Hot News

Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Cheese Burst Paratha: अगर आप हर दिन एक ही तरह के सिंपल पराठे खाकर ऊब चुके हैं और ब्रेकफास्ट या बच्चों की टिफिन के लिए कुछ नया, टेस्टी और मिनटों में बनने वाली डिश तैयार करना चाहते हैं तो चीज बर्स्ट पराठे से बेहतर ऑप्शन आपके लिए हो ही नहीं सकता. बाहर से ये पराठे काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं जबकि अंदर से पिघले हुए चीज से भरे हुए. जब आप इस पराठे की पहली बाईट लेते हैं तो चीज बाहर निकल आती है और आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. यह डिश इतनी खास है कि शिशु ही नहीं बल्कि बड़े भी इसके फैन हो जाते हैं. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही किसी खास इंग्रीडिएंट की जरूरत. तो चलिए जानते हैं घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल चीज बर्स्ट पराठा बनाने की आसान रेसिपी.

चीज बर्स्ट पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – गूंथने के लिए
  • मोजरेला चीज – 1 कप अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • प्रोसेस्ड चीज – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या फिर वैकल्पिक
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • ऑरिगैनो या चिली फ्लेक्स – आधा छोटा चम्मच
  • बटर या घी – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर

चीज बर्स्ट पराठा बनाने की रेसिपी

  • चीज बर्स्ट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक डालकर पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब एक कटोरे में मोजरेला चीज, प्रोसेस्ड चीज, हरी मिर्च, काली मिर्च और ऑरिगैनो अच्छी तरह मिला लें.
  • अब गूंथे हुए आटे से मीडियम साइज की लोई बनाएं और हल्का सा बेल लें और बीच में तैयार चीज मिक्सचर भरें और चारों तरफ से बंद कर दें.
  • इसके बाद इसे हल्के हाथों से गोल बेल लें और इस बात का ख्याल रखें कि चीज बाहर न निकले.
  • इसके बाद तवा गर्म करें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेकें.
  • अब इसके ऊपर से बटर या घी लगाकर पराठे को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • चीज बर्स्ट पराठे को आप टमाटर सॉस, मिंट चटनी या ठंडे दही के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं शिशु भी हो जाएंगे फैन

The post Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top