Hot News

Chapra Double Murder: छपरा में गोदरेज शोरूम के मालिक और भाई पर फायरिंग, दोनों की मौत

Chapra Double Murder: छपरा. बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके एक पार्टनर शंभू सिंह को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी. मृतक व्यवसायी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी अवधेश कुमार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह हैं. वहीं दूसरे मृतक उनके चचेरे भाई इसुआपुर इलाके के निवासी शंभू नाथ सिंह हैं. एक ही साथ परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद घर में कोहराम मचा है.

जमीन के कारोबार करते थे अमरेंद्र सिंह

बताया जाता है कि अमरेंद्र सिंह जमीन के कारोबार करते थे. वे छपरा रोटरी क्लब समेत कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे. एसएसपी ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. वे लोग जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post Chapra Double Murder: छपरा में गोदरेज शोरूम के मालिक और भाई पर फायरिंग, दोनों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top