनों शिक्षकों की पहचान कर ली गई है उसके परिजनों को सूचना दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जो भी होगा विधि संवत रूप से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

मृतक के परिजनों से मिले जलसंसाधन मंत्री,दी सांत्वना मंत्री ने मृतक के परिजनों को दिया बीस हजार का चेक 

नया विचार सरायरंजन । उपमुखिया धर्मजीत राय की मौत की घटना को पुलिस बारीकी से जांच करे कि होने की मौत कैसे मौत हुई है। यह बात रविवार को लाटबसेपुरा गांव स्थित मृत उपमुखिया धर्मजीत राय के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहीं।उन्होंने कहा कि आज मृतक के परिजन को तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार का चेक दिया गया है। कहा कि इस मौत को लेकर तरह –तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इस मौत की सही तरीके से जांच की जाए। पुलिस अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। मंत्री ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के परिजनों से दुःख की इस घड़ी में धैर्य और साहस से काम लेने की सलाह दी। बताते चलें कि 21 अप्रैल की शाम में लाटबसेपुरा पंचायत के उप मुखिया धर्मजीत राय की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौके पर मुखिया मिथिलेश कुमार, रजनीकांत चौधरी,उमेश राय, विद्याकर झा, साकीर रजा, रजनीश यादव, प्रिंस कुमार,रितेंद्र यादव, विमल कुमार झा, भोला कुमार, नागराज झा, संतोष राम,रौशन कुमार राय, महेंद्र राय, संजय कुमार राय, जय नारायण राय,अताउर रहमान, रंजीत पटेल, योगेंद्र राय, राजकुमार साह, अजय राय,मो. सरवर आलम, दानिश कमाल, लाल बाबू राम, दयानंद दास, आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में लालगाड़ी टिकट चेकिंग

नया विचार समस्तीपुर– प्रधान मुख्य वणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे रविवार को समस्तीपुर के दरभंगा -सीतामढ़ी सेक्शन मे परसौनी, जनकपुर रोड, एवं सीतामढ़ी स्टेशन पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 22 TTE, 04 RPF स्टाफ एवं सीतामढ़ी जिला बल के 11 पुलिस कर्मियों को लगाया गया. लालगाड़ी टिकट चेकिंग का नेतृत्व सहायक वणिज्य प्रबंधक (टिकट जाँच), समस्तीपुर द्वारा किया गया.इस अभियान के दौरान ट्रेन स. 13165, 75230, 63265, 55581 एवं 55582 को चेक किया गया ।टिकट जांच के दौरान कुल 337 मामलों से ₹68005/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.  

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top