Hot News

Christmas Special Cup Cake Recipe: क्रिसमस पर घरवालों के लिए बनाएं स्पेशल कप केक, खाने के बाद करेंगे खूब तारीफ

Christmas Special Cup Cake Recipe: क्रिसमस का त्योहार खुशियों, प्यार और मीठे स्वाद से भरपूर खाने से भरा होता है. इस खास मौके पर घर में कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाना हर किसी को अच्छा लगता है. अगर आप भी इस क्रिसमस अपने परिवार और बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो क्रिसमस स्पेशल कप केक बना सकते हैं. ये कप केक बनाना आसान है और स्वाद में लाजवाब भी लगता है. तो चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं आपको क्रिसमस को मीठा और यादगार बनाने के लिए कप केक बनाने की रेसिपी. 

क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • पिसी चीनी – आधा कप 
  • बटर (पिघला हुआ) – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश, चेरी) – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – 1 चुटकी

क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाने की विधि क्या है?

  • कप केक बनाने के लिए आप सबसे पहले ओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें. 
  • अब एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर छान लें. 
  • फिर दूसरे बाउल में पिसी चीनी और पिघला हुआ बटर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर स्मूद मिक्स तैयार करें. धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीले मिश्रण में मिलाएं. 
  • अब इसमें कोको पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें. इसके बाद आप कप केक मोल्ड में पेपर लाइनर लगाएं और बैटर को भरें. 
  • अब आप इसे पहले से गरम ओवन में 20–25 मिनट तक बेक करें. कप केक अच्छे से बेक हो जाने के बाद आप इसे निकाल लें. 
  • अब तैयार है आपका क्रिसमस स्पेशल कप केक. 

यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक

यह भी पढ़ें:Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक 

The post Christmas Special Cup Cake Recipe: क्रिसमस पर घरवालों के लिए बनाएं स्पेशल कप केक, खाने के बाद करेंगे खूब तारीफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top