Hot News

CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, जीविका दीदियों से की बात, रिव्यू मीटिंग भी

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज मुजफ्फरपुर जिले में पहुंची. यहां सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी और रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश के स्वागत में कई नेता हाथ में गुलाब का फूल लेकर खड़े थे.

image 208

मुख्यमंत्री ने जिले को 850 करोड़ रुपए की सौगात दी. समृद्धि यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि सीएम नीतीश ने रोड इंस्पेक्शन, स्टॉल का इंस्पेक्शन करने के साथ अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन किया.

image 209

सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से बातचीत की और तमाम जानकारियां ली. मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजनाओं को लेकर मंत्री और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी किया.

image 210

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश की योजनाओं में सिक्स लेन रोड, गांव की सड़कें, बाइपास रोड, हेल्थ केयर सर्विस, पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा बालिका हॉस्टल, 32 पंचायत प्रशासन भवन के साथ और भी कई योजनाएं शामिल हैं.

image 211

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को वैशाली जिले में जायेंगे. इसके बाद समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज 27 जनवरी शुरू होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे.

image 212

Also Read: Bihar News: अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील

The post CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, जीविका दीदियों से की बात, रिव्यू मीटिंग भी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top