Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

BJP NEWS- भाजपा की बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती को सफल बनाने का निर्णय

नया विचार सरायरंजन : आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को हिंदुस्तानरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु प्रखंड के धर्मपुर पंचायत में शुक्रवार को भाजपा मण्डल स्तरीय बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। बैठक में भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा भी उपस्थित थे। वहीं जिला उपाध्यक्ष वीणा साह,हरेराम झा,राम सागर सिंह कुशवाहा,चंदेश्वर राय, सुदर्शन प्रसाद साह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं हर बूथ पर कार्यक्रम कैसे हो,इसका मार्गदर्शन दिया। मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरेश झा,दुर्गा सिंह,कुंदन सिंह,रंजीत राय,संतोष कुमार साह, घनश्याम सिंह,सुरेश चौरसिया,शुंभ सिंह,प्रेम कुमार,किशोर सिंह सहित मण्डल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

Samastipur News- रायपुर बुजुर्ग में जौनार के साथ शुरू हुआ बाबा केवल मेला, भव्य भंडारा का भी हुआ आयोजन 

नया विचार सरायरंजन: राजकीय मेला बाबा केवल की शुरुआत जौनार के साथ हो गई है। प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग पंचायत की गांगमोहन अखाड़ा घाट पर शुक्रवार को ध्वजारोहण तथा विधिवत बाबा केवल महराज की पूजा– अर्चना हुई। –पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र सहनी ने बताया कि हर वर्ष जौनार के साथ पूजा की शुरुआत की जाती है।मौके पर पूर्व जिला परिषद् सदस्य हरेराम सहनी, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया दीपनारायण सहनी, समाजसेवी मुकेश झा, उमेश सहनी, अशोक ईश्वर, तेजनरायण सहनी, पंसस गनौर साह,जीवछ सहनी, बालेश्वर सहनी, राधाकांत ईश्वर,राज कुमार सहनी, विकास सहनी,राम एकबाल सहनी, महेश्वर सहनी, दशरथ सहनी, जोगिंद्र सहनी, महादेव सहनी, राजेन्द्र सहनी, हरेंद्र सहनी, सूर्य नारायण सहनी,कमल सहनी,लखण सहनी,कारी सहनी,हरिहर सहनी, अमरजीत सहनी उर्फ व्यास, राजगीर सहनी,नन्हकी सहनी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Samastipur News-बथुआ बुजुर्ग में पान बरेठा में लगी आग ,20 लाख की क्षति का अनुमान

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में शुक्रवार की दोपहर पान के बरेठा में अचानक आग लग गई।आग लगने से आधा दर्जन किसानों के लहलहाते पान बरेठा जलकर राख हो गए। इस अगलगी में लगभग बीस लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि इस अगलगी में नुकसान का आकलन नहीं हुआ है।आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों एवं पांच दमकल की गाड़ी पहुंचकर दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया । आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी में हुए नुकसान को लेकर मुआवजा की मांग पीड़ित किसानों ने की है। इस अगलगी की सूचना सीओ को दे दी गई है। अग्निपीड़ितों में यशवंत चौरसिया, महेश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, शंकर चौरसिया, शिवदयाल चौरसिया, श्रवण चौरसिया, रामलाल चौरसिया, सज्जन चौरसिया, विश्वनाथ चौरसिया, बालेश्वर चौरसिया आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

Samastipur News-डेढ़ साल पहले हुई थी शादी ,छह महीने के छोटी बच्ची को छोड़कर मां ने फांसी लगा दी जान, मायके वालों ने ससुर और ननद पर लगाया हत्या का आरोप 

