Hot News

CM Nitish Kumar: अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में मच गई हलचल

CM Nitish Kumar: जेडीयू ऑफिस में गुरुवार को प्रवक्ताओं की बैठक चल रही थी. उसी दौरान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां पहुंच गए. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एमएलसी संजय गांधी समेत कई नेता मौजूद थे.  

मुख्यमंत्री ने नेताओं को कंफर्ट फील कराया

बिना किसी सूचना के मुख्यमंत्री को अचानक पार्टी ऑफिस में देखकर वहां मौजूद तमाम प्रवक्ता और नेता हड़बड़ा गए. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपने नेता का स्वागत कैसे करें. हालांकि नीतीश कुमार ने तुरंत ही अपने स्वभाव के अनुरूप सभी नेताओं को कंफर्ट फील कराया. सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह के साथ पहले जेडीयू ऑफिस पहुंचे. उसके बाद सीएम ललन सिंह को कहते हैं कि यह सब काम हमने करवा दिया है. आप देख लीजिए उसके बाद ललन सिंह ने कहा कि हमने देख लिया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री  की प्रतिक्रिया

ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकवादी संगठन और उनके ठिकानों पर सटीक और प्रभावी हमला किया है. इस कार्रवाई में केवल आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया. उनके समीप स्थित सैन्य कैंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. यह हिंदुस्तान की सैन्य क्षमता और सटीक रणनीति का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि हमारी सेवा ने जो किया है, उस पर हम सबको गर्व है. जहां कार्रवाई हुई, वहां आतंकवादी संगठन और उनके कैंप को नष्ट किया गया. बगल में मौजूद मिलिट्री कैंप को खरोंच तक नहीं आई. इससे साफ है कि यह एक बहुत ही सटीक और सुनियोजित हमला था.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में अब एआई देगा मौसम की जानकारी, 10 दिन पहले ही मिल जाएगी आंधी-तूफान की सूचना

The post CM Nitish Kumar: अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में मच गई हलचल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top