Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

चोरों का आतंक पांच घरों को बनाया निशाना, एक घर हुआ बड़ा नुकसान शादी में मिले साढ़े चार लाख रुपया और पचास हजार की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर।:समस्तीपुर में रविवार को चोरों का आतंक एक साथ चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना जिसमे एक अन्य घर से ताला तोड़कर बक्से में रखें शादी में मिले 4 लाख का आभूषण व 50 हजार की नगदी की चोरी कर ली ।पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के सिद्धि गांव की है जहां देर रात अज्ञात चोरों ने तांडव मचाया ।पांच घरों में चोरी की घटना अंजाम दिया है जिसमें गुलाब राय के घर से साढे चार लाख रुपए की सोना एवं चांदी समेत 50 हजार की कैश की चोरी कर ली । वहीं अन्य 4 घरों से भी कई सामान की चोरी चोरों ने चुरा कर फरार हो गया । वही चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । पीड़ित गुलाब राय का पुत्र टिम्पू कुमार का बताना है कि हमारी शादी 7 मार्च को हुई थी जिसमें मिले आभूषण बक्से में रखा हुआ था और इस बक्से में ₹50000 नगद रखा हुआ था जिसमें चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है या चोरी की घटना लगभग 2:00 बजे रात के आसपास की है जब सुबह में नींद खुली तो देखा कि बाहर में घर का ताला टूटा हुआ है अंदर गया तो देखा बक्से में रखा हुआ आभूषण और पैसा कुछ भी नहीं है । चोरी की घटना पांच घरों में भी हुआ है जहां से चोरों ने बाहर में रखे हुए सामान की चोरी कर ली है हालांकि हमारे यहां चोरों ने साढ़े चार लाख रुपए की आभूषण और 50 हजार नगद की चोरी की है । जिसकी सूचना कल्याणपुर थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर चली गई है ।वही इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी । हालांकि बताया जाता है की पांच घरों में चोरी हुई है पुलिस छानबीन कर रही है अब तक आवेदन नहीं दिया गया आवेदन मिलने के बाद ही चोरी के नुकसान का पता चल पाएगा ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, तीन झुलसे, लाखों की संपत्ति जलकर राख

नया विचार समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मोरवा दक्षिणी पंचायत में गैस सिलेंडर के विस्फोट से आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक स्त्री भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद स्त्री को समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। घटना रविवार को अहले सुबह करीब 2:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इस हादसे में सुबोध चौधरी और मनोज चौधरी भी झुलस गए हैं। विस्फोट के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने और घायलों को बचाने की कोशिश की। गांववालों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है। हादसे में घर का सारा सामान जल जाने से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन से भी मदद की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसे में प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए। फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

समस्तीपुर

भीषण अगलगी में डेढ़ लाख मूल्य के सामान जलकर राख 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के मनिका बुजुर्ग में रविवार की शाम एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में किस बतहु महतो के फूस के घर में रखे अन्न, वस्त्र, वर्तन एवं उपस्कर समेत करीब डेढ़ लाख मूल्य के सामान जल गए। वहीं बगल के जीबू महतो के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची। यह अगलगी बिजली की शार्ट सर्किट से हुई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता कर मशीन स्टार्ट नहीं होने से अग्निपीड़ित को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

समस्तीपुर

दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

 नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के छात्र –छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता के आठ सौ , छह सौ एवं तीन सौ मीटर की दौड़ में छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 11 सौ , दूसरे-तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को छह –छह सौ रूपए एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान अन्य प्रतिभागियों को मेडल एवं माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 19 के वार्ड पार्षद नीरज कुमार झा के द्वारा किया गया। इन सभी प्रतिभागियों को प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, सरायरंजन नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कुमारी, वार्ड पार्षद होरील कुमार साह, जदयू जिला सचिव विद्याकर, पूर्व प्रमुख अजीत कुमार झा,वीरेंद्र कुमार ईश्वर आदि ने नगद राशि, शील्ड एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर दिनेश कुमार झा, राम विनोद चौधरी, सानू ठाकुर, दयानंद दास आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