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर में विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान ,मायके वालों ने लगाया विवाहिता के ससुर पर हत्या का आरोप ।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ।पूरी घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अशीनचौक वार्ड छह निवासी महेश्वर राम के पुत्र किशुन देव राम की 21 वर्षीय पत्नी रेखा देवी ने घर मे फांसी लगा जान दे दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज जांच में जुट गई हैं । वही मृतक के बहन का बताना हैं कि हमलोगों का मायका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकवीदौलिया हैं हमारे पिता का नाम भूखल राम हैं । 2023 में हमारी वहन की शादी दलसिंहसराय में महेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र किशुन देव राम से हुई थी जिसका छह महीना का एक बेटी हैं ।किशुन देव राम तमिलनाडु में किसी फैक्टरी में मजदूरी करता हैं ।वो तीन महीने पूर्व ही तमिलनाडु गया हैं लेकिन वो भी मौत की सूचना के बाद फोन नही उठा रहे हैं ।जब भी मेरी बहन मायके जाती थी तो वो दहेज के बचे हुए पैसे देने की बात कहती थी नही देने पर ससुर पर घर से निकालने की बात करती थी ।लेकिन छह महीने पूर्व बेटी हो जाने से वो और पड़तारित करने लगा था साथ मे उसकी ननद भी पड़तारित करती थी थी ।इनके ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी हैं ।हत्या के बाद सभी उसके घर से फरार हो गया हैं ।गांव वालों ने ही हमलोगों को सूचना दिया था ।वही दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद आलम का बताना हैं कि कल देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता स्त्री ने फांसी लगा लिया है ।जब घटनास्थल पर गया तो शव को फंदे से उतारा ।पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही हैं ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं ।

समस्तीपुर

Samastipur News-कृषक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर–  आज “समथु फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड ” के द्वारा “कृषक सहभागिता कार्यक्रम” के अंतगर्त सरसो की प्रभेद , DRMR -150 – 35 (हिंदुस्तानपुर, राजस्थान ) की उन्नत बीज ( 130 टन ) राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा , समस्तीपुर को दिया गया। परंपरागत सरसो 45 -50/kg बेचीं जाती है वही DRMR -150 – 35 की कीमत 73 रूपये प्रतिकिलो में बेचीं गयी है जिससे किसानो की आमदनी में कई गुणा बढ़ोतरी हुआ है छः अलग – अलग प्रखंड के किसानो ने सरसो की खेती की थी जिसमे उजिआरपुर से स्वराज सिंह (भगवानपुर देसुआ ),संतोष सिंह (भगवानपुर देसुआ ),सरायरंजन से रणजीत निर्गुणी,विभूतिपुर से राजीव कुमार सिंह (आलमपुर कोदरिया, बेलसंडी) ,जितवारपुर से फुलेंद्र भगत आदि किसान शामिल थे समथु फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ अमरदीप कुमार ने कहा की आने वाले समय में परम्परागत कृषि फसल जैसे गेंहू , धान , सरसो आदि के साथ – साथ सब्जी व फल के उत्पादन को बढ़ाना तथा बाजार सुनिश्चित करना एवं मृदा जाँच के द्वारा मृदा संरक्षण करना FPO का मुख्या उद्देश्य है। किसानो साथ साथ प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार ,डॉ विक्रम भर्ती , डॉ चंद्र शेखर चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने कुछ ही वर्षो में किसानो के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। जिला अधिकारी के द्वारा कुछ दिन पहले की गयी “आधुनिक बोरिंग ” के उद्घाटन से किसानो को बहुत ही सस्ते दर (Rs10/कट्टा ) पर सिचाई की सुविधा उपलब्ध हो गयी

समस्तीपुर

Samastipur News-जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर- जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार के मामले ,विभिन्न पेंशन के मामले, भू अर्जन से संबंधित मामले एवं अन्य विभाग के परिवादों को सुना गया एवं उनके उनके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।जनता दरबार में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शशिकांत पासवान ,अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री आकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री बलवीर दास सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

