Chanakya Niti: वर्तमान समय में स्त्री-पुरुष में कौन आगे है, इसको लेकर कई तरह की डिबेट्स हो रही हैं. स्त्री-पुरुष की कुछ आदतों को लेकर आचार्य चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं. उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर एक ग्रंथ की रचना की है, जो कि चाणक्य नीति के नाम से जानी जाती है. इस ग्रंथ में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है. ऐसे ही चाणक्य कहते हैं कि स्त्रीओं में पुरुषों की अपेक्षा ये चार चीजें ज्यादा होती हैं. चाणक्य नीति के प्रथम अध्याय के 17वें श्लोक में आचार्य चाणक्य लिखते हैं
स्त्रीणां द्विगुण अहारो लज्जा चापि चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामश्चाष्टगुण: स्मृत:।।
इस श्लोक के माध्यम से चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रीओं में दोगुना आहार, चार गुना लज्जा, छ: गुना साहस और आठ गुना कामोत्तेजना होती है.
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: मीठी बातें, कड़वी साजिश… इन पर भरोसा करने से पहले सौ बार सोचें
यह भी पढ़ें- शादी को लेकर क्या कहती है चाणक्य नीति, सही जीवनसाथी का इस तरह करें चुनाव
- चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले स्त्रीओं को ज्यादा भूख लगती है. ऐसा उनकी शारीरिक संरचना के कारण होता है. स्त्रीओं को ज्यादा कैलोरी की जरुरत होती है. यही वजह है कि उन्हें ज्यादा भूख लगती है. इसके अलावा, पुरुषों के मुकाबले स्त्रीएं ज्यादा शर्माती हैं.
- चाणक्य नीति के मुताबिक, स्त्रीओं में पुरुषों के मुकाबले साहस ज्यादा होता है. चाणक्य कहते हैं कि वे किसी भी काम को बहुत साहस के साथ करती हैं. इसके अलावा, पुरुषों के मुकाबले स्त्रीओं में ज्यादा कामोत्तेजना होता है.
इन बातों पर गौर से ध्यान दें तो यह आशय निकलता है कि चाणक्य ने ये बातें आलोचना की दृष्टि से नहीं कही है. ये गुण स्त्रीएं विवाह के बाद अपने शारीरिक दायित्व के कारण ग्रहण करती हैं. दरअसल, स्त्रीओं को गर्भधारण करना होता है, शिशु के जन्म के बाद उसका पालन-पोषण करना पड़ता है. इस पूरी प्रक्रिया में न जाने कितने कष्ट उठाने पड़ते है, जिसकी कल्पना स्त्री के अलावा और कोई नहीं कर सकता है.
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: दोस्ती के नाम पर धोखा या सच्चा साथ? चाणक्य से समझे सच्ची दोस्ती के मायने
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.
The post Chanakya Niti: इन 4 चीजों में पुरुषों से आगे रहती हैं स्त्रीएं, चाणक्य ने बताई चौंकाने वाली बातें appeared first on Naya Vichar.