Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन।नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान , प्रोवोधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग , पटना द्वारा आयोजित एग्जाम में सफल छात्रों को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सी वी रमन के स्मरण में आयोजित ‘विज्ञान दिवस’ पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के प्राचार्य डॉ राजकिशोर तुगनायत ने की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्लवित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात प्राचार्य तथा मुख्य अतिथियों द्वारा विज्ञान के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को संबोधित किया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कृत किए गए छात्रों में षष्ठम वर्ग के अंशु कुमार ,सादिया परवीन ,गौरी कुमारी ,आयुष कुमार,अमन कुमार, श्रीकृष्ण,ऋतांशु सुमन ,सुमन कुमार ,सप्तम वर्ग के राकेश कुमार ,अविष्कार कुमार ,यशी राज,सकते सुमन,आनंद राज,काव्य कुमारी,अर्पणा पल्लवी,हिमांशु राज ,अष्ठम वर्ग के आर्यभट्ट रमन ,ज्ञान हिंदुस्तानी,अनुष्का गुप्ता,आदित्य प्रकाश ,कुशल राज,अंशु राज,अभिनव श्री,आदर्श कुमार,नवमी वर्ग के रितेश कुमार,नमन राज,अंजली कुमारी,सृजन,आयुष,प्रशांत कुमार,शांतनु कुमार,सार्थक सिद्दार्थ,दसवीं वर्ग के रजनीश कुमार,शाहिल सिंह ,अमन प्रकाश,असद फ़िरोज़,मोहम्मद अफ़रोज़,सूरज कुमार,आशीष राज,मुस्कान हिंदुस्तानी,ग्यारहवीं वर्ग के आर्यन राज,कोमल कुमारी,सुमंत कुमार,अंकित राज,लक्की कुमार ,सुरुचि कुमारी,आदित्य मिश्रा ,तन्नू प्रिय तथा बारहवीं वर्ग की मनीषा कुमारी,हरिओम भारद्वाज ,अभिषेक कुमार,सुमंत कुमार,सोमनाथ कुमार,सूरज कुमार,सैन्य हिंदुस्तानी,मद रेहान सामान शामिल थे ।पुरस्कार वितरण के उपरांत छात्रों तथा अभिभावकों में काफी उल्लास देखा गया।छात्र भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा भाग लेने के प्रति उत्साहित दिखे। अभिभावकों द्वारा विभाग द्वारा कराए जा रहे इन परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए किया गया सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम के उपरान्त छात्र एवं अभिभावकों ने संस्थान का भ्रमण किया एवं प्राचार्य तुगनायत के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग की पढाई के बारे में जानकारी ली, प्रयोगशाला में नयी तकनिकी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की, जो की छात्र एवं छात्राओ में इंजीनियरिंग की पढाई के प्रति रूचि जागृत करेगी । कार्यक्रम का आयोजन डॉ संतोष कुमार के दिशानिर्देश में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार मंडल , मो. ज्या हुसैन , कुमार सागर , मुकेश कुमार , राजेश कुमार , डॉ धनंजय कुमार ,नीरज कुमार , अभय कुमार तथा अन्य सहकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

