Hot News

Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Chuhara-Doodh Eating Benefits: ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आज आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है. हम बात कर रहे हैं छुहारा की, जिसे खाने से होने वाले फायदे जानने के बाद आप अभी से इसे खाना शुरू कर देंगे. मुख्य रूप से अगर आप छुहारा का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे और बढ़ जाते हैं. अब दूध में छुहारा डालकर खाने के फायदे जानते हैं.

 हेल्दी हार्ट

छुआरा हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है. यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है.

मजबूत पाचन तंत्र

छुहारे में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. दूध में छुहारा पकाकर खाने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. कब्ज की समस्या में भी दूध के साथ छुहारे पकाकर खाने से आंत मजबूत होते हैं.

एनीमिया से बचाव

सुबह खाली पेट में नियमित रूप से दूध में पके हुए छुहारे का सेवन एनीमिया के खतरे को कम करता है. इसे खाने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

एनर्जी बढ़ाने में मददगार

दूध में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होने की वजह से इसे सुपर फूड माना जाता है. अगर बात करें छुआरे की तो इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. दूध के साथ छुहारा पकाकर खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है.

वेट बढ़ाने के कारगर

अगर आपको अपना वेट बढ़ाना है तो दूध में पकाए हुए छुहारे का सेवन हेल्दी वेट गेन में मदद कर सकता है. सुबह खाली पेट में इसे खाने से पेट को लंबे समय तक भरा रहता है. 

कैसे बनाएं

इसके लिए सबसे पहले आप छुआरे को थोड़ी देर धोकर पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद आप उबलते हुए दूध में छुहारे के छोटे-छोटे टूकड़े करके डाल दें. इसको तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद ठंडा होने पर आप इसका सेवन करें.

इसे भी पढ़ें: Sunflower Seeds Benefits: हेल्थ के लिए गुणों का भंडार है सूरजमुखी के बीज, खाने से मिलेंगे गजब के फायदे  

इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना

The post Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top