Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

तीन दिनों से स्कूली छात्र गायब 

नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से तीन दिनों गायब एक स्कूली छात्र का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में गायब छात्र की मां के लिखित बयान पर एक सनहा दर्ज कराया गया है। दिए गए आवेदन में राजाराम सहनी की पत्नी राम सखी देवी ने कहा है कि उनका पुत्र गौरव कुमार (15 ) उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिकपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। विगत 25 अप्रैल को वह अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था, जो लौटकर नहीं आया है। सभी संभावित जगहों पर उसकी खोजबीन कर ली गई है।

समस्तीपुर

नवजात को जन्म देकर महिला की मौत , डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में तोड़फोड़,घायल हुआ गार्ड 

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में डिलीवरी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणपुर वार्ड निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी की पत्नी जीनत परवीन (28 वर्ष) के रूप में हुई है। 25 अप्रैल की शाम स्त्री को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। देर रात सफल डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन 26 अप्रैल की सुबह स्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, गार्ड जख्मी स्त्री की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड देवेंद्र राम जख्मी हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही तथा एएनएम पर दलाली का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन देने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया मृतका के दो शिशु हैं और वह तीसरे शिशु की मां बनी थी। स्त्री का पति मोहम्मद आरिफ अंसारी प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। अब तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। चिकित्सक बोले- जच्चा-बच्चा सुरक्षित थे, निजी अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि जीनत परवीन को 25 अप्रैल की शाम भर्ती किया गया था। रात में डिलीवरी सफलतापूर्वक करवाई गई थी। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। सुबह तबीयत बिगड़ने पर स्त्री को रेफर किया गया था। परिजन उसे सदर अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में पानी की किल्लत को लेकर महादलितों का फूटा गुस्सा,पांच घंटा दरभंगा रोसड़ा कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग किया जाम, 35 हजार लोग जल संकट से है प्रभावित

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत में भीषण गर्मी और लगातार जारी पानी की किल्लत को लेकर रविवार को सिंघिया नगर पंचायत अंतर्गत महादलित समुदाय के लोगों ने दरभंगा-रोसड़ा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग को सिंघिया बाजार के समीप जाम कर दिया। तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिंघिया नगर पंचायत के गठन के बाद से ही यहां पानी की समस्या बनी हुई है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी और स्थानीय थाना को आवेदन दिया गया था कि यदि पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क जाम करेंगे।बताते चले कि करीब 35 हजार की आबादी वाले सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है। 2022 में योजना शुरू होने के बाद भी लोगों को एक दिन भी लाभ नहीं मिला। वर्तमान में लोग एकमात्र सार्वजनिक चापाकल पर निर्भर हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बेहद सीमित हो जाती है। मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्य पार्षद मिंकू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।जाम कर रहे लोगों ने समस्तीपुर जिलाधिकारी से सिंघिया नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।5 घंटे बाद सिंघिया थानाध्यक्ष राज किशोर राम के आश्वासन के बाद हटा जाम ।कार्यपालक अभियंता प्रिंस कुमार ने कहा जल्द ही जलापूर्ति का काम शुरू किया जाएगा

समस्तीपुर

बिहार राज्य प्रतिभा खोज अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर-1,रोसड़ा में किया गया

नया विचार समस्तीपुर–  शिक्षा विभाग के विभागीय निदेशानुसार बिहार राज्य प्रतिभा खोज अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर-1,रोसड़ा में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार व बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश के नेतृत्व में किया गया।जिसमें बालक एवं बालिका ने मशाल कायम करते हुए शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विद्यालय प्रांगण में स्पोर्ट्स विधाऐं कबड्डी और फूटवॉल में अपनी सहभागिता जाहिर की। स्पोर्ट्स में उपस्थित छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्पोर्ट्स से संबंधित कई जानकारी छात्रों को दी गई।जिसकी काफी सराहना उपस्थित अभिभावकों के द्वारा किया गया।स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार व शिक्षक नेता कुमार रजनीश के अलावे माला कुमारी, सुष्मिता राज, सूर्य प्रकाश, सुधीर कुमार, गौरव कुमार, आसिफ इकबाल, कुमारी सुधा, निधि रानी, विनय सिंह, स्वीटी कुमारी, अरविंद कु०दास, ताहिर कासमी, सहदेव कुमार, विकाश कु०शर्मा, कनिजा खातून, नगमा खातून आदि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता हासिल करने का हुनर सिखाया।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई, कुल आठ मामले की हुई सुनवाई, तीन मामले का हुआ निष्पादन