शर्ट्स सर्किट से लगी आग ,आग लगने से दो बेजुबान पशु की मौत

नया विचार सरायरंजन-शॉर्ट सर्किट की वजह से मवेशी बांधी गई झोपड़ी में लगी आग । आग लगने से दो पशु की झुलसकर हुई मौत । घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के सलहा पासवान टोल वार्ड 17 की है जंहा सलेंद्र पासवान के झोपड़ी जिसमे पशुओं को रखा जाता है वंहा देर रात आग लग गई । आग लगे पर ग्रामीणों की मदद से आज पर काबू पाया गया ।ग्रामीणों की ततपरता से गांव के अन्य घरों को बचा लिया गया ।हालांकि जब आग पर काबू ग्रामीणों ने पा लिया तब जाकर दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से झोपड़ी में बांधी गई दो पशु (बकरी )की झुलसकर मौत हो गई ।आग लगने की बजह शॉर्ट्स सर्किट बताया जा रहा है । वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंची सरायरंजन थाना की 112 की पुलिस ने ग्रामीण सलेंद्र पासवान से आग लगने की जानकारी ली जिसमे शलेन्द्र पासवान ने बताया कि लगभग 12 बजे रात्रि का समय था तभी आग लगने का हल्ला हुआ जब उठे और घर से बाहर निकले तो मेरे ही झोपड़ी में आग लगी हुई थी सभी ग्रामीणों की मदद से आधे घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया ।आग बुझ जाने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से दो पशु (बकरी )जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपया होगी ।साथ ही उसमें रखा पशुओं का चारा भी जलकर राख हो गया ।हालांकि उस झोपड़ी में रह रहे एक मवेशी गाय को बचा लिया गया । वही सरायरंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह का बताना है कि सलहा पासवान टोल वार्ड 17 में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस टीम को भेजे थे ।

समस्तीपुर

शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन ।प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उदापट्टी पूर्व टोल में शुक्रवार को लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का का आज दूसरा दिन हुआ। प्रशिक्षण में सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं रिंकी कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय ,संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। प्रशिक्षण में विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में अभिषेक कुमार झा, शिवलाल महतो, माधव कुमार, बेबी कुमारी, ज्योति प्रभा कुमारी, आयशा बानो, रिंकी देवी, प्रवीण कुमार सिंह राठौड़,सत्येंद्र कुमार, गायत्री देवी,कंचन कुमारी विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम सागर साह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

दुग्ध उत्पादकों के बीच 1 लाख 33 हजार की बोनस राशि वितरित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के किशनपुर यूसुफ पंचायत में शुक्रवार को किशनपुर यूसुफ स्त्री दूग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में 130 किसानों के बीच एक लाख 33 हजार से अधिक का बोनस वितरण किया गया। इसमें बाल्टी, डोल्ची सहित नगद राशि शामिल हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भागवत दयाल यादव ने कहा कि आप सभी किसानों के कारण दूध सेंटर चलता है। इसके आवाज में आप सभी को दूध सेंटर के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा समय –समय पर बोनस दिया जाता है। आप सभी किसान दिन– रात पशुओं की सेवा करते हैं ।उस सेवा के माध्यम से ही पशुओं द्वारा आपको दूध प्राप्त होता है। इसी मेहनत के फल से आज दूध सेंटर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि मिथिलेश राय ने कहा कि आप सभी किसान समिति को और आगे बढ़ाएं। आगे बढ़ाएंगे तो आप सभी किसान भी आगे बढ़ेंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमला देवी ने की। संचालन शंभू कुमार राय ने किया। समारोह को पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, पंसस पिंकू देवी, सचिव किरण देवी, उर्मिला देवी, राज कुमारी देवी,शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र पंडित, कामिनी देवी, सविता देवी, बुधनी देवी, सुमित्रा देवी,रेणु देवी, जानकी देवी, इंदु देवी,आभा देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग जरूरी

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों में शुक्रवार को पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने जागरूकता रैलियों में भाग लिया। नशा मुक्त बिहार अभियान के दौरान शराब नहीं पीने और शराब से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं होने के साथ-साथ शराबबंदी सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा कि नशा से लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षक –छात्रों को नशे से बचने की सलाह दी। मौके पर एसआई शैलेंद्र कुमार,सिकंदर कुमार, रिंकू कुमार, शिक्षक –शिक्षिकाओं में ज्योति प्रभा कुमारी, राधेश्याम, सुनील प्रसाद, पिंकी कुमारी, निधि कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

दो वर्षों से सड़क पर नाले की पानी से परेशान लोगों मंसूरचक और दलसिंहसराय मुख्यपथ पर एक दिवसीय धरना

