Hot News

Chaibasa News : ‘जीरो एक्सीडेंट, जीरो हार्म’ का लक्ष्य अपनाने का संदेश

गुवा.

डायरेक्टर जेनरल माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस, चाईबासा रीजन) आरआर मिश्रा ने बुधवार देर शाम किरीबुरु खदान का दौरा किया गया. इस अवसर पर सुरक्षा जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका विषय सेफ ट्रांसपोर्टेशन हेंडलिंग स्टोरेज एंड यूज ऑफ एक्सप्लोसिव एंड रिव्यू ऑफ सेफ्टी मैनेजमेंट इन प्लांट रखा गया. कार्यशाला में किरीबुरु के चीफ जनरल मैनेजर (सीजीएम) कमलेश राय, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक दीपेन लोहार, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, सीके. विश्वाल सहित अन्य अधिकारी, पिट सेफ्टी कमेटी के सदस्य व यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यशाला में श्री मिश्रा ने विस्फोटकों के सुरक्षित प्रयोग, परिवहन और भंडारण से संबंधित सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी. सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान की समीक्षा करते हुए खदान में लागू सुरक्षा उपायों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया. उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को खदान में जीरो एक्सीडेंट जीरो हार्म का लक्ष्य अपनाने का संदेश दिया. कार्यशाला के उपरांत श्री मिश्रा द्वारा खदान का गहन निरीक्षण किया गया. उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने व समय-समय पर प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chaibasa News : ‘जीरो एक्सीडेंट, जीरो हार्म’ का लक्ष्य अपनाने का संदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top