Hot News

Chocolate Cookies For Christmas: क्रिसमस पर बनाएं चॉकलेट कुकीज, देखते ही बच्चे हो जाएंगे खुश 

Chocolate Cookies For Christmas: क्रिसमस पर शिशु गिफ्ट और तरह-तरह की डिश देखकर बहुत खुश हो जाते हैं. ऐसे में क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे है और अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप चॉकलेट कुकीज बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में चॉकलेट कुकीज बनाने का आसान तरीका. 

चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • कोको पाउडर – 2 चम्मच 
  • चीनी पाउडर – आधा कप
  • बटर – आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच 
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • वनीला एसेंस – 1 चम्मच 
  • दूध – 2–3 चम्मच (जरूरत अनुसार)
  • चॉकलेट चिप्स – आधा कप 

चॉकलेट कुकीज बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप कुकर में नमक आधा कप डाल दें. इसके बाद आप स्टेंड या कटोरी रखें और ढक्कन बिना सीटी लगाए 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर प्रीहीट करें. 
  • अब आप डो तैयार करें, इसके लिए आप बटर और चीनी पाउडर को अच्छी तरह क्रीमी होने तक फेंटें. इसके बाद आप वनीला एसेंस मिलाएं. 
  • अब आप इसमें मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और सोडा छानकर अच्छे से मिक्स कर दें. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर आटा सॉफ्ट बनाएं. अब आप इसमें चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. 
  • सारी चीज अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद आप छोटी-छोटी कुकीज हल्के हाथों से दबाकर बनाएं. अब आप इसे घी/बटर लगी प्लेट या बटर पेपर पर रखें. 
  • बेक करने के लिए आप प्लेट को कुकर के अंदर स्टेंड पर रखें और बिना सीटी के ढक्कन लगाएं. इसे धीमी आंच पर 25 मिनट के लिए पकाएं.
  • अब इसे निकालकर कुकीज को ठंडा होने के लिए रख दें. अब तैयार है बनकर आपका टेस्टी क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट कुकीज. 

यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक

यह भी पढ़ें: Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक 

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे शिशु, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

The post Chocolate Cookies For Christmas: क्रिसमस पर बनाएं चॉकलेट कुकीज, देखते ही शिशु हो जाएंगे खुश  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top