Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

कलश विसर्जन के साथ अष्टयाम महायज्ञ संपन्न 

नया विचार सरायरंजन : मुसीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग स्थित वार्ड 12 में शुक्रवार को कलश विसर्जन के साथ दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ संपन्न हो गया। कलश विसर्जन में गांव की 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश विसर्जन से पूर्व दोनों दिनों तक बखरी बुजुर्ग सहित आसपास का क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति संगीतों से गूंजायमान रहा। आसपास की दर्जन भर कीर्तन मंडलियों ने बारी –बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया। इस आयोजन में बिरजू कुमार पाल, अमित कुमार शर्मा, सुनील कुमार पाल, राकेश पाल, सुजीत साह आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

बिहार उत्सव को ले चयनित बच्चे किए गए पुरस्कृत

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदापट्टी में बिहार उत्सव की तैयारी को लेकर वर्ग वार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहली से पांचवीं,छठी से आठवी एवं नवमी से दसवीं तक के स्कूली बच्चों ने तीन स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें पहली से पांचवी वर्ग के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी (वर्ग द्वितीय), गणित ओलंपियाड में संध्या कुमारी (वर्ग 4) एवं क्विज प्रतियोगिता में सोनम कुमारी (वर्ग 5) के नाम शामिल हैं ।सभी चयनित छात्र– छात्राएं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर संकुल समन्वक पंकज कुमार के अलावा सभी शिक्षक –शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जन सुराज के विचारों से कराया गया लोगों को अवगत

नया विचार सरायरंजन : जन सुराज विस्तार अभियान के तहत प्रखंड के मनिकपुर पंचायत में शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष मदन मुरारी साह के दरवाजे पर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें जन सुराज के विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभिन्न दलों को छोड़कर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अगर बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाना है और सभी वर्गों का विकास करना है तो जन सुराज पार्टी को सशक्त बनाना होगा। इस मौके पर प्रखंड प्रवक्ता संजय कुमार विपिन, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत साह और सुरेश कुमार सिंह , प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष निरंजन राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सीडीपीओ पुष्पराज हिमांशु ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धर्मपुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 बंद मिला। इस संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका से स्पष्टीकरण पूछा गया है। इन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब आने पर उक्त केंद्र की सेविका व सहायिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा में एक दर्जन से अधिक जख्मी,दो की हालत नाजुक, बारात से लौटने के दौरान ट्रक और बस में भीषण टक्कर 

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में बारात से लौट रही बस हुआ हादसे का शिकार ।बस और ट्रक के भीषण टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी । सभी ज़ख्मियों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में जारी । पूरी घटना सराय रंजन थाना क्षेत्र के मोहन चौक खजूरी के पास की है जहां सरायरंजन रायपुर से बारात लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई । जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए और बस ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है । जख्मी उपचालक का बताना है कि विभूतिपुर थाना के फुलवरिया सिंघिया वार्ड 5 निवासी गौनोर सहनी के पुत्र जिम्मेदार सहनी की शादी के लिए बारात लेकर सरायरंजन के रायपुर गए थे । वहां से लौट के क्रम में सरायरंजन थाना क्षेत्र के ही खजूरी मोहन चौक के पास 18 चक्का वाली ट्रक ने ठोकर मार दी जिसमें लगभग 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं कुछ लोगों का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ लोगों का निजी अस्पताल में बाकी सभी समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं । घटना लगभग 4:30 बजे सुबह की है । वही जख्मियों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिंघिया वार्ड पांच के सभी निवासी राहुल कुमार ,गौरव कुमार ,रामा सहनी ,मुकेश कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी है । वही सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह का बताना है कि सुबह में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम गई तो उन्होंने पाया कि बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा हुआ है ।जिसमें 10 से 12 लोग जख्मी बताए गए हैं यह सभी बारात से लौट रहे थे । बारात किसके यहां आई थी इसकी जानकारी ले रहे हैं

समस्तीपुर

Samastipur News- संदिग्ध स्थिति में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर का शव बरामद, परिजन हत्या की जता रहे है आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नया विचार समस्तीपुर: समस्तीपुर में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर का ऑफिस के कमरे से संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है ।पूरा मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास स्थित जाइलो माइक्रो केयर के शाखा में ही एक कमरा में ही रहता था जहां उसकी शव बरामद हुआ है ।मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजा पाकड़ , फरीदपुर निवासी फुलास सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है । मृतक जाइलो माइक्रो केयर फाउंडेशन कंपनी में कार्यरत था जो पिछले 3 मार्च को ऑडिट के लिए दलसिंहसराय ब्रांच आया था घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑफिस की साफ सफाई करने वाली मेड कमरे में पहुंची तब वह कार्यालय के एक कमरे में बेड पर अचेत पड़ा था ।इसके बाद मेड ने बगल के कमरे में रह रहे ब्रांच मैनेजर को मृत होने की जानकारी दी ।जिसके बाद बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को कब्जे में आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वही मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है मृतक के चाचा का बताना है कि साजिश के तहत अन्यत्र उसकी हत्या कर कमरे में शव को बेड पर रख दिया गया है । यह किसी तरह का नशा पान भी नहीं करता था किसी से कोई विवाद भी नहीं था । मौत की सूचना 112 की टीम ने फोन पर जानकारी देकर दिया। इस सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं । लगता है कि इसकी कहीं हत्या कर यहां लाकर रख दिया गया है ।वही बैंक मैनेजर चंदन कुमार का बताना है कि यह तीन मार्च को ऑडिट के लिए पहुंचे थे और यहीं शाखा में ठहरे थे रात में ऑफिस का काम किए थे उसके बाद खाना खाकर सो गए थे । उसके बाद सुबह में जब मैं सफाई के लिए पहुंची तो उनका पड़ा हुआ शव मिला था वहीं पास से ब्यूमेटिंग किया हुआ था । वही दलसिंह सराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी फाइनेंस बैंक में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है ।वही परिजनों के द्वारा आवेदन अभी नहीं दिया गया है ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के विधि प्रशाखा में संपादित सभी कार्यों की की गई समीक्षा

