Hot News

Chaibasa Crime News: सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

Chaibasa Crime News: झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

पुलिस की ओर से मिल जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के सीनियर अफसरों को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की ज्वाइंट टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसमें माओवादी संगठन के टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं. इसके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ इस इलाके में भ्रमणशील हैं. इसको लेकर सुरक्षाबल और पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में बाइकर्स गैंग का आतंक! 8 लेन की सड़क पर 3 घंटे तक करते रहे मौत का स्टंट, वीडियो वायरल

एक नक्सली पर एक करोड़ का इनाम

किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमड़ी के सारंडा जंगल में कोबरा के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिसमें से एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है. दो दिन पहले सीआरपीएफ के डीजी जिला पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई थी. करीब घंटेभर चली इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने का निर्देश भी दिया गया था. मौजूदा समय में सारंडा में 32 लाख से लेकर 1 करोड़ 20 लाख तक के इनामी कई नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है. फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

इसे भी पढ़ें: Bokaro Crime News: जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी, मां-बेटे की मुश्किल से बची जान

The post Chaibasa Crime News: सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top