Hot News

CES 2026: फोल्डेबल सेगमेंट में Motorola Razr Fold की हुई एंट्री, मिलेगा बुक-स्टाइल डिजाइन, AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल कैमरा

Motorola Razr Fold: लास वेगास में चल रहे CES 2026 इवेंट में, चाइनीज टेक कंपनी Lenovo के सब-ब्रांड Motorola ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold रिविल कर फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में कदम रख दिया है. मोटोरोला का ये नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है और यह Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे कंपटीटर्स को टक्कर देने वाला है. Razr Flip के बाद कंपनी का यह दूसरा फोल्डेबल मॉडल है, लेकिन इसका डिजाइन और फॉर्म फैक्टर पूरी तरह से अलग है. कंपनी के मुताबिक, Razr Fold को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यूजर की दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल सके. इस मॉडल में कंपनी ने 8.1-इंच की बड़ी फोल्डेबल इनर स्क्रीन और 6.6-इंच की आउटर डिस्प्ले दी है. खास बात यह है कि यह Moto Pen Ultra Stylus को सपोर्ट करता है और इसमें इन-बिल्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं.

कैसा है Motorola Razr Fold?

CES 2026 इवेंट में पेश किए गए Motorola Razr Fold में Curved Edges, एक प्रॉमिनेंट हिंज और पीछे की तरफ ऐसा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो दिखने में मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन्स जैसा ही दिखता है. इस मॉडल को कंपनी Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन्स में लाने वाली है. कंपनी के अनुसार, Motorola Razr Fold में 8.1-इंच की LTPO इनर डिस्प्ले दी गई है, जो 2K रेजोल्यूशन के साथ आती है. इसके अलावा, मॉडल में 6.6-इंच की एक्सटर्नल (कवर) स्क्रीन भी मौजूद है.

वहीं, कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार होने वाला है. इसके आउटर स्क्रीन पर फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है, जबकि इनर डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा को एक कोने में अलाइन किया गया है. मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYTIA मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है. इसके अलावा, फोन की कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि मेन (इनर) डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा दिया गया है. कैमरे को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो क्वालिटी और ज्यादा सिनेमैटिक मिलेगी.

फीचर्स के मामले में, Razr Fold में कई ऑन-डिवाइस AI फीचर्स जैसे Catch Me Up और Next Move शामिल किए गए हैं. इनमें Catch Me Up फीचर खास है, जो मैसेज और कॉल्स का शॉर्ट समरी यूजर्स को दिखाएगा. इससे हर नोटिफिकेशन अलग-अलग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, Next Move फीचर यूजर की स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के बेस्ड पर पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देता है. कंपनी के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को आगे के स्टेप्स को लेकर सुझाव देगा, ताकि वे एक्सप्लोर कर सकें और यह जान सकें कि AI उनके लिए क्या कर सकता है और उसके हिसाब से खुद को ढाल सकें.

कंपनी ने बताया है, कि Razr Fold में Moto Pen Ultra स्टायलस का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव जैसे काम आसान हो जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह स्टायलस फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा या फिर इसे अलग से एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल के प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: जेब में फोन, हाथ में टैबलेट, CES 2026 में Samsung ने पेश किया Galaxy Z TriFold

यह भी पढ़ें: CES 2026 में Samsung लायी Galaxy Book6 Series, Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स का जबरदस्त डोज

The post CES 2026: फोल्डेबल सेगमेंट में Motorola Razr Fold की हुई एंट्री, मिलेगा बुक-स्टाइल डिजाइन, AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल कैमरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top