अमर शहीदों का मनाया गया शहादत दिवस

नया विचार सरायरंजन : हिंदुस्तानीय स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिदूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस पर सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर निवासी रौशन कुमार रजक के दरवाजे पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उक्त अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राय ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी के लिए इन्होंने सर्वस्व न्योछावर कर दिए। उनके योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता। इस समारोह में उप मुखिया प्रेमलाल पासवान, रौशन कुमार रजक, वीरू कुमार, पप्पू राय, अवधेश कुमार, मुकेश राय सुरेंद्र राय, सुबेलाल राय, रंजीत राय, उमेश चंद्र कुशवाहा, बल्लू राय, मेघु राय सहित कई अन्य ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग में मकई के खेत से युवक का शव बरामद 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग वार्ड 15 स्थित एक मकई के खेत से रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी यसवंत चौधरी के पुत्र मनीष कुमार (25) के रूप में की गई है। मृतक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास की दो गोली एवं गुटके के कुछ पाउच को बरामद किया है। घटना के संबंध में मृतक के स्वजनों ने बताया कि उक्त युवक का विवाह छह माह पूर्व हुआ था। विवाह के पश्चात वह अपने माता-पिता, भाई एवं पत्नी के साथ गुजरात में रहने लगा। इधर कुछ दिनों पूर्व वह अपने घर आया था। मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। युवक ने खुदकुशी की है या उसकी अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंका गया है,इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं घटना के संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित मकई के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कर ली गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं स्वजनों द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम द्वारा कराई जा रही है।

समस्तीपुर

बिरजेश्वरधाम ब्रह्मबाना में महाकुंभ महोत्सव का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मबाना बिरजेश्वर धाम में रविवार को महाकुंभ महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में श्रीधाम वृंदावनवासी वेदपाठी बाबा के कृपापात्र सिद्ध संत मनमोहन शरण उर्फ फक्कर बाबा के द्वारा प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लाए गए अमृतकुंभ के जल को गिरजा सरोवर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए उदापट्टी ब्रह्मस्थान स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर से 108 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। यह कलश शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए ब्रह्मबाना स्थित बाबा बिरजेश्वरधाम पहुंची। यहां पूजा पाठ कर सरोवर को संगम बनाया गया। इस सरोवर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसन्नतापूर्वक स्नान किया। इसके पश्चात कुंवारी भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य, पंडित सुनील शास्त्री, कृष्ण मोहन मिश्र,भरत प्रसाद सिंह,विभूति नाथ झा, राम लगन सिंह,मित्र कुमार ठाकुर, वीरेंद्र कुमार झा, राम रतन झा,रंजीत झा, संजीत झा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

सेना में लंबित भर्तियों को लेकर युवाओं का आक्रोश पैदल मार्च समस्तीपुर पहुंचा

नया विचार समस्तीपुर – चंपारण युवा सत्याग्रह के बैनर तले चल रहे इस मार्च का नेतृत्व अभिराज कौशल कर रहे हैं। युवाओं की मुख्य मांग 2019-21 के बीच सेना में निकली डेढ़ लाख वैकेंसी की बहाली है।मार्च में शामिल वीर अवधेश यादव के पास मेडिकल सर्टिफिकेट है। उन्होंने बताया कि वायु सेना की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पास कर ली थीं। 10 जुलाई 2021 को जॉइनिंग होनी थी, लेकिन बहाली रद्द कर दी गई।युवाओं ने स्पष्ट किया कि उनका मार्च स्वतंत्र है। कांग्रेस की पलायन रोको यात्रा उनके मार्च में शामिल हुई है, न कि वे कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें देशद्रोही न माना जाए।आठ दिनों से लगातार चल रहे इन युवाओं के पैरों में छाले पड़ गए हैं। वे थाली पीटकर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं।

समस्तीपुर

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो चचेरे भाई की मौत एक अन्य जख्मी 

