Hot News

CBI Trap: धनबाद की खुदिया कोलियरी से PF क्लर्क अरविंद कुमार राय समेत दो 15 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

CBI Trap: निरसा/मुगमा (धनबाद), अरिंदम-धनबाद के इसीएल मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी के पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय समेत दो को सीबीआई ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. पीएफ और ग्रेच्युटी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गयी थी. छापेमारी के बाद से कोलियरी में अफरा-तफरी का माहौल है.

मुगमा एरिया गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही सीबीआई

सीबीआई धनबाद की बीस सदस्यीय टीम ने सोमवार की सुबह 11:30 नाटकीय ढंग से इसीएल मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी में दबिश दी. टीम ने कार्मिक विभाग (पीएम ऑफिस) में कार्यरत पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय एवं उनके अधीनस्थ काम करने वाले इसीएलकर्मी शीतल बाउरी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पूछताछ के लिए कार्मिक विभाग के ही कर्मचारी शंकर चौहान एवं अजय कुमार मंडल को भी सीबीआई टीम अपने साथ इसीएल के मुगमा एरिया गेस्ट हाउस में ले गयी है. सीबीआई के पदाधिकारी चारों से एक साथ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रहे हैं. अरविंद राय आसनसोल में रहता है. उसका घर मुगमा में भी है. शीतल सिरपुरिया का रहने वाला है. शंकर का घर खुदिया में है.

सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने दबोचा

खुदिया कोलियरी के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत कर्मी उमेश प्रसाद सिंह आज ही रिटायर्ड होने वाला है. आज उसका फेयरवेल भी था. इसीएल के तय नियम के तहत रिटायरमेंट के बाद पीएफ और ग्रेच्युटी की रकम लेने के लिए आवेदन जमा किया जाता है. कार्मिक विभाग में कार्यरत कर्मी अरविंद कुमार राय द्वारा उसकी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की गयी थी. बातचीत के बाद आज ही उनको रकम का भुगतान करना था. इससे पहले उमेश प्रसाद सिंह ने सीबीआई धनबाद की टीम से संपर्क किया था. सीबीआई की टीम आज कोलियरी पहुंची. सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम में आधा दर्जन डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल थे.

The post CBI Trap: धनबाद की खुदिया कोलियरी से PF क्लर्क अरविंद कुमार राय समेत दो 15 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top