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व केदो मामले कि सुनवाई किए।पूर्व के दोनों मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के 6 मामले की सुनवाई सराय रंजन अंचल के प्रभारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने किया। एक मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया वहीं पांच मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । सभी पांच फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी , सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, विष्णु दयाल कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नरघोघी गांव स्थित बांसबाड़ी में लगी आग, गांव में मची अफरा तफरी

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित डीह टोला में शनिवार की दोपहर लक्ष्मी झा की बांसबाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब आधा दर्जन बांस जल गए। वहीं इस अगलगी से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस अगलगी में आग की लपटें देखते ही देखते काफी तेज हो गई। आग की लपटों से आसपास के घर के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि दर्जनों ग्रामीण व दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पाया नहीं जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

समस्तीपुर

सरायरंजन के विभिन्न पंचायतों में लगाए गए विकास शिविर

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महादलित बस्तियों में शनिवार को विकास शिविर लगया गया। इन शिविरों में दर्जन भर महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया किया गया। इनमें राशनकार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को घर देने, सड़क, पानी, नल-जल योजना आदि का आवेदन लिया गया है। प्रखंड के भगवतपुर पंचायत में आयोजित शिविर का कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल , बीईओ निर्मला कुमारी,डीपीआरओ रामचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। शिविर में पंचायत सचिव अमन आदर्श, विकास मित्र विनोद कुमार सादा, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, टोला सेवक रंजीत कुमार महतो, रोजगार सेवक सुजीत कुमार, आशा कार्यकर्ता अनीता मेहरा, एएनएम कोमल कुमारी, सुजीत कुमार गौरव, रीना देवी आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

PAHALGAM TERROR ATTACK-मुसरीघरारी में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन : मुजाहिद ऊल इस्लाम मुहर्रम कमिटी समस्तीपुर के बैनर तले मुसरीघरारी में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च को मुसरीघरारी के पटोरी रोड से शुरू किया गया।इसके बाद चारों रोड में मार्च करते हुए चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। लोगों ने आतंक वादियों के विरुद्ध नारे लगाए।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में समस्तीपुर के विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ,नसीम अब्दुल्लाह, मो. फिरोज,मो.सहबजान,असरार दानिश,गुलाब कैसर, मो .नौशाद,दानिश कमाल, मो. रिजवान,मो. अजमल,अशोक रजक ,मो.फरहान,मनीष पांडे,मो. शाहिद,कारी साकिब,मो. साजिद आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

PAHALGAM TERROR ATTACK- आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के तिसवारा गांव में गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों ने कश्मीर के पहलगांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। साथ ही केंद्र व राज्य प्रशासन से इस हमले का शीघ्र बदला लेने की अपील की। इस कैंडल मार्च में नवनीत ठाकुर, संपूर्ण झा, सुमन झा, अवधेश झा, देवानंद झा,मनोज झा,अंजनी झा,नवीन कुमार सहनी,सुमित कुमार,साहिल कुमार दर्जनों लोग शामिल थे।

समस्तीपुर

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव ने भीषण गर्मी को ले विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग

नया विचार समस्तीपुर- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव,बिहार-सह-समस्तीपुर जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिले में दोपहर के समय बढ़ रहे तापमान एवं भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर व जिला शिक्षा पदाधिकारी,समस्तीपुर से छात्रहित में विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य की समय परिवर्तन करने हेतु आदेश / पत्र निर्गत करने की मांग की है।शिक्षक नेता कुमार रजनीश का कहना है कि आज दिनांक 23/04/2025,गुरूवार को जिले में मौसम बदलाव के कारण काफी तापमान की स्थिति बन गई है।जिससे विद्यालय में छात्रों को भीषण गर्मी एवं तापमान रहने के कारण काफी परेशानी उठाना पड़ा। इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बढ़ती तापमान को लगातार कई दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र शैक्षणिक कार्य की समय को परिवर्तन करने के लिए संघ के नेता जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर से अनुरोध किया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top