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में तेज अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाई व एक अन्य युवक को मारी ठोकर ।जिसमे एक की घटनास्थल पर मौत ,दूसरा का इलाज के दौरान मौत वही तीसरा जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल से किया गया रेफर ।पूरी घटना समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एस एच 88 के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव के महादेव चौक के पास की है जंहा एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया । इस घटना में बाइक चला रहे अमन कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि राजीव कुमार की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई । वही गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया । लोग वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग भी कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपाइका गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी जागो महतो के पुत्र मृतक अमन कुमार (24) अपनी अपाची बाइक से गांव के विश्वनी महतो के पुत्र मृतक राजीव कुमार (23) और घायल कुशेश्वर राय के पुत्र राजमिस्त्री अजय कुमार (30) के साथ दलसिंहसराय की ओर से गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान एक विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया ।तीनो में से दो युवक राजीव और अमन कुमार की मौत हो गई जो रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं वही एक राजमिस्त्री अजय कुमार बुरी तरह जख्मी हैं ।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया । वही घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस सड़क जाम कर रहें लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है बताया जाता है की घटना के 5 घंटा बीत जाने के बाद भी जाम नही हटाया गया है जिस बजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है ।

समस्तीपुर

अयोध्या में मंदिर तो बन गया लेकिन आपके बच्चों के लिए स्कूल ,कॉलेज नही बना- पीके 

नया विचार विभूतिपुर :समस्तीपुर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जन सुराज उधघोष यात्रा के तहत आज समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट दुर्गा मंदिर मैदान में जन सभा का आयोजन किया गया था ।इस जन सभा मे जिले के सभी प्रखण्डों से लोग पहुंचे थे । जंहा हज़ारों की संख्या में लोग इस जनसभा में प्रशांत किशोर को सुनने पहुंचे थे ।जनसभा को सम्बोधित करने से पहले प्रशांत किशोर को उनके कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पाग देकर सम्मानित किया ।इस दौरान मंच पर पार्टी के तमाम बरिय कार्यकर्ता मौजूद रहें । जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज हम बिहार बदलने के लिए निकले हैं हमने पिछले 10 सालों मैंने जिसका हाथ पकड़ा वही आदमी जीत के राजा हो गया । लेकिन दो वर्ष पूर्व उस काम को छोड़ दिए हैं।और बिहार में पैदल घूम रहें ताकि हमने सोचा कि ईश्वर ने हमे बुध्दि ढिया है जिसे चाहते हैं वही जीतता है इसलिए अब बिहार की जनता को सलाह देते हैं ताकि बिहार के लोगों का और आने वाले पीढी का जीबन बदले इसलिए अभियान शुरू किए हैं अबतक 5 हजार गांवो में पैदल घूमे हैं ।बिहार कर लोगो ने पांच किलो अनाज के लिए मोदी जी को वोट दिया ।अयोध्या में राम मंदिर बना लेकिन गांवो में नाली गली नही बना ,स्कूल ,अस्पताल नही बना फेक्टरी नही लगी ।लालू जी के राज में शिक्षा नही मिला क्राइम बढ़ा और नीतीश जी के राज्य में बिजली मिली लेकिन साथ मे दो हजार का बिजली मिला हैं ।आज आपसे में अपील करने आया हूँ कि आपके शिशु को जिसने बेरोजगार बनाया ,अनपढ़ बनाया ,उनको आपलोग वोट नही देना हैं चाहे वो किसी जाति का हो ।तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 9वी फेल हैं लेकिन लालू यादव को चिंता है कि उनको बेटे को सीएम बनाने का आपके शिशु मेट्रिक पास हैं,बीए पास हैं लेकिन सीएम तेजस्वी यादव बनेगा इसको बदलना हैं ।आपलोग जात का झंडा ढोना बंद कीजिए अगर अपने बच्चों को भविष्य बनाना हैं ।साथ ही प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने वाले बयान पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगो को मोदी जी के सीने के चिंता हैं लेकिन आपके शिशु का सीना 15 इंच हो गया उसकी चिंता नही हैं ।यही बात बताने आये हैं हाथ जोड़ रहें हैं एक बार अपने बच्चों का भविष्य जरूर सोचिए । अगर आप लोगों ने अपनी मेरी बात नहीं मानी तो 5 किलो अनाज पर नली गली पर जीवन भर वोट करते रहिएगा । मैं वादा करता हूं किस वर्ष छठ में जब आपके भाई चाचा भतीजा या पति बाहर से लौटे तो उन्हें छठ के बाद लौटना नहीं पड़े बिहार से उन्हें प्लान नहीं करना पड़े इसलिए इस बार अपने परिवार के लिए वोट करें अपने बच्चों के लिए वोट करें

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top