Jharkhand Municipal Elections 2026, रांची : झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इसी क्रम में राज्य के संवैधानिक पदों पर आसीन प्रमुख हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम मतदाताओं को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के वार्ड संख्या 26 स्थित बूथ संख्या 7, संत कुलदीप हाई स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाला.
मुख्यमंत्री ने की आम नागरिकों से मतदान की अपील
मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज झारखंड में नगर निकाय चुनाव हो रहा है. मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. आप सभी से अपील है कि अपने-अपने केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.
Also Read: झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल
संतोष गंगवार ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
दूसरी ओर राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. प्रमुख संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा मतदान किये जाने से आम मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया. प्रशासन को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी और शहरी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायेंगे.
Also Read: कहीं मारपीट तो कहीं फर्जी वोटिंग का स्पोर्ट्स! झारखंड निकाय चुनाव में भारी हंगामा, 3 पुलिस हिरासत में
The post CM हेमंत और राज्यपाल संतोष गंगवार ने कतार में लगकर डाला वोट, बोले- ‘विकास के लिए जरूर करें मतदान’ appeared first on Naya Vichar.

