Hot News

Chanakya Niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क! 

Chanakya Niti: चाणक्य ने शादीशुदा पुरुषों को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है, जिससे वे अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय और मजबूत बना सकें. चाणक्य का मानना था कि विवाह एक पवित्र बंधन है और इसमें दोनों साथियों की समान भागीदारी होती है. उन्होंने विशेष रूप से विवाहित पुरुषों को आगाह किया कि वे कुछ ऐसी सामान्य गलतियों से बचें जो रिश्तों में दरार डाल सकती हैं. 

चाणक्य की पहली सलाह (Chanakya Niti)

पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात जो चाणक्य ने कही, वह है कामुकता पर नियंत्रण. शादी के बाद किसी अन्य स्त्री के प्रति आकर्षण रखना या ऐसा सोचना भी वैवाहिक जीवन के लिए विनाशकारी हो सकता है.

Chanakya Niti for husband wife good relationship
Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   5

चाणक्य की दूसरी सलाह (Chanakya Niti for husband wife)

दूसरी गलती जो मर्दों को नहीं करनी चाहिए, वह है पत्नी को अपनी संपत्ति समझना. चाणक्य के अनुसार, पत्नी कोई वस्तु नहीं बल्कि एक स्वतंत्र सोच वाली इंसान होती है, जिसे अपने निर्णय लेने का पूरा हक है. 

relationship for husband wife
Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   6

चाणक्य की तीसरी सलाह (Husband Wife Good Relationship)

तीसरी सलाह चाणक्य ने दी कि अपने ससुराल पक्ष के प्रति भी आदर और सम्मान बनाए रखें. जिस तरह आप अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ व्यवहार करते हैं, वैसा ही व्यवहार पत्नी के मायके वालों के साथ भी होना चाहिए.

good relationship for husband wife
Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   7

चाणक्य की चौथी सलाह (Relationship Tips)

अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण बात जो चाणक्य ने कही, वह है शादी को लेकर ईमानदारी. कुछ पुरुष विवाह के बाद भी खुद को अविवाहित बताकर दूसरों को भ्रमित करते हैं, जो कि एक तरह का धोखा है और इससे न केवल पत्नी का भरोसा टूटता है बल्कि रिश्ते की नींव भी हिल जाती है.

husband wife relationship
Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   8

इसे भी पढ़ें: 25-26-27-28-29 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, इन राज्यों में गिरेंगे आसमानी बिजली

इसे भी पढ़ें: IPL में नहीं लगी बोली, फिर भी 38 करोड़ कमाए, जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

The post Chanakya Niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top