Hot News

Chhaava Box Office Collection Day 34 के आगे धुंधली पड़ी पुष्पा 2-बाहुबली की कमाई, 34वें दिन भी छाप गई करोड़ों

Chhaava Box Office Collection Day 34: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अब 1 महीने बाद ही इसका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है. इसी के साथ यह इस साल की और विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस ऐतिहासिक ड्रामा की कहानी संभाजी महाराज की वीर गाथा पर आधारित है, जिसका शानदार निर्देशन लक्षमण उतेकर ने किया है. यह फिल्म अबतक पुष्पा 2, बाहुबली, स्त्री 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर चुकी है. ऐसे में आइए छावा के 34वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

‘छावा’ ने 34वें दिन कितना कमाया?

विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है. साथ ही हर दिन नए-नए रिकार्ड्स भी बना रही है. इसी के साथ यह देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 34वें दिन कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पछाड़कर आगे निकल चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो-

  • ‘छावा’ के पहले हफ्ते का कलेक्शन- 219.25 करोड़
  • ‘छावा’ के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 180.25 करोड़
  • ‘छावा’ के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 84.05 करोड़
  • ‘छावा’ के चौथे हफ्ते का कलेक्शन- 55.95 करोड़
  • ‘छावा’ के 29वें दिन का कलेक्शन- 7.25 करोड़
  • ‘छावा’ के 30वें दिन का कलेक्शन- 7.9 करोड़
  • ‘छावा’ के 31वें दिन का कलेक्शन- 8 करोड़
  • ‘छावा’ के 32वें दिन का कलेक्शन- 2.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 33वें दिन का कलेक्शन- 2.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 34वें दिन का कलेक्शन- 2.70 करोड़

‘छावा’ की कुल कमाई- 570.65 करोड़ रुपये

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

34वें दिन इन फिल्मों को पछाड़ा

  1. छावा ने 34वें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  2. स्त्री 2 ने 34वें दिन 2.5 करोड़ की कमाई की थी.
  3. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 34वें दिन 1.6 करोड़ कमाए थे.
  4. पुष्पा 2 ने 34वें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया था.
  5. बाहुबली 2 ने 34वें दिन 1.2 करोड़ कमाए थे.

The post Chhaava Box Office Collection Day 34 के आगे धुंधली पड़ी पुष्पा 2-बाहुबली की कमाई, 34वें दिन भी छाप गई करोड़ों appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top