Hot News

Chanakya Niti: इन जगहों पर कदम रखने वाला एक झटके में हो जाता है बर्बाद, लौट आने में ही है भलाई

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक इंसान को कभी कदम नहीं रखना चाहिए. जब कोई भी व्यक्ति इन जगहों पर जाता है या फिर रहता है तो उसे जीवन में बर्बाद होने से कोई भी बचा नहीं सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति इन जगहों पर चला जाता है तो उसे जितनी जल्दी हो सके वहां से लौटकर आ जाना चाहिए. तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

जहां पर अपने लोग न हों

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी ऐसी जगह पर नहीं जाना चाहिए या फिर कदम नहीं रखना चाहिए जहां पर आपके अपने लोग नहीं रहते हैं. जब आप ऐसी किसी जगह पर जाते हैं जहां आपके अपने नहीं रहते हैं तो मुसीबत पड़ने पर कोई भी आपकी मदद नहीं कर पाते हैं. जब आपको मदद नहीं मिलती है तो आप अकेले पड़ जाते हैं. अगर आप किसी जगह जा रहे हैं जहां पर आपके दोस्त या रिश्तेदार न हों तो आपको वहां से बिना देरी किये लौट आना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

जहां शिक्षा का हो आभाव

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो ऐसे में शिक्षा के बिना यह संभव नहीं है. आपके जीवन को बेहतर बनाने में शिक्षा का योगदान बेहद ही ज्यादा माना जाता है. जब आप शिक्षित होते हैं तो आपके सोचने और समझने की क्षमता बेहतर हो जाती है. यह भी कारण है कि आपको ऐसी जगह पर कभी कदम नहीं रखना चाहिए जहां पर शिक्षा का माहौल न हो या फिर शिक्षित लोगों की कमी हो. जब आप इस तरह की किसी जगह पर रहते हैं तो आप जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं.

जहां आपको न मिले इज्जत

चाणक्य नीति के अनुसार आपको ऐसी किसी जगह पर नहीं रहना चाहिए जहां पर आपको मान-सम्मान या फिर इज्जत न मिले. हर इंसान की यह ख्वाइश होती है कि जीवन में उसे खूब मान और सम्मान मिले. इस मान-सम्मान को कमाने के लिए वह जीवनभर मेहनत भी करता रहता है. यहीं कारण है कि आपको ऐसी किसी भी जगह पर नहीं कदम रखना चाहिए जहां पर आपका अपमान किया जाता हो या फिर आपको बातों को अनसुना कर दिया जाता हो. इन जगहों पर जाने वालों को समाज में अक्सर बेवक़ूफ़ कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

जहां नौकरी न हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको ऐसी किसी भी जगह पर नहीं रहने जाना चाहिए जहां पर काम-काज या फिर नौकरी का आभाव हो. इस तरह की जगहें सिर्फ घूमने के लिए होती हैं. आपको इस तरह के किसी भी जगह पर जाकर ठहरना या फिर निवास नहीं करना चाहिए.

जहां अच्छे संस्कार न हों

चाणक्य नीति के अनुसार आपको ऐसे किसी भी जगह जाकर नहीं रहना चाहिए जहां पर लोगों में अच्छे संस्कार न हों. जब आप इस तरह के किसी जगह पर जाकर रहते हैं तो ऐसे में आपके धोखा खाने की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन जगहों में रहने वाले लोगों को झूठ बोलना और धोखा देना काफी अच्छे से आता है. अगर आप ऐसी किसी जगह पर जाकर ठहरते हैं तो आपके बर्बाद होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: गधे की ये आदतें आपको जीवन में दिलाएगी सफलता, जितनी जल्दी सीखें उतना बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Chanakya Niti: इन जगहों पर कदम रखने वाला एक झटके में हो जाता है बर्बाद, लौट आने में ही है भलाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top