Cold Warning Jharkhand: झारखंड में नए साल का पहला सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बीता. कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस की जा रही है. शुक्रवार (9 जनवरी) को कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा. राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य का सबसे कम तापमान खूंटी में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
13 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा
हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
झारखंड में 7 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने सर्दी और हल्की शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की शीतलहर हो सकती है. इसी प्रकार, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसमी तंत्र के कारण दिख रहा शीतलहर का प्रकोप
रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया- झारखंड के ऊपर क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में शीतलहर की यह स्थिति शनिवार सुबह तक बने रहने की संभावना है. (इनपुट भाषा)
Also Read: देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा
The post Cold Warning Jharkhand: झारखंड के 13 जिलों में हांड़ कंपाने वाली सर्दी, खूंटी में न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री सेल्सियस appeared first on Naya Vichar.

