CM Nitish Announced Compensation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.
रेलवे ने भी किया मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इस हादसे में सबसे अधिक बिहार के 9 लोगों की जान गई है. घटना के वक्त मौजूद कुली ने बताया कि 1981 से वो यहां काम कर रहा है लेकिन शनिवार को जितनी भीड़ थी, उसने उतनी भीड़ नहीं देखी थी.
उच्च स्तरीय जांच के आदेश
बता दें कि शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर उस समय भगदड़ मच गई जब यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई. इस दुखद हादसे के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया. रेलवे ने एक्सीडेंट की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
The post CM Nitish का ऐलान, नई दिल्ली स्टेशन हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख का मुआवजा appeared first on Naya Vichar.