नया विचार समस्तीपुर–  समाहरणालय समस्तीपुर के जिला विधि प्रशाखा में संपादित सभी कार्यों को अद्यतन किया जा रहा है। इस प्रशाखा में संबंधित कार्य यथा सी डब्लू जे सी एम जे सी 80सी पी सी नोटिस अभियोजन स्वीकृति/सरफैसी एक्ट आदि कार्य का अद्यतन निष्पादन किया जा रहा है जिसका विवरण निम्न वत है। उच्च न्यायालय में दायर सी डब्लू जे सी से संबंधित याचिकाओं में चार वाद में तथ्य विवरणी अनुमोदित उच्च न्यायालय में दायर एम जे सी से संबंधित याचिकाओं में एक वाद में तथ्य विवरणी अनुमोदित 80सी पी सी के तहत प्राप्त कुल 16 मामले में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से प्राप्त कुल 14 आर्म्स एक्ट के तहत जिला दंडाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है, सरफैसी एक्ट से संबंधित दो मामले का निष्पादन किया गया है.

समस्तीपुर

जिला अधिकारी के आदेश से सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं का पंचायत में किया जा रहा प्रचार प्रसार

नया विचार समस्तीपुर – जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के आदेश के आलोक में समस्तीपुर जिला अंतर्गत पंचायत स्तर पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र समस्तीपुर में संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है अंजनी कुमार सिंह सहायक प्रबंधक परियोजना एवं लेखा समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत गंगापुर एवं जितवारपुर कुमिहरा पंचायत में प्रचार प्रसार किया गया कौशिक कुमार सिंह सहायक प्रबंधक योजना समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर एवं नौवाचक पंचायत में प्रचार प्रसार किया गया संध्या कुमारी प्रबंधक समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत बरबट्टा एवं भागवत पंचायत में प्रचार प्रसार किया गया मोहम्मद शहजाद आलम सहायक प्रबंधक योजना समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत मूसापुर एवं मानिकपुर पंचायत में प्रचार प्रसार किया जाना है मोहम्मद शहजाद आलम सहायक प्रबंधक योजना समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत रुपौली बुजुर्ग एवं रायपुर बुजुर्ग पंचायत में प्रचार प्रसार किया जाना है अंजनी कुमार सिन्हा सहायक प्रबंधक परियोजना एवं लेखा समस्तीपुर के द्वारा सराय रंजन प्रखंड अंतर्गत लाटबेस पूरा एवं बाजितपुर मेयारीपंचायत में प्रचार प्रसार किया जाना है

समस्तीपुर

समस्तीपुर मध निषेध ने जारी किया साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर मध्य निषेध विभाग ने 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक जिले में किया गया छापेमारी ,गिरफ्तारी ,जप्त गाड़ी ,शराब सहित एक सप्ताह में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की ।बताया गया है कि कुल छापेमारी 440 दर्ज अभियोग 23 गिरफ्तारी 24 जेल 21 गाड़ी जांच 402 कुल ब्रेथ जांच 356 ब्रेथ जांच पॉजिटिव तीन जप्त की गई शराब 3773 लीटर गुड का गोल 64511 लीटर 1928 लीटर शराब नष्ट किया गया गाड़ी जप्त 3 ड्रोन से छापेमारी मुसहरी रेड 52 किया गया।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशि 

नया विचार समस्तीपुर-।समस्तीपुर जिले में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशि। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं खुशबू कुमारी,अध्यक्ष, जिला परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.कैम्प मे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार एवं सुबोध मिश्रा जी उपस्थित थे साथ ही। इसी क्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक समस्तीपुर जिला सोनू कुमार भी उपस्थिति थे । इस मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप में जिला जिला में अवस्थित सभी 19 शाखों ने भाग लिया । कुल 300 से अधिक लाभार्थियों, जिसमे उद्यमियों और जीविका समूह की जीविका दीदी उपस्थित थी।इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन द्वारा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं को संचालित की जा रही है ।वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग आत्मनिर्भर हो एवं इसी कड़ी में बैंक द्वारा प्राप्त ऋण कि सुविधा लेते हुए उसका अच्छे से उपयोग करें और इसमें बैंक भी अपना भूमिका निभाएंगी।बैंको को भी आगे बढ़कर काम करने को कहा और अग्रणी जिला प्रबंधक को ऐसे कैंप के माध्यम से लोगो को ऋण मुहया कराने हेतु निर्देशित किया।सभा को संबोधित करते हुए अंजनी कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा मुद्रा ऋण और एमएसएमई सुविधा ऋण के तहत ऑनलाइन माध्यम में बिना बैंक शाखा गये ऋण की प्राप्ति कर सकते हैं। जीविका दीदी ने भी संगीत के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया । साथ ही यह बताया कि किस प्रकार बैंक और जीविका उनके जीवन में परिवर्तन लाया है।अग्रणी जिला प्रबंधक सोनू कुमार ने कहा कि बैंक समस्तीपुर जिले के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सुविधा देने के लक्ष्य में अग्रसर है एवं प्रशासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस एमएसएमई आउटरीच कैंप में आरसीटी निदेशक प्रकाश कुमार यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार, कृषि व्यवसाय अधिकारी अनिल कुमार, एलडीएम कार्यालय के भवानंद गूहा एवं जीविका के माइक्रो फाइनेंस मैनेजर राजेश कुमार समेत विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top