Corn Cheese Pops Recipe: अगर आप शाम की भूख को शांत करने के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ जल्दी बन जाए बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त हो तो कॉर्न चीज पॉप्स एक जबरदस्त ऑप्शन है. इस डिश की खास बात होती है कि ये बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट और चीजी. कॉर्न चीज पॉप्स दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं जिस वजह से यह बच्चों को भी काफी पसंद आती है. यह एक परफेक्ट इवनिंग स्नैक इसलिए भी बन जाती है क्योंकि इसे तैयार करने में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है. इस डिश को आप सिर्फ शाम के नाश्ते में नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और साथ ही घर पर अचानक आए मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए भी घर पर बना सकते हैं.
कॉर्न चीज पॉप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1 कप
- उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
- कद्दूकस किया हुआ चीज – आधा कप
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्न फ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक
कॉर्न चीज पॉप्स बनाने की रेसिपी
- कॉर्न चीज पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें और हल्का सा मसलते हुए मिक्स करें ताकि कॉर्न के दाने थोड़ा क्रश हो जाएं. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स या पॉप्स बना लें और अगर मिश्रण ज्यादा सॉफ्ट लगे तो थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स और मिला सकते हैं. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इन पॉप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं, जिससे ये और हेल्दी बन जाएंगे.
कॉर्न चीज पॉप्स को परोसने का तरीका
गर्मागर्म कॉर्न चीज पॉप्स को टोमैटो सॉस, मेयोनीज या मिंट चटनी के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या ऑरेगैनो भी छिड़क सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे शिशु जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज
The post Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक appeared first on Naya Vichar.

