Hot News

Christmas Gift Idea 2025: 500 से कम में दें ये खास गिफ्ट, Secret Santa का दिल हो जाएगा बाग बाग

Christmas Gift Idea 2025: क्रिसमस का त्योहार आते ही ऑफिस, स्कूल और दोस्तों के बीच सीक्रेट सांता स्पोर्ट्सने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस स्पोर्ट्स में सबसे बड़ी चुनौती होती है कम बजट में ऐसा गिफ्ट ढूंढना, जो खास भी लगे और सामने वाले को पसंद भी आए. लेकिन मंथ एंड होने के कारण कई लोगों का बजट हिल जाता है. ऐसे में वह इन चीजों पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको वैसे गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे जो 500 रुपये से कम में हो और आपके सिक्रेट सांता का दिल जीत ले. आइये जानते हैं वह कौन कौन सी गिफ्ट है.

पर्सनलाइज्ड मग या फोटो फ्रेम

आजकल फोटो या नाम के साथ मिलने वाले मग और फ्रेम लोगों को काफी पसंद आते हैं. यह गिफ्ट न सिर्फ उपयोगी होता है, बल्कि सामने वाले के लिए यादगार भी बन जाता है. इसकी कीमत आमतौर पर 300 से 500 रुपये के बीच होती है.

Also Read: Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर फ्रेंड्स को दें ऐसा तोहफा जिसे देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, जानें खास गिफ्ट आइडियाज

सेंटेड कैंडल और अरोमा डिफ्यूजर

खुशबूदार चीजें भला किसे पसंद नहीं होती है. ऐसे में मोमबत्तियां और छोटे अरोमा डिफ्यूजर क्रिसमस गिफ्ट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. ये तनाव कम करने के साथ घर का माहौल भी खुशनुमा बनाते हैं.

डायरी, नोटबुक और पेन सेट

अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो हर किसी के काम आए, तो स्टाइलिश डायरी या पेन सेट अच्छा विकल्प हो सकता है. ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह गिफ्ट काफी पसंद किया जाता है.

चॉकलेट हैंपर और स्नैक्स बॉक्स

क्रिसमस बिना मिठास के अधूरा है. बाजार में कई तरह के चॉकलेट बॉक्स और स्नैक्स हैंपर उपलब्ध हैं, जो बजट में रहते हुए भी आकर्षक लगते हैं.

इंडोर प्लांट या सक्यूलेंट

छोटे इनडोर पौधे जैसे सक्यूलेंट या मनी प्लांट भी सीक्रेट सांता के लिए शानदार गिफ्ट हैं. ये लंबे समय तक रहते हैं और पॉजिटिव वाइब्स भी देते हैं।

डेस्क एक्सेसरी और मिनी शोपीस

डेस्क क्लॉक, पेन स्टैंड, या छोटे शोपीस ऑफिस डेस्क की शोभा बढ़ाते हैं और रोजाना इस्तेमाल में भी आते हैं.

Also Read: Christmas Gift Ideas: पार्टनर के लिए चुनें खास और यादगार क्रिसमस गिफ्ट, जानें बेहतरीन आइडियाज

The post Christmas Gift Idea 2025: 500 से कम में दें ये खास गिफ्ट, Secret Santa का दिल हो जाएगा बाग बाग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top