Hot News

Crizac IPO Listing: निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा, कितने पर लिस्ट हुआ शेयर? कंपनी क्या करती है? जानिए सबकुछ

Crizac IPO Listing: Crizac Limited के आईपीओ की लिस्टिंग का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद फायदेमंद साबित हुआ. Crizac IPO आज BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया है. यह एक मेनबोर्ड कैटेगरी का IPO था, जो 2 जुलाई को खुला और 4 जुलाई को बंद हुआ था.

कितने पर लिस्ट हुआ Crizac का शेयर?

Crizac का इश्यू प्राइस ₹245 प्रति शेयर तय किया गया था. लेकिन आज इसकी लिस्टिंग NSE पर ₹281.05 पर हुई, यानी 14.71% का फायदा. इस तरह एक शेयर पर निवेशकों को ₹36.05 का सीधा मुनाफा मिला. Crizac का लॉट साइज 61 शेयरों का था, तो कुल मुनाफा हुआ ₹2199.05. यानी अगर किसी निवेशक ने एक लॉट के लिए ₹14,945 लगाए थे, तो अब वह रकम बढ़कर ₹17,144.05 हो गई है.

क्या था ग्रे मार्केट का हाल?

आईपीओ से पहले Crizac के शेयर ग्रे मार्केट में ₹41 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे. यानी बाजार पहले से ही इस लिस्टिंग को लेकर उत्साहित था. अनुमान लगाया जा रहा था कि Crizac शेयर ₹286 पर लिस्ट हो सकता है. असल में यह लगभग उसी स्तर के आसपास ₹281.05 पर लिस्ट हुआ और फिर सुबह 11 बजे तक इसका प्राइस ₹296 तक पहुंच गया.

कंपनी क्या करती है?

Crizac Limited एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है. यह कंपनी यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज को दुनियाभर के एजुकेशन एजेंट्स से जोड़ने का काम करती है. अगर कोई स्टूडेंट विदेश पढ़ाई के लिए जाना चाहता है, तो Crizac जैसी कंपनियां यूनिवर्सिटीज और एजेंट्स के बीच कनेक्शन बनाती हैं.

आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कैसे होगा?

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए जो फंड जुटाया है, उसका इस्तेमाल अपने बिजनेस को और विस्तार देने, टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा.

Also Read: Bharat Bandh: एक दिन के Bharat Bandh से देश को कितना होता है नुकसान?

The post Crizac IPO Listing: निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा, कितने पर लिस्ट हुआ शेयर? कंपनी क्या करती है? जानिए सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top