Hot News

CISCE Results 2025: ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कल, Digilocker पर ऐसे देखें

CISCE Results 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के अनुसार, कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा का परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. CISCE के अनुसार, ICSE और ISC का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा. यहां आप Digilocker पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स देख सकते हैं.

CISCE बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस से (CISCE Results 2025)

CISCE बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा. इस साल जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ICSE-ISC Result 2025 OUT Tomorrow: कल इतने बजे जारी होगा 10th-12th का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

CISCE Results 2025: Digilocker पर ऐसे करें चेक

CISCE परिणाम 2025 देखने के लिए सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या ऐप खोलें. फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें और भेजे गए OTP से इसे सत्यापित करें. लॉग इन करने के बाद, शिक्षा सेक्शन में जाएं और “जारी किए गए दस्तावेज़” में CISCE बोर्ड खोजें. अपनी परीक्षा ICSE या ISC चुनें और अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें. इसके बाद, आपका परिणाम PDF फॉर्मेट में दिखाई देगा, जिसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह सुनिश्चित करें कि आपका डिजिलॉकर खाता आपके मोबाइल से जुड़ा हो.

ICSE Board Result 2025 कैसे चेक करें? (ICSE Board Result 2025)

आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं
  • रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें
  • कोर्स कोड को ICSE/ISC के रूप में चुनें
  • अपना लॉगिन डिटेल सेव करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख

The post CISCE Results 2025: ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कल, Digilocker पर ऐसे देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top