Hot News

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

Chanakya Niti: हर व्यक्ति की चाहत रहती है जीवन में धन और वैभव से सदा संपन्न रहने की और इस चीज को पाने के लिए व्यक्ति मेहनत भी करता है. सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए इंसान प्रयास भी कई करता है पर कुछ गलतियों के कारण मन मुताबिक फल नहीं मिल पाता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में ऐसी ही कुछ गलतियों के ऊपर प्रकाश डाला है. चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसे कारण हैं जिसके वजह से लक्ष्मी आपके घर से दूर हो जाती है और आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप इन पर समय रहते काम कर लेते हैं तो आपको सुखी- सम्पन्न होने से कोई नहीं रोक सकता. चाणक्य नीति के तीसरे अध्याय के श्लोक में कहा गया है,

मूर्खा: यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम्।

दाम्पत्यो: कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता॥

  • इस श्लोक के अनुसार, जहां पर मूर्ख लोगों को नहीं पूजा जाता और अन्न भी भरा रहता है. पति पत्नी का रिश्ता अच्छा रहता है और आपस में लड़ाई नहीं होती है. ऐसे ही जगह पर लक्ष्मी का वास होता है. 
  • चाणक्य नीति के अनुसार, ज्ञान का आदर करने से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है. अगर ज्ञानी लोगों के बजाय लोग मूर्ख लोगों को अधिक महत्व दिया जाए तो ऐसी जगह पर धन का नाश होता है और इस वजह से जीवन में दुख सहना पड़ता है. 
  • आचार्य चाणक्य अन्न के भंडार के महत्व को बताते हैं और कहते हैं कि घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए अन्न को संग्रह कर के रखना चाहिए. ये बात मुश्किल समय के तरफ भी इशारा करती है. अगर किसी कारण स्थिति खराब होने के वजह से ये चीजें नहीं मिल पाती है तो आप भंडार में रखे हुए अन्न का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में शांति का माहौल रहता है ऐसा परिवार तरक्की जरूर करता है. चाणक्य नीति के मुताबिक जिस घर में पति पत्नी में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं ऐसे घर में धन बढ़ता है और जीवन में सुख बना रहता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: व्यक्ति को भीतर से खा जाते हैं ये दुख, पूरी तरह से टूट जाता है इंसान

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top