Hot News

CM Rekha Gupta Bungalow : बंगले पर बवाल! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मायामहल

CM Rekha Gupta Bungalow : दिल्ली में एक बार फिर सीएम आवास को लेकर बवाल मच गया है. आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में शीशमहल को लेकर बवाल हुआ था, अब बीजेपी की सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर सवाल उठने लगे हैं. आम आदमी पार्टी ने इसे सोशल मीडिया पर ‘मायामहल’ करार दिया है. शीशमहल को लेकर पूरे विधानसभा चुनाव में बीजेपी आप पर हमलावर नजर आई.

नए आवास पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे

बुधवार को समाचार सामने आई कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. बंगला नंबर एक को मुख्यमंत्री के निवास के रूप में तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरा बंगला कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल होगा. इस घर में दो टन क्षमता वाले 24 एसी लगाए जाएंगे. इनमें से 14 एसी की कीमत करीब 7.7 लाख रुपये और बाकी की कीमत मिलाकर कुल खर्च 11.11 लाख रुपये बताया गया है. इसके अलावा 5 स्मार्ट 4K एलईडी टीवी लगाए जाएंगे, जिनमें 4 टीवी 55 इंच और 1 टीवी 65 इंच का होगा, जिन पर कुल 9.3 लाख रुपये खर्च होंगे. सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी कीमत 5.74 लाख होगी. साथ ही 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन 1.8 लाख में लगाए जाएंगे.

आप ने सीएम रेखा पर किया कटाक्ष

इस समाचार के आने के बाद आप ने प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर जारी की और सीएम गुप्ता पर हमला किया. आप ने लिखा–दिल्ली की जनता त्रस्त है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मायामहल बनाने में मस्त है. तस्वीर में चार चीजों का उल्लेख किया गया. 1. बिजली संकट, 2. स्कूल फीस में बढ़ोतरी, 3. दिल्ली में बारिश के बाद जल भराव 4. गरीबों के घर तोड़ने को लेकर तंज. तस्वीर में लिखा गया– सीएम रेखा के ऐशो आराम. कांग्रेस ने भी सीएम आवास के मुद्दे पर निशाना साधा है. सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है और प्रशासन फिजूलखर्ची कर रही है.

The post CM Rekha Gupta Bungalow : बंगले पर बवाल! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मायामहल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top