Hot News

CM Nitish: सीएम नीतीश कल पटना को देंगे एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात, 1400 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण

CM Nitish: पटना को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पटनावासियों को एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात सोमवार को मिलने वाली है. सीएम नीतीश कुमार सोमवार (16 जून) को मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे. इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलगी. इससे दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा. रोज घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी.

image 181
मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क

अब घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

सिपारा से महुली एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से होकर लोग अब सफर कर सकेंगे. इसके चालू होने से सिपारा से महुली की दूरी महज 5 से 6 मिनट में पूरी हो जाएगी. अभी इस दूरी को तय करने में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है. मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य दो फेज में चल रहा है. पहला फेज सिपारा से महुली तक है.

फेज-1 का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है. मीठापुर से सिपारा तक रूट की संरचना में काफी बदलाव होने के कारण मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का भी प्रावधान किया गया है. फेज-2 में मीठापुर से सिपारा तक की दूरी जो करीब 2.10 किलोमीटर है, इसपर एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया गया है.

वहीं महुली से पुनपुन तक कुल 2.20 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए फोरलेन सड़क का भी प्रावधान किया गया है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार मीठापुर से सिपारा तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

image 182
मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में जाना होगा आसान

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है. जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत

The post CM Nitish: सीएम नीतीश कल पटना को देंगे एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात, 1400 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top