Hot News

Ceasefire : लाखों निर्दोष लोग मारे जाते, संघर्षविराम पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति को सराहते हुए दोनों देशों के नेतृत्व की प्रशंसा की. रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेताओं ने यह समझदारी दिखाई कि अब आक्रामकता रोकने का समय आ गया है. ट्रंप ने कहा कि इन नेताओं के साहसिक और विवेकपूर्ण कदमों से उनकी विरासत और भी मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष को रोकने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और भारी विनाश से भी बचा जा सकेगा. ट्रंप ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया.

क्या कश्मीर का कोई समाधान निकाला जा सकता है: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, ‘‘लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. आपकी विरासत आपके साहसी कार्यों से काफी मजबूत हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका. हालांकि, इस पर चर्चा भी नहीं हुई है लेकिन मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने के लिए कदम उठाने जा रहा हूं. इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि…. क्या कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है. ईश्वर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें.’’

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ गया तनाव

हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए थे. इसके बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर हिंदुस्तानीय डीजीएमओ से फोन पर बात की. उन्होंने कहा, “उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.”

विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं.

The post Ceasefire : लाखों निर्दोष लोग मारे जाते, संघर्षविराम पर बोले डोनाल्ड ट्रंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top