Hot News

Child Mental Health: अगर बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर हैं परेशान, तो ऐसे होगा समाधान

Child Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के शारीरिक विकास का मूलभूत हिस्सा है. शिशु के मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने में माता-पिता की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. प्यार भीर देखभाल बच्चों के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करती है. इससे शिशु में खुशहाल, स्वस्थ और सुंदर जीवन जीने के लिए सामाजिक और भावनात्मक विकास में सहायता मिलती है. यहां हम आपको बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या समाधान के बारे में जरूरी टिप्स देंगे.

प्रेरणा देना जरूरी

अपने शिशु को कभी भी नकारात्मक शारीरिक विशेषताओं को लेकर चिंता में न डालें. इससे शिशु अपने शरीर को लेकर असहज महसूस करने लगते हैं. साथ ही शिशु को दूसरों में भी इस चीज को नजरअंदाज करने की आदत डालें. बेहतर होगा कि आप अपने शिशु और दूसरे शिशु में के अच्छे गुण की प्रशंसा करें.

अच्छा उदाहरण दें

शारीरिक उदाहरण का भी शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि अपने शिशु को एक्टिव और स्वस्थ रहने के लिए सही आहार लेने की सलाह दें. शिशु को यह भी बताएं कि स्वस्थ आहार लेने से न सिर्फ इंसान बेहतर दिखता है कि बल्कि इसके कई सारे फायदें हैं.

समस्या समाधान पर ध्यान दें

अगर आपका बच्चा किसी तरह की बदमाशी करता है तो बेहतर होगा उसे डांटे बिना बातचीत करके उसका समाधान निकालें. शिशु के मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर उनकी समस्या को सुनें और उसका शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें.

सोशल मीडिया पर ध्यान दें

आज के डिजिटल युग में कोई संदेह नहीं है कि शिशु सोशल मीडिया पर जो भी चीजें देखते हैं उसका उन पर प्रभाव भी पड़ता है. सोशल मीडिया की वजह से शिशु ट्रेंडी बनने का प्रयास करते हैं जिसकी वजह से वे कई बार असुरक्षित हो जाते हैं. इसकी वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि अपने शिशु के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल निर्धारित करें.

शिशु के साथियों के बारे में जानें

हर माता-पिता को हर जानकारी होनी चाहिए कि उनके शिशु के दोस्त कौन हैं. इसके लिए आप शिशु के दोस्तों को घर पर बुलाकर साथ में कुछ समय बिताने को कहें. इससे आपको पता चल पाएगा कि उनके दोस्त अच्छा या बुरा प्रभाव डालने वाले हैं.

शिशु की बात सुनें

किसी भी माता-पिता को चाहिए कि वह शांत रहकर अपने शिशु की भी बात सुनें. बच्चा अगर किसी मुद्दे पर बात कर रहा है तो उसके नजरिए को समझें और फिर हर बार शिशु को ही दोषी न ठहराएं.

इसे भी पढे़ं: Parenting Tips: बात-बात में शिशु पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स

The post Child Mental Health: अगर बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर हैं परेशान, तो ऐसे होगा समाधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top