Hot News

CBSE मैथ्स पेपर के बाद क्यों रोए छात्र? टीचर्स ने बताया असली वजह

CBSE Board Exam Maths Paper Analysis: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की क्लास 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. पहले दिन मैथ्स का पेपर था. मैथ्स की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से लेकर 01:30 बजे तक हुई. स्टूडेंट्स और टीचर्स के रिएक्शन के अनुसार, पेपर मॉडरेट था. अच्छी तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए हाई स्कोर करना आसान होगा. 

पेपर बहुत लंबा और टफ था 

आमतौर पर स्टूडेंट्स और टीचर्स ने मैथ्स के पेपर को बैलेंसड बताया. हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स को पेपर टफ (Maths Paper Was it Tough or Easy) लगा. कुछ स्टूडेंट्स की शिकायत रही कि पेपर बहुत लंबा और कठिन था. 

स्टूडेंट्स ने बताया कि मैथ्स का पेपर NCERT के इर्द-गिर्द था. ऐसे में जिन्होंने NCERT Books से तैयारी की थी, उन्हें काफी मदद मिली. उनके लिए प्रश्नों को हल करना आसान रहा. वहीं, हाई स्कोर करने की भी संभावना है. 

कई एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट दिखे परेशान

सोशल मीडिया पर दो तरह के मत चल रहे हैं. कोई कह रहा है कि पेपर बहुत टफ और हार्ड था, जिसके कारण कई स्टूडेंट्स एग्जाम हॉल से रोते हुए बाहर निकले. वहीं कइयों का कहना था पेपर बैलेंसड था. वहीं कई लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसा पेपर हमारे समय में आया हो तो 90 प्रतिशत तो कंफर्म था. एक X यूजर ने लिखा, CBSE पेपर का कठिनाई का स्तर क्यों कम करे, जब ये स्टूडेंट्स आगे चलकर JEE, NEET जैसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. 

क्या है टीचर्स का कहना?

झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी कोचिंग संस्थान के टीचर दिलीप रंजन ने CBSE 10वीं के मैथ्स प्रश्नपत्र को लेकर हमसे बातचीत की. दिलीप रंजन गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व पीजीटी (गणित) शिक्षक हैं.

उनके अनुसार, इस वर्ष का CBSE कक्षा 10 मैथ्स का पेपर बैलेंसड रहा. पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान, बल्कि इसका स्तर पिछले वर्ष के समान ही रहा. उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने NCERT की पुस्तकों और पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया है, उनके लिए पेपर आसान रहा होगा. हालांकि, कम तैयारी करने वाले छात्रों को प्रश्नपत्र टफ लगा होगा.

दिलीप रंजन ने बताया कि Geometry और Trigonometry जैसे विषयों से कुछ सवाल टफ थे. वहीं, पेपर लंबा होने की बात पर उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लगभग 5 से 10 मिनट ही लंबा था, बहुत अधिक नहीं. उनके मुताबिक, यदि कोई छात्र किसी एक प्रश्न में अधिक समय ले ले, तो उसे पूरा पेपर लंबा महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें- आंसर की में करेक्शन ने बनाया कबीर को Topper, 5 मार्क्स से छूट रहा था IIT का सपना 

The post CBSE मैथ्स पेपर के बाद क्यों रोए छात्र? टीचर्स ने बताया असली वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top