Samastipur News- अज्ञात बाइक की ठोकर से स्कूली छात्रा की मौत

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदाहाट से लालू चौक जाने वाले मुख्य मार्ग में नहर के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात बाइक की ठोकर से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ निवासी संजय कुमार की पुत्री दीपिका कुमारी (9) के रूप में की गई है। वह गांव के विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा थी। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त छात्रा विद्यालय से घर लौटने के पश्चात अपना बस्ता रखकर घर के पास नहर किनारे स्पोर्ट्सने गई थी। इस बीच पश्चिम दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक ने उसे ठोकर मार दी। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर,मृतका के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। मृतका के स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।

समस्तीपुर

Samastipur News- गुरुगोष्ठी में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र बथुआ बुजुर्ग में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन हुआ। गुरुगोष्ठी में मुख्य रूप से नामांकन अभियान एवं प्रोत्साहन राशि से संबंधित शपथ पत्र लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुगोष्ठी की अध्यक्षता पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। मौके पर लेखापाल वीरेंद्र कुमार, मध्याह्न भोजन प्रखंड साधनसेवी गांधी राय, प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा, अविनाश रंजन, अखिलेश ठाकुर, अभिराम झा,महावीर राय,सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद, वेवी कुमारी,रीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) समस्तीपुर में कार्यरत लिपिक रंजय तिवारी के कार्यशैली के खिलाफ आवेदन 

नया विचार समस्तीपुर– बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ((मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) समस्तीपुर में कार्यरत लिपिक रंजय तिवारी द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं मनमौजी करने को लेकर जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर को आवेदन दिया है। उक्त संदर्भ में संघ के नेता कुमार रजनीश का कहना है कि रंजय तिवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) समस्तीपुर में लिपिक पद पर पदस्थापित हैं ।श्री तिवारी के अधीन शिक्षकों एवं सभी कर्मियों के वेतन/अंतरवेतन भुगतान ससमय करवाने का दायित्व है ।इनके लापरवाही के कारण ही समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन/अंतरवेतन ससमय भुगतान नहीं हो पाता है ।श्री रंजय तिवारी कार्यालय में कभी-कभी बैठते है । इनका आचरण प्रशासनी कर्मी के विरुद्ध एक दबंग एवं अनुशासनहीन प्रवृति का है ।कार्यालय की जगह वे अवैध राशि उगाही के उद्देश्य से अन्यत्र निजी मकान में बैठकर कार्यालय का कार्य करते है । कार्यालय अवधि में शिक्षक एवं अन्य कर्मी समस्या समाधान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) समस्तीपुर पहुंचते हैं, तो उनसे मुलाकात नहीं हो पाती है । समस्या समाधान हेतु पहुँचने वाले कर्मियों से अगर किसी दिन उनसे मुलाकात होती है, तो श्री तिवारी अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते है । जिससे कार्यालय की बदनामी एवं छवि धूमिल हो रही है ।  इसलिए संघ के नेता ने पत्र देकर अनुरोध किया है कि उक्त तथ्यों पर ध्यान देते हुए श्री तिवारी पर यथोचित कारवाई करने की कृपा की जाए , ताकि सभी संबंधित कर्मियों की समस्या का समाधान ससमय हो सके ।श्री तिवारी के विरूद्ध शिकायत पत्र समस्तीपुर के डीईओ व डीपीओ (स्थापना) को भी दिया गया है।

समस्तीपुर

Samastipur – नगर पालिका उपचुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

नया विचार समस्तीपुर– अनुमंडल परिसर मे अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता मे नगर पालिका उप चुनाव के तहत मतदाता सूची से संबंधित बैठक आयोजन किया गया।  बैठक मे उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं बी॰एल॰ओ उपस्थित हुए।  इस बैठक मे मतदाता सूची के निर्माण के क्रम मे प्राप्त प्रपत्र (क) की आलोक मे जाँच कराने का निर्द्रेश दिया गया। सभी नोडल पदाधिकारी को मतदाता सूची उपलब्ध कराया गया जिससे वह सही से जाँच कर सके।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top