Hot News

Cheese Sandwich Recipe: शाम की भूख और बच्चों की टिफिन के लिए बनाएं टेस्टी चीज सैंडविच

Cheese Sandwich Recipe: मेल्टेड चीज का स्वाद और सैंडविच का स्टाइल, दोनों मिलकर एक खास स्वाद देते हैं. जब आपको एक ब्रेड के बीच में पिघली हुई चीज और सैंडविच का लाजवाब स्वाद मिले, तो कितनी खुशी होगी. एक सैंडविच ऐसा जो न सिर्फ आपके भूख को शांत करे, बल्कि हर बाइट में कमाल करे. यह चीज सैंडविच हर किसी के दिल को छू लेने वाला है, चाहे वो जल्दबाजी में सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए हो, या फिर एक आरामदायक शाम को. यह बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है. इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है, और स्वाद में भी यह लाजवाब होता है. तो आइये जानते हैं की आप कैसे आसानी से और बहुत ही कम समय में यह चीज सैंडविच बना कर एन्जॉय कर सकते हैं.

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस
  • चीज स्लाइस या चीज (ब्लॉक से कटा हुआ)
  • मेयोनेज सॉस (स्वाद अनुसार)
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • काली मिर्च
  • सरसों
  • सलाद पत्तियां (ऑप्शनल)

ये भी पढ़ें: Matar Paneer Tikki Recipe: ट्राई करें मसालेदार और कुरकुरी मटर पनीर टिक्की, हर बाइट में स्वाद का धमाका

चीज सैंडविच बनाने की विधि

  1. सबसे पहले, एक बाउल में मेयोनेज, नमक, काली मिर्च और सरसों को अच्छे से मिला लें.
  2. अब इस तैयार सॉस को ब्रेड के दो स्लाइस पर अच्छे से फैला दें. दोनों स्लाइस पर समान रूप से सॉस लगाएं.
  3. एक स्लाइस पर सलाद की पत्तियां रखें (यह ऑप्शनल है, लेकिन इसे डालने से सैंडविच में ताजगी और क्रंच आएगा). अब उसके ऊपर चीज के स्लाइस रखें.
    दूसरे ब्रेड स्लाइस को मेयोनेज वाली साइड को नीचे रखते हुए, पहले स्लाइस के ऊपर रखें ताकि चीज अच्छे से कवर हो जाए.
  4. अब अगर आप चाहें तो सैंडविच के किनारों को काट सकते हैं, जिससे सैंडविच और भी आकर्षक दिखेगा.
  5. टेस्टी चीज सैंडविच तैयार है. इसे सर्व करें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Banana Kheer Recipe: जब खीर में घुल जाए केले की मिठास, बनाएं लाजवाब बनाना खीर

ये भी पढ़ें: Cheese Fingers Recipe: बच्चों की फेवरेट चीज फिंगर्स अब घर पर बनाएं, टेस्टी भी, हेल्दी भी

The post Cheese Sandwich Recipe: शाम की भूख और बच्चों की टिफिन के लिए बनाएं टेस्टी चीज सैंडविच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top