Hot News

Christmas Recipes Idea: इन खास पकवानों से स्वादिष्ट और यादगार बनेगा क्रिसमस का त्योहार  

Christmas Recipes Idea: क्रिसमस का त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टि से से मनाया जाता है. यह पर्व स्वादिष्ट पकवानों का है. इस त्योहार का दौरान पूरे घर में तरह-तरह के खाने की महक फैली रहती है. इस त्योहार को परिवार और दोस्तों के साथ मनाया जाता है. क्रिसमस के त्योहार में मुख्य रूप से परिवार और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए टेस्टी व्यंजनों का आनंद लिया जाता है. आइए जानते हैं क्रिसमस के मौके पर कौन से खास पकवान बना कर आप इस त्योहार को खास बना सकते हैं.

पाई

क्रिसमस के दिन के स्वादिष्ट पकवानों में पाई भी शामिल है. इस मौके पर मुख्य रूप से फ्रूट पाई या मांस की पाई ही बनाया जाता है. अगर मांस की पाई की बात करें तो इसमें चिकन, बेकन, बकरा मांस, और विभिन्न मसाले डाले जाते हैं. जबकि फ्रूट पाई में सेब, बेर, अंगूर जैसी चीजें डाली जाती हैं.

कुकीज

क्रिसमस के मौके पर कुकीज बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. यह कुकीज सुगंधित मसाले जैसे दालचीनी, अदरक और नमक डालकर बनाई जाती हैं. इसे खाने के बाद क्रिसमस का वातावरण और भी खास बन जाता है. वहीं रुमाल या छोटे आकार के कुकीज बच्चों को बहुत पसंद आते हैं.

क्रिसमस केक

क्रिसमस का नाम आते ही मन में सबसे पहले क्रिसमस केक का नाम आता है. इस केक को सूखे फल (किशमिश, अंजीर, खुबानी) और नट्स से तैयार किया जाता है. खास फ्लेवर देने के लिए इस केक में अल्कोहल जैसे ब्रांडी या रम भी मिलाए जाते हैं. सर्दी के मौसम में गरमा गरम खाने का यह केक सबसे बढ़िया विकल्प है.

इसे भी पढ़ें: Christmas Tree Decoration Ideas: कम बजट में शानदार क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज

टर्की

पश्चिमी देशों में इस दिन रोस्टेड टर्की बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. इस टेस्टी रोस्टेड टर्की को प्यूरी आलू, सॉस और ब्रेड स्टफिंग के साथ खाया जाता है. क्रिसमस के दिन का यह खास पकवान होता है.

रंबो

रंबो क्रिसमस का एक फेमस पकवान है. यह छोटे-छोटे बॉल्स जो चॉकलेट और रम से बने होते हैं. इसे बनाने के लिए सूखे फल, बिस्किट, और चॉकलेट के टुकड़े मिलाए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Christmas Celebration Ideas: शानदार होगी क्रिसमस पार्टी, मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए बस फॉलों करें ये टिप्स

इसे भी पढ़ें: Christmas Home Decor Ideas: सेलिब्रेशन का मजा दोगुना करना है तो क्रिसमस पर घर को ऐसे करें डेकोरेट

The post Christmas Recipes Idea: इन खास पकवानों से स्वादिष्ट और यादगार बनेगा क्रिसमस का त्योहार   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top