Hot News

Chicken Wrap Recipe: ठंड के मौसम में कुछ खाएं कुछ हटके, घर पर ट्राई करें मसालेदार विंटर चिकन रैप रेसिपी

Chicken Wrap Recipe: सर्दी के मौसम में लोगों को कुछ गर्म, स्वादिष्ट, कुछ चटपटा खाने के मन होने लगता है. ऐसे में लोग चिकन को किस भूल सकते हैं. चिकन सर्दी के मौसम में खाने वाली सबसे कमाल की चीज होती है. चिकन को आप कई तरह से बनाकर खा सकते हैं. अक्सर बाहर मिलने वाला चिकन रैप लोगों को बेहद पसंद होता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और यह सब्जियों और सॉस के साथ चिकन को मिलाकर पराठे में रैप करके मिलता है. यह चिकन रैप सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बाहर के फास्ट फूड जैसा स्वाद घर पर ही आसानी से दे देता है.

चिकन रैप बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है?

  • बोनलेस चिकन – 250 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • दही – 2 टेबल स्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • हल्दी – ¼ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • प्याज – 1 (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई)
  • मेयोनेज़ या दही ड्रेसिंग – 2 टेबल स्पून
  • लेट्यूस या सलाद पत्ते – आवश्यकतानुसार
  • पराठा या टॉर्टिला – 2

कैसे तैयार करें चिकन रैप घर पर?

  • सबसे पहले चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च, नींबू का रस और नमक में 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और मेरिनेटेड चिकन को भूनें जब तक वह पककर सुनहरा न हो जाए.
  • इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सा सौते करें.
  • पराठा या टॉर्टिला को हल्का गर्म करें.
  • उस पर मेयोनेज़ या दही सॉस फैलाएं.
  • अब उस पर लेट्यूस, पका हुआ चिकन मिश्रण रखें.
  • टाइट रोल करें और चाहें तो हल्का टोस्ट कर लें.
  • गरमागरम परोसें!

यह भी पढ़ें: How To Make Paya Soup: सर्दियों का टॉनिक, घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पाया सूप

क्या चिकन रैप बिना दही और मेयो के बनाया जा सकता है?

हां,  चिकन रैप बनाते समय आप दही और मेयो के जगह तंदूरी सॉस और मस्टर्ड सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाता है. 

इस रैप को सर्दियों में खास क्यों माना जाता है?

सर्दियों में गर्म और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है. ग्रिल्ड चिकन, मसाले और ताज़ी सब्जियां इसे परफेक्ट विंटर स्नैक बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Egg Boiling Hacks: क्या आप जानते हैं? अंडा उबालते समय पानी में नींबू डालने का असली कारण

यह भी पढ़ें: Red Sauce Pasta Recipe: देसी किचन में चाहिए इटालियन स्वाद, तो इस तरह तैयार कीजिए रेड सॉस पास्ता 

यह भी पढ़ें: Nihari Recipe: मुगलई स्वाद का मजा अब घर पर, इस तरह तैयार कीजिए परफेक्ट निहारी 

The post Chicken Wrap Recipe: ठंड के मौसम में कुछ खाएं कुछ हटके, घर पर ट्राई करें मसालेदार विंटर चिकन रैप रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top