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के मंसूरचक रोड पर दो वर्षों से जल निकासी की समस्या और अतिक्रमण को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा ।सड़क किनारे बने नाले का पानी नहीं निकलने से जल जमाव को लेकर शुक्रवार को समाज कल्याण समिति संयोजक रंजय राजू की अध्यक्षता में लोगो ने सड़क जाम कर धरना दिया । धरना से पूर्व समिति से जुड़े सदस्यों ने डीएम, एसडीओ, थानाध्यक्ष और नगर परिषद के ईओ को समस्या के निदान को लेकर आवेदन दिया था। लेकिन समस्या का निदान नहीं होने के बाद विवश हो कर लोगों धरना पर बैठ गए । संयोजक रंजय राजू ने बताया कि एक माह पहले मंसूरचक जाने वाली सड़क का सीमांकन कर महावीर मंदिर से कमरायन सोति तक नाला निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर वाला आवेदन दिया गया था। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों और इस रास्ते से गुजरने वालों को जल जमाव से राहत मिलती। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की। न ही इस पर कोई वार्ता हुई।  प्रशासन के रवैये से लोग नाराज हैं। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू है। बहुत जल्द नाला निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी।बताते चले कि वार्ड संख्या 23 और 24 के बीच मंसूरचक सड़क पर पिछले दो तीन वर्षों से जल जमाव की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इसका निदान अब तक नहीं किया जा सका । वही नगर परिषद के अध्यक्ष आवास सुरेखा ने बताया कि पाठ में जल जमाव की समस्या के अस्थाई निधन हेतु नगर परिषद ने योजना बनाई है टेंडर की प्रक्रिया चल रही है जल्दी इसकी घोषणा कर दलसिंहसराय सीमन तक नया नाला बनाया जाएगा ।

समस्तीपुर

आक्रोशित शिक्षकों ने चौथे दिन विद्यालय बंद कर बीआरसी में दे रहे योगदान

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ की गई गाली –गलौज एवं मारपीट की घटना से आक्रोशित शिक्षक– शिक्षिकाओं ने मंगलवार से गुरुवार को चौथे दिन विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं । धरनार्थियों का कहना था कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा ने सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर उस समय घात लगाकर हमला बोल दिया,जब वे विद्यालय बंद करने के पश्चात अपनी कर में सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। हमलावर ने उक्त प्रधानाध्यापक के साथ –गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए ना केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं,उक्त प्रधानाध्यापक के साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र योगदान कर रहे शिक्षकों का यह भी कहना था कि घटना के 4 दिनों केबाद भी आरोपित युवक के विरुद् उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि आरोपित युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन ने बताया कि डर से हम सारे शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं पुलिस के द्वारा सुरक्षा कराया जाए । हम लोग डर से विद्यालय नहीं जा रहे हैं

समस्तीपुर

भूमि विवाद को ले भतीजे ने चाचा को किया घायल

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नौआचक से चाचा –भतीजे के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल चाचा के स्वजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया । घायल चाचा की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक निवासी हरिवंश पासवान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ने बताया कि फरीक में पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था,लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे के दौरान सर्वे कर्मी के निकट वे घर पर पहुंचे तो उनका भतीजा विवाद करने लगा। इसके बाद भतीजा स्व . बौयेलाल पासवान के पुत्र अमित पासवान ने उनपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर गए। बहरहाल समस्तीपुर सदर अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। इधर, सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।

समस्तीपुर

पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सरायरंजन बाजार एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा सेवन सेहत के साथ-साथ समाज में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न करती है। इस कारण आपसी भाईचारा से लेकर एक दूसरे में द्वंद पैदा होती है तथा शरीर को हानि भी पहुंचती है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और वह नशे के लिए कोई भी आपराधिक वारदात को करने से नहीं चूकते हैं। नशा एवं अपराध मुक्ति की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी नशीली चीजों से दूर रहते हुए अपने घर से ही नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करें। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .राज किशोर दुगनायत सहित कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन के गंगापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर दीलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को 20 किलो से बने फुल का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।बताते चलें की प्रदेश अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में गंगापुर चौक पर मंडल अध्यक्ष जयकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुसरीघरारी चौक पर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top