Hot News

Cognizant ने शुरू किया स्टाफ मॉनिटरिंग टूल, 5 मिनट इनएक्टिव रहने पर लगेगा Idle टैग

Cognizant Employee Monitoring System: आईटी कंपनी Cognizant ने अपने चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में ऐसा टूल सक्रिय कर दिया है, जो कर्मचारियों की Activity, Idle Time और Work Pattern को ट्रैक करता है. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम Productivity Optimization के लिए है, न कि Individual Performance को जांचने के लिए.

ProHance क्या है और कैसे करता है काम?

Cognizant ने ProHance नाम का Software कुछ कर्मचारियों के लिए लागू किया है. यह टूल Laptop पर Keyboard-Mouse Activity, इस्तेमाल होने वाले Apps और Websites तक की निगरानी करता है.

  • 5 मिनट तक कोई Activity नहीं होने पर Status बन जाता है Idle
  • 15 मिनट तक Activity नहीं होने पर दिखता है Awayfrom System

Software Login Time, Task Duration और Breaks तक रिकॉर्ड करता है, जिससे पूरे Workday का विस्तृत Pattern सामने आता है.

कर्मचारी चिंतित, Surveillance का बढ़ा डर

करीबी मॉनिटरिंग की समाचारें सामने आने के बाद कर्मचारियों में Privacy और Work Surveillance को लेकर चिंता बढ़ी है. कई लोग मानते हैं कि इस तरह की Tracking Stress बढ़ा सकती है, भले ही कंपनी कह रही है कि यह Performance Review का हिस्सा नहीं है।

कंपनी का स्पष्टीकरण: Performance नहीं, Process Efficiency पर फोकस

Cognizant ने साफ किया कि ProHance सिर्फ चुनिंदा BPM और Automation Projects में Client Request पर उपयोग होता है.

कंपनी के मुताबिक-

  • Employees को पहले से Inform किया जाता है
  • Consent लेकर टूल Activate होता है
  • Data को Performance Rating या Staffing Decision में Use नहीं किया जाता.

कंपनी ने यह भी बताया कि Productivity Measurement Tools IT Sector में आम हैं और इनका मकसद Process Analysis व Workflow Improvement है.

Workplace में Monitoring को लेकर फिर छिड़ी बहस

कंपनी का स्पष्टीकरण भले ही कर्मचारियों की चिंताओं को कम करे, लेकिन Employee Tracking पर चल रही बहस खत्म नहीं होने वाली है. ProHance जैसे Tools आज के WorkC ulture में Productivity और Employee Trust के बीच चल रहे Tug-of-War को साफ दर्शाते हैं.

कौन देख रहा है आपका Instagram प्रोफाइल? इन तरीकों से लगा सकते हैं मिनटों में पता

WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं, कैसे पता करें? ये 5 संकेत खोल देंगे सारे राज

The post Cognizant ने शुरू किया स्टाफ मॉनिटरिंग टूल, 5 मिनट इनएक्टिव रहने पर लगेगा Idle टैग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top